मैं किसी का विकल्प बनना पसंद नहीं करता... या तो मैं आपकी प्राथमिकता हूँ, या फिर मैं कुछ भी नहीं, आधे अधूरे मन से दिए गए ध्यान से बेहतर है कि आप मुझे पूरी तरह अनदेखा कर दें...
मैं विवाह नहीं करना चाहता
अगर उसका कारण समाज, उम्र या अकेलापन हो।
मैं चाहता हूँ. कोई मेरा हाथ इसलिए थामे,
क्योंकि उसे मेरे अलावा कोई और चाहिए ही न हो।
और अगर ऐसा प्रेम न मिले
तो अकेले रह जाना ज्यादा सुंदर है,
बजाये किसी के साथ समझौते में जीने के।
एक समय बाद... न आपको प्रेम में खुद को साबित करने का शौक रहेगा, न जबरदस्ती अधिकार जताने का जूनून, और न ही हर मोड़ पर अपने समर्पण का अहसास कराने की चाह क्योंकि प्रेम की परिपक्वता इंसान को यह सिखा देती है कि...प्रेम बांधने में नहीं, स्वतंत्र कर देने में है...