आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के आदेशनुसार श्री जियालाल अहीरवार जी को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
#Bsp I #india
1.अब जबकि संसद का मानसून सत्र कल दिनांक 20 जुलाई से शुरू हो रहा है, एक बार फिर यह देश व आमजन की चिन्ता है कि क्या इस बार भी फिर से संसद का सत्र हंगामा व स्थगन आदि की भेंट चढ़ जायेगा, या फिर ज़बरदस्त महंगाई, ग़रीबी, बेरोज़गारी, महिला असुरक्षा, महत्वपूर्ण परीक्षाओं के भी पेपरलीक आदि से जुड़े देश के ज्वलन्त मुद्दों से उत्पन्न उत्तेजित, आक्रोशित व आन्दोलित माहौल को शान्त करने व इनके संतोषजनक समाधान हेतु गंभीरता दिखाई जायेगी।
2.वैसे ख़ासकर अयोध्या श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा की चोरी, हेराफेरी व ग़बन आदि को लेकर व्यापक जन आक्रोश ने भी यूपी व देश को काफी झकझोर कर रख दिया है और लोग, धर्म का चुनावी स्वार्थ हेतु राजनीतिकरण करने वालों को इसके लिये कठघरे में खड़ा करके, उनसे दिल दुखाने की जवाबदेही माँग रहे हैं, जिसकी गूंज सड़कों से लेकर अदालत तक में है और संसद में भी यह मुद्दा ज़रूर गर्म होगा, जिसपर भी लोगों की पैनी नज़र है।
3.इतना ही नहीं बल्कि बंगाल में विधानसभा आमचुनाव के बाद के हालात्, राजस्थान में सरकार की लापरवाही के कारण गर्भवति महिलाओं की मौत सहित विभिन्न राज्यों में बढ़ती महिला असुरक्षा, काफी आपाधापी में की जाने वाली चुनावी रेवड़ियों में भारी गड़बड़ी, सरकारी योजनाओं आदि में चर्चित भ्रष्टाचार, पुलिस मुठभेड़ का प्रचलन, वर्षों से बसे-बसाये लोगों को उजाड़कर उनके कालोनियों का ध्वस्तीकरण आदि जैसे सरकारी रवैयों से चरमराई संविधान की जनकल्याणकारी व्यवस्था के साथ ही,
https://t.co/zbwuw6xrFA की अर्थव्यवस्था व यहाँ के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित करती हुई अमेरिका-इज़राइल का ईरान के विरुद्ध लगातार युद्ध व रुपया का अवमूल्यण आदि देश व जनहित के ऐसे ख़ास मुद्दे हैं जिनपर राजनीतिक द्वेष, स्वार्थ व आरोप-प्रत्यारोप की संकीर्णता/वैमनस्य को त्यागकर सत्ता और विपक्ष दोनों को एकजुट होकर अच्छा उपाय ढूंढ कर सराहनीय कार्य करना होगा, वरना लगभग 140 करोड़ की जनसंख्या वाले अपने देश में बहुजनों का जीवन यहाँ और भी अधिक बुरे दिन वाला बनकर उनका भविष्य अधर में लटकायेगा, जिसकी आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
5.अतः देश को त्रस्त करने वाली इन भारी चुनौतियों व उसके प्रति चेतावनियों को ध्यान में रखकर संसद के मानसून सत्र को, बिना किसी उत्तेजना, रोष व विद्वेष के, सुचारू, शान्तिपूर्ण एवं स्वस्थ्य लोकतांत्रिक परम्परा के मुताबिक चलना सुनिश्चित किया जाना चाहिये, जो वक्त की अहम् ज़रूरत के हिसाब से सभी की ज़िम्मेदारी भी बनती है।
6.साथ ही, इस सम्बंध में सभी संस्थाओं को ऐसा प्रयास ज़रूर करना चाहिये कि देश के कठिन सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक हालात से त्रस्त भारतीयों के जीवन का बोझ व नित्य दिन की उनकी परेशानी/दिक्कतें और अधिक नहीं बढ़ने पायें।
7.इसी क्रम में संसद को भी इन ज्वलन्त राष्ट्रीय मुद्दों पर पूरी तरह से गंभीर व संवेदनशील होना ज़रूरी है और इसकी शुरूआत अगर संसद के वर्तमान मानसून सत्र से ही हो तो यह अवश्य ही बेहतर होगा। जनहितैषी गुड गवरनेन्स हेतु संसद का प्रभावी होना ज़रूरी। जय भीम, जय भारत।
1.आज से जब संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, सदन से लेकर सड़कों व दिल्ली के जन्तर-मन्तर तक में विभिन्न ज्वलन्त मुद्दों को लेकर ज़बरदस्त टकराव की स्थिति है, जिसे देश के विकट राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक हालात के मद्देनज़र ज़रूर बेहतर सूझबूझ से टाला जाना चाहिये।
