@ICICILombard Such a poor resolution by your team regarding motor insurance claim. They are saying that I have to find missing lock part from accidental spot otherwise they will not provide new lock part.
This time don't call me for policy renewal.
Claim number MOT18092276
A BIG THANK YOU TO THE LEADER OF OPPOSITION
Dear Shri @RahulGandhi ji ,
for standing with IDBI Bank employees and supporting our legitimate demands.
We appeal to the Hon’ble @narendramodi ji to stop the sale of national assets and roll back IDBI Bank’s privatisation decision. @DFS_India@SecyDIPAM@ncsthq@nsitharaman
कांग्रेस के समय में IDBI बना - देश का उद्योग खड़ा करने के लिए।
मोदी के समय में पहले बोली देखी गई, फिर दाम तय हुआ।
कांग्रेस के time पे बैंक बनते थे। मोदी के time में बिकते हैं।
मैं IDBI बैंक के कर्मचारियों के साथ खड़ा हूँ।
भाजपा ने बैंकिंग को सूदख़ोरी से भी ज़्यादा बुरा बना दिया है?
जो भाजपा सरकार 2014 से बैंकिंग सुधार की बात कर रही है, वो पिछले 12 सालों में बदहाल बैकिंग से जुड़े अनगिनत सवालों मे से केवल निम्नलिखित 12 बिंदुओं पर ही अपनी सफ़ाई दे दे तो बैंकिंग की समस्याओं से जूझ रही आम जनता को कुछ तो तसल्ली होगी:
बारह साल, बारह सवाल:
1. खाते में पेनल्टी लगाकर आम जनता के पैसे काटने की अरबों रुपयों की लूट भाजपा सरकार ने क्यों करी?
2. विभिन्न सेवाओं जैसे SMS का पैसा, ATM का पैसा, खाता रखने का पैसा - हर महीने नये चार्ज के नाम पर मनचाही वसूली भाजपा ने क्यों शुरू करी? छोटे क़र्ज़दारों के घरों पर कुछ हज़ार रूपये के लिए वसूली एजेंट भेजकर, छोटे क़र्ज़दारों को बदनाम क्यों किया? दूसरी तरफ़ अरबपतियों के खरबों रुपए के लोन ले-देकर माफ़ करने का भ्रष्टाचार क्यों किया?
3. बुज़ुर्गों और पेंशन के जमा पैसे पर मिलनेवाले ब्याज पर अपना जीवनयापन करनेवाले मजबूर लोगों के हाथ में आनेवाले उस पैसे को क्यों कम किया जो उन्हें ब्याज के रूप में मिलता था। ब्याज दरों में कमी क्यों करी?
4. नोटबंदी के नाम पर नोटबदली का खेल खेलकर बैंकिंग सिस्टम को भ्रष्ट क्यों किया? आम जनता और बुज़ुर्ग महिलाएं तक अपने बचाए हुए पैसे बदलने के लिए लाइन में क्यों लगाया। इसके विपरीत अंदर पिछले दरवाजे से सेट कमीशन से काला धन सफेद क्यों करा गया?
5. अचानक बैंक के लॉकर से जनता की बहुमूल्य धातुएं, निवेश के प्रमाणपत्र व अन्य धरोहर आदि पिछले 12 सालों में ही क्यों गायब होने लगी। लॉकर-एग्रीमेंट के नाम पर जनता से स्टांप पेपर्स के ज़रिये करोड़ों की वसूली क्यों करी गयी? लॉकर का भाड़ा हर साल बढ़ा क्यों देते हैं? कई सालों का किराया एडवांस क्यों लेते हैं, पर चोरी हो जाने पर केवल 5 लाख रुपए लौटाने तक की ही गारंटी क्यों होती है?
6. बार-बार KYC का नाटक करके जनता के पैसे फँसाने का रहस्य क्या है? ऑनलाइन केवाईसी के फ़ेल होने की वजह क्या है? KYC के बिना खाता बंद करने का डर क्यों दिखाया जाता है? बुज़ुर्गों के फिंगर प्रिंट व आइरिस न मिलने के कारण केवाईसी न हो पाने की दिक़्क़त का जबाव कौन देगा? इस वजह से जिनकी पेंशन रुक जाती है, जिनका जमा पैसा फंस जाता है वो बेचारे क्या करें?
7. जानबूझकर बैंक को बीमार क्यों किया गया है? स्टाफ़ पर कामचोरी का आरोप लगाकर ईमानदार और सत्यनिष्ठ बैंक कर्मचारियों को योजना बनाकर क्यों बदनाम किया गया? सर्वर डाउन है, प्रिंटर ख़राब है, ओटीपी नहीं आ रहा, आज काम बहुत है कल आइएगा जैसी समस्याओं के नाम पर सालों से विश्वसनीय बैंकों को कमज़ोर क्यों किया गया और कमीशन लेकर बैंक बेचने का जुगाड़ क्यों किया गया?
