मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं @UPGovt@nhm_up@DmMuzaffarnagar
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपदवासियों से अधिक से अधिक टीबी जांच कराने तथा टीबी मुक्त भारत ऐप एवं "खुशी" चैटबॉट का उपयोग करने की अपील की। @UPGovt@nhm_up@ntep_UP@DmMuzaffarnagar
चुप्पी भी एक संकेत हो सकती है!
हर मुस्कान के पीछे एक अनदेखी और अनकही लड़ाई हो सकती है, जिसे समझने के लिए सही समय पर सुनना और समझना बेहद जरूरी है। जरूरत पड़ने पर मदद लेना एक सकारात्मक कदम है।
TELEMANAS 14416 पर 24×7 निःशुल्क सहायता उपलब्ध है।
adolescent mental health | teen depression awareness | tele mental health helpline
#MentalHealthAwareness #AdolescentHealth #YouthMentalHealth #TeleMANAS14416 #NHMUP
🌡️ अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी, थकान, उल्टी, बेहोशी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
इस स्थिति में ओआरएस, नींबू पानी और छाछ जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें, स्वयं को हाइड्रेट रखें और आवश्यक सावधानियों का पालन करें। सही जानकारी और सतर्कता ही गर्मी से सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।
Heatwave Safety | Summer Health | Heat Stroke Prevention
#HeatwaveAlert #BeatTheHeat #NHMUP
सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक दशक की सशक्त पहल। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत गर्भवती महिलाओं को हर माह निर्धारित तिथियों पर निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।
स्वस्थ माँ और सुरक्षित शिशु के लिए नियमित जाँच, पोषण परामर्श, अल्ट्रासाउंड एवं उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान जैसी सेवाओं का लाभ अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य लें। 💖
Safe Motherhood | PMSMA | Maternal Health
#PMSMA #SafeMotherhood #MaternalHealth #NHMUP
तले-भुने और ज्यादा मीठे नाश्ते स्वाद तो देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
स्वस्थ रहने के लिए छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाएं। नाश्ते में फल, ड्राई फ्रूट्स, भुने चने और फ्रेश सलाद जैसे बेहतर विकल्प चुनें।
सही स्नैक चुनें, स्वस्थ रहें!
Healthy Snacking | Obesity Prevention | Smart Food Choices | Healthy Lifestyle
#HealthySnacking #EatRight #NutritionAwareness #NHMUP
बढ़ती थकान को सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें, यह एनीमिया का संकेत भी हो सकती है।
एनीमिया केवल शरीर में कमजोरी ही नहीं बल्कि खून में हीमोग्लोबिन की कमी और ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होने की स्थिति है।
समय रहते जांच और उचित सलाह लेना बेहद जरूरी है ताकि नियमित जांच और सही पोषण अपनाकर एनीमिया जैसी स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
Anemia awareness | Iron deficiency | Hemoglobin level
#AnemiaAwareness #IronDeficiency #StayHealthy #NHMUP
10 Years of Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan
A decade of commitment. A decade of care. A decade of advancing maternal health across India.
Over 7.5 crore pregnant women have received quality antenatal services under PMSMA, bringing safer pregnancies and healthier futures to mothers across the nation.
#10YearsOfPMSMA #SafeMotherhood #MaternalHealth
🌟 फिट बच्चे, स्मार्ट भविष्य!
खेल-कूद और सही पोषण से उन्हें स्वस्थ रखें, और हर चुनौती के लिए तैयार करें।
Healthy Children | Child Nutrition | Active Kids
#HealthyKids#BalancedDiet#NHMUP
सुरक्षित सांसें, बेहतर स्वास्थ्य!