2.वैसे भी सर्वसमाज के करोड़ों परिवारों के लिये जीवनदायी मेडिकल आदि की अति-महत्वपूर्ण व विशेष आल-इण्डिया परीक्षायें सहित राज्यों में नौकरी सम्बंधी परीक्षायें आदि भी लगातार हो रहे पेपरलीक/गड़बड़ी आदि के कारण रद्द होने की अनिश्चितता से ख़ासकर युवा वर्ग व बेरोज़गार लोग लगातार काफी ज़्यादा परेशान हैं, जो विभिन्न जगहों पर अनेकों प्रकार से व्यक्त किये जा रहे उनके आक्रोश व आन्दोलन आदि से भी प्रकट है और यह देश व जनहित से जुड़ा ऐसा अति-गंभीर मामला है जिसपर पूरी तरह से क़ाबू में करने के लिये सरकारों को तत्काल सख़्त क़दम उठाना नितान्त आवश्यक है।
3.साथ ही, इसके लिये ज़िम्मेदारी भी ज़रूर तय होनी चाहिये तथा ख़ासकर परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े उच्च पदों पर बैठे लोगों के विरुद्ध भी कड़ी क़ानूनी सज़ा हो ताकि देश की तरक्की की नींव युवा पीढ़ी का भविष्य इस प्रकार की अनिश्चितता और अंधकार से आगे बच पाये।
4.इसी क्रम में यूपी, राजस्थान, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों/शहरों में जिस प्रकार से, अच्छे सरकारी स्कूलों व सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई के घोर अभाव में, प्राइवेट स्कूल एवं बड़ी-छोटी कोचिंग संस्थायें, तेज़ी से पनप रही हैं, उससे यह स्पष्ट है कि देश का युवा वर्ग व उनका परिवार, ज़बरदस्त महंगाई के इस दौर में भी अपना पेट काटकर एवं अन्य परेशानियों को झेलकर भी, अपने स्तर से पूरा जी-जान लगाकर आगे बढ़ने हेतु प्रतिबद्ध है।
5.वे लोग आउटसोर्सिंंग की शोषणकारी छोटी-मोटी नौकरी आदि से आगे बढ़कर स्थाई व स्वाभिमानी नौकरी में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं ताकि इज्ज़त से दो वक्त की रोटी कमाकर अपना व अपने परिवार का पेट पाल सकें, जो सराहनीय है।
6.ऐसे में सरकारें कोचिंग संस्थाओं आदि पर भय भ्रष्टाचार-मुक्त कड़ी निगरानी ज़रूर रखें, किन्तु प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा स्तर पर सम्पूर्ण सरकारी शिक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर बेहतर बनाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में भी अपना अहम् दायित्व निभाने का ईमानदार प्रयास ज़रूर करें।
7.वैसे भी यह सर्वविदित है कि देश व समाज को शिक्षित बनाना अनवरत प्रक्रिया है और जिसमें सरकारों द्वारा समुचित बजट प्रावधान के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता को भी अच्छे से अच्छा बनाने जैसी सही सोच रखना भी बहुत ज़रूरी है, तभी युवाओं के उज्जवल भविष्य के सहारे परिवार, समाज, प्रदेश व देश का भविष्य संवर पायेगा, वरना जीडीपी ग्रोथ देश की नैया का सही खिवैया क्या बना पायेगा, इसमें शक है।
8.इसीलिये यूपी व देश में भी विकास का मूल आधार संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के उद्देश्यों के अनुसार शिक्षित, सुरक्षित, कल्याणकारी व सभ्य भारत हो तो यह हमेशा ही बेहतर होगा।
9.और अगर इन बातों पर तत्काल ज़रूरी ध्यान दिया जाये तो जन्तर-मन्तर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के हो रहे आन्दोलन जैसी कार्रवाईयों के लिये लोगों में भी ख़ासकर युवा पीढ़ी को बाध्य नहीं होना पड़ेगा। सरकार इनके प्रति सहानुभूति का रवैया अपनाकर स्थिति का सही समाधान करें तो यह उचित होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मार्च में गेहूँ किसानो से गेहूँ खरीद हेतु गेहूँ सेंटर खोलने का आदेश किया गया लेकिन दुर्भाग्य है कि अभी तक गेहूँ खरीद सिर्फ हवा हवाई.किसान गेहूँ लेकर आता है वापस जाता है सेंटर पर कर्मचारी बोरे नहीं की बात करते हैं लेकिन 100 से 150 रुपये सुविधा शुल्क लेने पर खरीद कर लेते हैं.बिचोलिये 2200 रुपये में गेहूँ खरीद रहे हैं |आज मेरे जिले के कई किसानो ने आकर शिकायत की और इस प्रकरण के बारे में जिला अधिकारी को अवगत भी कराया है.सरकार बड़ी बड़ी बातें कर रही हैं लेकिन किसानो की सुनने वाला कोई नहीं. @myogiadityanath ,@ChouhanShivraj, @DMKheri जी उम्मीद है की इस पर संज्ञान लेंगे |
