घाटकोपर में फीनिक्स मॉल के पास एक कपल पर कुछ नाबालिग बच्चों द्वारा किए गए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूँ। पुलिस ने छे साथ नाबालिग बच्चों को हिरासत में लिया है और कानून अपना काम करेगा।
लेकिन इस घटना को धार्मिक रंग देना बिल्कुल गलत है।
मुंबई के घाटकोपर में फीनिक्स मॉल के पास स्थित पार्क में एक हिंदू युवक और युवती को कट्टरपंथी भीड़ ने घेरकर किया हमला
मुस्लिम समुदाय से जुड़े कट्टरपंथी नाबालिग थे।
पुलिस ने 8 नाबालिगों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है और 5 बच्चों के माता-पिता को नोटिस जारी किए हैं।
#Mumbai #Ghatkopar #PhoenixMall
सत्ता में रहने के दौरान भी अखिलेश यादव ने सिर्फ यूपी के लोगों की बलि दी और आज गोरखपुर में चुनाव प्रचार में भी एक 12 साल के बच्चे की बलि ले लिया
और सबसे दुखद बात यह की अखिलेश यादव या समाजवादी पार्टी का कोई नेता उसे 12 साल के मासूम जिसे अखिलेश यादव की क्रेन ने कुचलकर कत्ल कर दिया उनके परिवार वालों से मिलने तक नहीं गया
कुछ लोग प्रेम से आक्रोशित हैं! दो लोगों की मोहब्बत से परेशान हैं? एक बेटे ने अपने माता-पिता के बीच ज़बरदस्त प्रेम की बात क्या कर दी - कुछ लोग हैरान व्यथित हो गए?
प्यार करना और प्यार पाना, अपने साथी के साथ रोजमर्रा की बोरिंग जिंदगी और उथल-पुथल के बीच दीवाने होकर प्यार करना, बिना शर्म अपने प्यार को दिखाना, बच्चों का ऐसे माता-पिता के साथ बड़ा होना जो एक-दूसरे से ज़बरदस्त मोहब्बत करते हैं - यह एक बेहद ख़ूबसूरत बात ही नहीं, एक वरदान है. मोहब्बत एक वो सौग़ात है जो सबको नसीब नहीं होती, इसीलिए जिन्हें प्यार मिले उन्हें इसे कभी छिपाना नहीं चाहिए
लेकिन जब राहुल गांधी ने अपने माता-पिता की बात की - कैसे वह एक युगल जोड़े की तरह एक दूसरे से प्रेम करते थे, कैसे शादी के वर्षों बाद भी उनके बीच की मोहब्बत ज़िंदा थी - कुछ लोग आक्रोशित और हैरान हो गए?!
ये वही लोग हैं जो अपनी पत्नियों और परिवारों को छोड़ने के आदी हैं, वही लोग जिनके लिए औरत और खासतौर से पत्नी का कोई वजूद ही नहीं है. वो लोग एक ऐसे आदमी के विचार को समझ ही नहीं सकते जो अपनी पत्नी को प्रेम जताना जानता है. वह प्रेम के इज़हार को समझ नहीं सकते. उसे स्वीकार नहीं कर पाते
उन्हें शायद तब तसल्ली होती अगर राहुल जी बताते कैसे सोनिया जी रसोई और खाने की मेज के बीच दौड़ दौड़ कर गर्म फुलके परोसतीं थीं, कैसे वह राजीव जी की जूठी थाली साफ करतीं, कैसे वह उनके भोजन करने के बाद ही अकेले बचा खुचा खातीं! ऐसे लोगों के लिए विवाह का, औरत का, एक पत्नी का जो idea है उसमें वो दोयम दर्जे की, ज़रूरत पूरा करने वाली, बिना किसी वजूद के पीछे रहने वाली है. कुछ भी equal, कुछ भी कोमल, कुछ भी जीवंत और रोमांटिक इन लोगों के लिए आपत्तिजनक है.
खैर, एक ऐसी भी दुनिया है जहाँ साथी equal है. जहाँ प्यार सिर्फ एक duty नहीं है. जहाँ प्यार में पति और पत्नी को प्रेम का इज़हार करने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ती, जहाँ वे अपना प्यार दिखाने से नहीं डरते.
हमारी संस्कृति में प्रेम को जगत का सार कहा गया है. जिन लोगों को लगता है पत्नी अपने पति की गोद में नहीं बैठ सकती - बच्चों के सामने तो बिल्कुल नहीं - उन्होंने शायद पार्वती को शिव की गोद में बैठे नहीं देखा - अपने पुत्र गणेश और कार्तिकेय की उपस्थिति में. उन्होंने शायद भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह की गोद में लक्ष्मी को बैठे नहीं देखा
प्यार जादू है, आपकी दुनिया बदल देता है. मोहब्बत करना सबके बस की बात नहीं है - सिर्फ़ बहादुर लोग प्यार कर सकते हैं. प्यार कमजोर नहीं करता, प्रेम तो ताक़त देता है. प्रेम कभी अश्लील हो ही नहीं सकता.
मैं तो चाहती हूँ हर घर में पति और पत्नी के बीच में मोहब्बत हो, वह शादी के दशकों बाद हँसे, मुस्कुरायें, अपने प्रेम का इज़हार करने से चूके नहीं. मैं तो चाहती हूँ ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे ऐसे घरों में बड़े हों जो प्यार, हँसी और उनके माता-पिता के बीच रोमांस हो ना कि बेरुख़ी.
