आज ब्रह्मपुर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना दर्शन कर भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख,शांति,समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की
देवाधिदेव महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में आनंद,उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो
🧘♂️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
#InternationalYogaDay#YogaDay#YogaForLife 🕉️🇮🇳
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में दिनांक 17.06.2026 को हुई पुलिस मुठभेड़ की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच हेतु उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया गया है। न्यायिक जांच का उद्देश्य घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जांच सुनिश्चित करना है।
आज ब्रह्मपुर के पांडेयपुर निवासी छोटे भाई श्री धनजी पांडेय जी के निवास स्थान पर आयोजित पुनीत 'श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ' के अलौकिक सुअवसर पर हम सभी उपस्थित हुए.
समाज और परिवार में ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को और मजबूती देते हैं.
#जय_महादेव🙏
आज निज ग्राम 🚩 पांडेयपुर, ब्रह्मपुर (बक्सर) की पावन धरा पर पूज्य श्री फलाहारी बाबा के सान्निध्य में निकली भव्य कलश यात्रा। श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम। प्रभु की कृपा सभी पर बनी रहे। 🙏
#श्री_फलाहारी_बाबा#पांडेयपुर#बक्सर#कलश_यात्रा#जयश्रीराम#हरिबोल 🚩🙏
बीकानेर (राजस्थान) में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित ऐतिहासिक सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर देश की सीमाओं की सुरक्षा हेतु दिन-रात समर्पित BSF के वीर जवानों से संवाद किया। हमारे सीमा प्रहरियों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और समर्पण पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है।
इस अवसर पर विभिन्न BOPs पर महिला वीरांगनाओं की सुविधा हेतु निर्मित 14 अत्याधुनिक बैरकों का ई-लोकार्पण भी किया।
विगत दिनों आदरणीय जयंत विष्णु प्रभाकर जी के पिता, डॉ. सूर्य नारायण सिंह जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार मिला। आज उनके पैतृक गाँव घोसवरी स्थित आवास पर पहुँचकर उनके परिवार से भेंट की।
प्रभु से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उत्तम स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस आपार दुःख को सहन करने का संबल दें।
ॐ शांति!
प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अदम्य साहस के प्रतीक स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती के अवसर पर बिहार विधान परिषद् उपसभागार, पटना में आयोजित कार्यक्रम में उनके महान जीवन को श्रद्धापूर्वक नमन किया की तथा 'वीर सावरकर की जीवनी' नामक पुस्तक का लोकार्पण किया।
राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, त्याग और संघर्ष हम सभी को राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
#VeerSavarkar #SavarkarJayanti #Bihar
आज संसद भवन में ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
सावरकर जी का जीवन मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा और स्वाधीनता के लिए अडिग संकल्प का प्रेरक उदाहरण है। कालापानी की कठोर यातनाओं के बीच भी उनका राष्ट्रभाव अडिग रहा तथा उन्होंने अपने विचारों को कर्म के माध्यम से राष्ट्रसेवा में परिवर्तित किया।
उनके आदर्श सदैव हमें एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के मार्ग पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
स्वातंत्र्य चेतना, अदम्य साहस और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के विचार को अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
अंडमान की सेल्युलर जेल की अमानवीय यातनाएँ सहने के बावजूद उन्होंने अखंड भारत की चेतना और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। वीर सावरकर जी का जीवन त्याग, तप, साहस और राष्ट्रसमर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।
माँ गंगा के पावन अवतरण दिवस 'गंगा दशहरा' के पुण्य अवसर पर आज तीर्थराज प्रयाग में संगम तट पर भगवती माँ गंगा के दर्शन-पूजन एवं आरती का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की कृपा समस्त मानवता पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।
Had an engaging interaction with Hon’ble Chief Minister of Tripura @DrManikSaha2 Ji on advancing educational development for students in the state. We reviewed the implementation of #NEP2020 in school and higher education institutions, progress under Samagra Shiksha, promotion of Indian languages and teacher training.
Discussions also focused on collaboration with premier institutions, like IIT Kharagpur to promote skill education, including AI and drone technologies in government degree colleges. These efforts will empower our youth with future-ready skills and strengthen the vision of #ViksitBharat2047.
डॉ. अर्चना गुप्ता जी को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आप संगठन की कार्यसंस्कृति को और सुदृढ़ करते हुए हरियाणा में जनविश्वास को और सशक्त करेंगी तथा सेवा और समर्पण की परंपरा को और व्यापक बनाएंगी।
@bjparchanagupta
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
भाजपा सरकार जनसेवा, संगठन सशक्तिकरण एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
#BJP#SahyogKaryakram
Today, under the "Know BJP" campaign, Ambassadors and Mission Heads from several countries visited the BJP Central Office. In the presence of our National President Shri Nitin Nabin Ji, I, along with the Head of the Foreign Department Shri Vijay Chauthaiwale Ji, briefed them on BJP’s organisational working style, India’s vibrant democratic system, and the transformative achievements of Prime Minister Shri Narendra Modi Ji’s government over the past 12 years. We also had fruitful discussions on strengthening bilateral ties through greater collaboration and exchange of ideas.