🌱 वायु प्रदूषण का असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर अधिक पड़ सकता है। ऐसे में जागरूक रहें, धुआं-रहित विकल्प अपनाएं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
Air Pollution | Healthy Breathing | Clean Air | Respiratory Health
#CleanAir #AirPollutionAwareness #HealthyBreathing #RespiratoryHealth #NHMUP
🌿 स्वस्थ समाज की शुरुआत एक स्वस्थ और जागरूक परिवार से होती है।
सही समय पर गर्भधारण, बच्चों के बीच उचित अंतर और सोच-समझकर लिए गए निर्णय—परिवार को सुरक्षित, संतुलित और बेहतर भविष्य की ओर ले जाते हैं।
आइए, जिम्मेदारी से आगे बढ़ें और परिवार नियोजन को अपनाकर एक स्वस्थ और खुशहाल कल का निर्माण करें। 🌸
Family Planning | Maternal Health | Child Care
#FamilyPlanning #HealthyFamily #HealthyLifestyle #NHMUP
🍎 टीबी उपचार के दौरान संतुलित और पोषण युक्त आहार का विशेष महत्व है। यह शरीर को आवश्यक ऊर्जा और शक्ति प्रदान करता है तथा रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। दालें, अनाज, फल, अंडा और प्रोटीन युक्त आहार का नियमित सेवन रिकवरी को तेज करता है और शरीर को मजबूत बनाता है। 💪
#टीबी_हारेगा_देश_जीतेगा
#TBMuktBharat #NHMUP
🫗 तेज धूप के बाद अत्यधिक ठंडा पानी पीने से बचें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
इसके स्थान पर प्राकृतिक रूप से मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी एक सुरक्षित विकल्प है, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है तथा गले और पाचन के लिए भी अनुकूल है। 🌿
Earthen pot water | Natural cooling | Summer hydration
#EarthenPotWater #BeatTheHeat #NHMUP
क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी थाली में थोड़ा सा बदलाव आपकी सेहत को कितना बेहतर बना सकता है? बस 10% कम तेल अपनाकर आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
Healthy Eating | Oil Reduction | Heart Health
#HealthyLiving#EatSmart#HealthyHabits#10percentlessoil#NHMUP
A cough lasting more than two weeks, fever, weight loss, or night sweats could indicate TB.
TB is curable, and early detection is key to stopping its spread. Free testing and treatment are available.
Don’t delay, get tested, complete your treatment, and help build a TB-Free India.
#TBMuktBharat
#EndTB
☀️गर्मी का बढ़ता प्रकोप हो सकता है खतरनाक!
हीट स्ट्रोक से बचाव और सही प्राथमिक उपचार अपनाकर रखें खुद को सुरक्षित।
Heat Stroke Prevention | Summer Health Safety | Hydration Awareness
#HeatStrokeAwareness#NHMUP#BeatTheHeat
🥗 नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से शरीर में आयरन और विटामिन की कमी नहीं होती। इससे थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोरी, ध्यान की कमी और त्वचा या चेहरे का रंग फीका पड़ना- जैसी समस्याएं कम होती हैं। याद रखें, सही और संतुलित आहार अपनाकर आप न केवल अपनी सेहत बल्कि पूरे परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं। 💪
Iron Rich Foods | Healthy Diet | Healthy Eating
#NutritionMatters #AnemiaAwareness #IronRichDiet #NHMUP
तंबाकू छोड़ना मुश्किल है - पर असंभव नहीं।
आज ही एक तारीख तय करें, तलब लगने पर पसंदीदा एक्टिविटी करें, नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार लें और अपने परिवार के लिए एक स्वस्थ जिंदगी चुनें। 🙏🏽
तम्बाकू छोड़ने के लिए अभी Toll Free Number 📞 1800-112-356 पर call करें।
Quit Tobacco Tips | Tobacco Free Life | How To Quit Smoking | Anti Tobacco Awareness | NHM UP Health
#SayNoToTobacco #QuitTobacco #TobaccoFreeLife #NHMUP
हर दिन की सेहत के लिए,
उचित पोषण है बेहद ज़रूरी! 🌸💪
मासिक धर्म के दौरान बच्चियां और महिलाएं पौष्टिक आहार के सेवन के साथ ही अपनी डेली रूटीन लाइफ सामान्य रूप से जारी रख सकती हैं। ✨
Women Health | Period Care | Menstrual Hygiene | Balanced Nutrition | Girls Health Awareness | Healthy Lifestyle | Women Nutrition | Period Awareness | Adolescent Health | Healthy Women
#WomenHealth #PeriodAwareness #NutritionMatters #MenstrualHealth #HealthyLifestyle #NHMUP
☀️ गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं लेकर आता है।
ऐसे में शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी है।
आम पन्ना, सत्तू ड्रिंक, नींबू पानी और नारियल पानी जैसे विकल्प न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि दिनभर ताज़गी और हाइड्रेशन भी बनाए रखते हैं। 🥥🍋
Summer Hydration | Healthy Drinks | Natural Refreshment
#SummerHealth #StayHydrated #NHMUP