आज तमिलनाडु के trichirapally में चुनावी जन सभा.जिसमें 90% महिलाएं थी लेकिन वीमेन रिजर्वेशन के बारे में इन्हें कुछ भी जानकारी नहीं थी.तमिलनाडु में उम्मीद की किरण दिख रही हैं. जय भीम जय भारत
#चित्रकूट_सतना_मप्र
सतना की चित्रकूट विधानसभा से बसपा के 1993 में विधायक रहे व पूर्व जिला सचिव श्री राज नारायण बारी जी के पिताजी श्रद्धेय: #गणेश बारी जी 28 #मार्च 2026 को परिनिब्बुत हो गये थे इस दुःख की घड़ी में बसपा परिवार की ओर से पुष्पांजलि अर्पित करने उनके ग्रह निवास पहुंचे और परिवार जनों मिलकर शोक संवेदनाए वयक्त की। तथागत से प्रार्थना करते हैं कि उनके अनुयाई व परिवार जनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#जयभीम
@Mayawati@AnandAkash_BSP@bspindia
@
📍बसपा संस्थापक, बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती के अवसर पर सावंगी वर्धा में बहुजन समाज पार्टी विदर्भ ज़ोन का कार्यकर्ता सम्मेलन।
📍महाराष्ट्र प्रदेश के केंद्रीय प्रभारी मा. रामजी गौतम एवं बसपा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मा. सुनीलजी डोंगरे इनकी प्रमुख उपस्थिति।
@Mayawati@AnandAkash_BSP@ramjigautambsp@NationalChaupal@Paragmahendra
आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के बारे में जिसतरह की बात संदीप चौधरी ने कही वह निहायती घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है tv9और संदीप चौधरी को माफी मांगनी होगी. हम बहुजन समाज के लोगों को आपको सबक सिखाने के लिये काफी हैं. हम किसी भी हालत में अपनी महापुरष आदरणीय बहन जी के बारे में इस तरह की बात बर्दाश्त नहीं कर सकते.
आज मध्य प्रदेश के भोपाल में SIR(मतदाता गहन पुनरक्षण) को लेकर आदरणीय बहन जी के निर्देश पर अतिआवश्यक बैठक बुलाई गयी. जिसमें मा @ramjigautambsp जी द्वारा आदरणीय बहन जी के निर्देशों को सभी को अवगत कराया गया.जय भीम जय भारत
ये है असली चेहरा समाजवादी पार्टी का।#बसपा को बी टीम कहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता ख़ुद अपनी असलियत को देखें।ख़ुद शीशों के महल में रह रहे हैं,और जो परम पूज्य #बाबा_साहब व मान्यवर #कांशीराम साहब के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे उनपर हमला कर रहे।जनता सचेत और सावधान है। #जभीम_जयभारत
सूत्रों के हवालें से बड़ी ख़बर आ रही है कि 9 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में सपा, भाजपा, कांग्रेस एवं निषाद पार्टी के कई बड़े नेता बसपा का दामन थाम सकते है। जिसमें प्रमुख नाम मैं उजागर कर रहा हूं।
1. श्री आज़म ख़ा एवं परिवार (सपा)
2. श्री स्वामी प्रसाद मौर्य (अपनी पार्टी)
3. संघमित्रा मौर्या (भाजपा सांसद)
4. श्री ओम प्रकाश राजभर (सुभासपा)
5. श्री नसीमुद्दीन सिद्धिकी (कांग्रेस)
6. श्री संजय निषाद (निषाद पार्टी)
एवं कई बड़े चेहरों का बसपा का दामन थामने की संभावना है।
मान्यवर कांशीराम साहब के सच्चे सिपाही फटाफट लिखते जाए और इस ट्वीट को RT भी करते जाएं।
#9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ
ताकि लोगों को मालूम चल सके कि अंबेडकरवादियों का जनसैलाब 9 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी में इकट्ठा होने जा रहा है।
*जौरा पेशी से लौट रहे #हुसैनपुर के #रघुवीर जाटव जिसको गोली लगी है साथ मे #रसाल जाटव, #अनार सिंह जो घायल है आज ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती 2 साथियों से मिलने पहुँचे
@PippalRamakant @Deependrabsp
बसपा प्रतिनिधि मंडल देखने पहुँचा
@ramjigautambsp