तो दोस्तों मोहब्बत की इस दास्ताँ का और ख़ुद अपनी मोहब्बत को सराहो, जश्न मनाओ. उस एक व्यक्ति जिसके लिए आपका दिल धड़कता है उसे बेख़ौफ़ हो कर अपनी मोहब्बत अपने प्रेम का इज़हार करो.
क्योंकि शोर, आक्रोश, विस्मय, नफ़रत के उस पार केवल और केवल प्यार ही मायने रखता है. प्रेम जो हमें जीवित रखता है - प्रेम जो प्रेमी के चले जाने के बाद भी हमें सम्भाले रखता है. क्योंकि प्यार कभी ख़त्म नहीं होता.
राहुल गांधी का शुक्रिया जिन्होंने अपने माता-पिता की बेख़ौफ़ मोहब्बत, उनके असीम प्यार की बात बिना हिचकिचाहट के की. जिन्होंने प्रेम पर सार्वजनिक जीवन में जो चुप्पी, जो रूढ़िवादिता है उसको एक झटके में तोड़ दिया. और धन्यवाद सोनिया जी का इस बेपनाह मोहब्बत को करने के लिए और अपनी कहानी बताने के लिए.
ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय- मोहब्बत कीजिए, प्यार बाँटिये - बाक़ी सब बेमानी है ❤️
इस बार BJP वालों को क्या बुरा फँसाया राहुल गांधी ने!
प्रेम की बात सुन कर संघियों का घटियापन चालू था
लेकिन जैसे ही भगवान की एंट्री हुई, बेचारे सकपका गए
इनको कुछ समझ ही नहीं आ रहा - कहें तो क्या कहें
इससे बुरा हाल इनका कम ही हुआ है
सच्चा हिंदू तो शिव-पार्वती और लक्ष्मी-विष्णु के उस रूप को पूजता है - जहां देवी देव की अर्धांगिनी हैं, उनकी साथी हैं, उनके समकक्ष हैं - उनकी गोद में हक से बैठती हैं
अब यह बेचारे तो अपने परिवार को छोड़ कर संघ परिवार बनाने जाते हैं - तो इन्हें प्रेम कभी मिला ही नहीं. इनको क्या पता मोहब्बत, प्यार कितना जादुई है
और उसपर से भगवान भी प्रेम के प्रतीक हैं - करें तो बेचारे करें क्या!
सत्यम शिवम सुंदरम ❤️
लम्बी दाढ़ी वाले ये UP पुलिस के सब इंस्पेक्टर हैं या हरिगढ़ के इस्लामी विश्वविद्यालय के प्राइवेट सुरक्षाकर्मी ?
पूरे शरीर पर बिलकुल दरोगाओं वाली वर्दी, लेकिन कंधे पर AMU का नाम,
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंदर से निकली फोटो पर उठ रहे सवाल,
किस से ली गई देश के सुरक्षाबलों वाली यूनिफॉर्म पहनने की परमिशन ?..
#AMU #UPPInNews
' अन्ना आंदोलन के पीछे संघ और बीजेपी थी '
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है -
महाराष्ट्र के एक जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक ऐसे आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे, जिसने खुद को 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' नाम दिया था . इस आंदोलन के कुछ प्रमुख भागीदारों ने बाद में दावा किया कि इसे गुप्त रूप से बीजेपी और आरएसएस ने संगठित किया था और समर्थन दिया था . अन्ना हजारे को भारी प्रचार-प्रसार के साथ दिल्ली लाया गया ताकि वे भूख हड़ताल शुरू कर सकें . उनकी मांग थी कि एक लोकपाल नियुक्त किया जाए, जिसके पास व्यापक अधिकार हों और जो भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर सके . इस आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग जुटे और हम खुद को बैकफ़ुट में देख रहे थे . हम बीजेपी के आक्रामक अभियान का मुकाबला नहीं कर पा रहे थे . हमने 2014 में लोकपाल विधेयक पेश किया . इसके तहत केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों को अधिकार दिए गए ताकि वे सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर सकें लेकिन बीजेपी के शासन में यह कानून धीरे-धीरे गुमनामी में खो गया . लोकपाल एक ऐसा बाघ बनकर रह गया जिसके दांत ही नहीं थे और जो लगभग अदृश्य हो चुका था और जब हमारे राजनीतिक विरोधियों ने अपना असली उद्देश्य हासिल कर लिया यानी हमारी सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया तो उसके बाद अन्ना हजारे के बारे में न तो कुछ सुनने को मिला और न ही कुछ लिखा गया . पर्दे के पीछे आरएसएस एक नए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को आगे लाने की जमीन तैयार कर रहा था . वह उम्मीदवार थे गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी .
कैंसर की 137 दवाएं तो सस्ती हो गईं लेकिन अभी भी आम आदमी को लूटने वाली भयंकर मुनाफाखोरी चल ही रही है।
6 रूपए का सीरिंज 56रूपए का,
25 हजार का पेस मेकर 2लाख का,
4 लाख का हार्ट वॉल्व 26लाख की MRP.. काहे बॉस?
लंबी लिस्ट है। इसपर एक्शन कब होगा @JPNadda जी?
'अमित शाह जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं। मैं आपको इसका उल्टा बता रहा हूं, नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते। अगर वह जाना भी चाहें, तो हम उन्हें जाने नहीं देंगे। ज्ञानेश कुमार के बाद, हम आपके ठीक सामने खड़े होंगे। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी...'इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली में बोले राहुल गांधी
#RahulGandhi | #PMModi | #ViralVideo |#AajTakSocial | #ATReel