8. डिजिटल बैंकिग के नाम पर जनता की परेशानी की कहीं कोई सुनवाई क्यों नहीं है? ऑनलाइन पैसा कट जाने, बैंकिग फ़्राड होने पर कोई भी सीधे बात करनेवाला क्यों नहीं रखा जाता है? कस्टमर केयर पर फोन क्यों नहीं लगता है और पैसे कट जाने के बाद पैसा लौटाने के लिए कोई ज़िम्मेदार क्यों नहीं है? भोले-भाले लोगों के खातों का फ़्राड के लिए दुरुपयोग करने के लिए कोई सुरक्षा कवच और जागरूकता अभियान क्यों नहीं चलाया जाता है?
9. आम जनता बच्चों की पढ़ाई, घर के लिए, काम-कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ लाख का लोन लेने के लिए आधार, पैन, गारंटर, CIBIL के चक्कर में फँसकर बैंकों के चक्कर काटती रहती है और कुछ भ्रष्ट लोग मिलीभगत कर बैंकों से अरबों रुपए का लोन आसानी से लेकर फ़रार भी हो जाते हैं। लोन में ऐसा भेदभाव क्यों?
10. खाता खुलवाने के नाम पर ज़बरदस्ती बीमा बेचने का लाभ किसकी जेब में जाता है? खाता खोलने के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी, क्रेडिट कार्ड लेने व एफ़डी करवाने का दबाव क्यों बनाया जाता है?
11. सरकार बैंक के कर्मचारियों की कार्यदशाओं और सेवा शर्तों, त्रस्त ग्राहकों की खीझ का सामना करने से जुड़ी माँगों को नज़रअंदाज़ क्यों करती है? इस वजह से बैंककर्मियों को हर बार हड़ताल क्यों करनी पड़ती है? बैंककर्मियों के साथ सहानुभूति का रवैया क्यों नहीं अपनाया जाता है? सच तो ये है कि शहरी हो या ग्रामीण बैंकिग की समस्याएं सबकी शिकायतों और जन-आक्रोश का सामना उन्हें ही करना पड़ता है, जिसके कारण कभी-कभी अपमानजनक और हिंसक हालात पैदा हो जाते हैं। भाजपा सरकार बैंक के ग्राहकों और बैंक में काम करनेवालों की घोर उपेक्षा करते हुए उनके प्रति तिरस्कारपूर्ण शर्मनाक निंदनीय व्यवहार क्यों करती है?
అధిక పనిభారంతో సతమతమవుతున్న బ్యాంకు ఉద్యోగులు ఐదు రోజుల పని దినాల డిమాండ్ అమలు కోసం ఎప్పటినుంచో ఎదురుచూస్తున్నారు.
ఉదయం బ్యాంకులు తెరిచినప్పటి నుంచి కస్టమర్లను డీల్ చేయడంతో పాటు, బ్యాక్ ఎండ్ వర్క్, టార్గెట్లు, కరెన్సీ లెక్కలు చూసుకోవడంలో రోజంతా గడిచిపోతుంది. చాలామంది రాత్రి తొమ్మిది, పది గంటల వరకు కూడా పని చేయాల్సి వస్తుంది. గత పదేళ్లలో డిజిటల్ బ్యాంకింగ్, యూపీఐ లావాదేవీలు గణనీయంగా పెరగడం, ఏటీఎంలు అందుబాటులోకి రావడంతో ఖాతాదారులు శాఖలకు రావడం తగ్గింది. అయినప్పటికీ బ్యాంకు ఉద్యోగుల పనిభారం తగ్గడం లేదు.
బ్యాంక్ ఉద్యోగుల డిమాండ్పై కేంద్ర ప్రభుత్వం సానుకూలంగా స్పందించి వారానికి ఐదు రోజుల పని విధానాన్ని అమలు చేయాలని డిమాండ్ చేస్తున్నాం.
@ECISVEEP I'm unable to fetch my father's voter id using EPIC number. It does not show any details. Also submitted multiple applications for address correction in my voter id but it is still unresolved
सरकारी बैंक प्राइवेट बैंकों से मुकाबला करते हुए बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं , लेकिन कुछ मूर्खों को आज भी लगता है कि बैंक वाले “कुछ काम नहीं करते”, बस AC में बैठते हैं और शाम को घर चले जाते हैं।
भाई , सरकारी बैंक में भीड़ सिर्फ बैंक कर्मचारियों की वजह से नहीं होती।
यहाँ किसान , बुजुर्ग , महिलाएँ और ग्रामीण इलाकों से आने वाले बहुत से ग्राहक बैंकिंग की बेसिक प्रक्रियाओं से परिचित नहीं होते। ऐसे में बैंक कर्मचारी सिर्फ अपना काम नहीं करते, उन्हें फॉर्म भरने , प्रक्रिया समझाने, ऑनलाइन काम कराने और छोटी-छोटी बैंकिंग दिक्कतें सुलझाने में भी मदद करनी पड़ती है।
इसके अलावा लोन , रिकवरी, KYC, ऑडिट, सरकारी योजनाएँ, पेंशन , जनधन , डिजिटल बैंकिंग और रोज़ की पब्लिक डीलिंग सबकी जिम्मेदारी इन्हीं पर होती है।
एक दिन बैंक की कुर्सी पर बैठकर देख लेना भाई,
सिर्फ पैसे नहीं गिने जाते , लोगों की समस्याएँ और गुस्सा भी संभालना पड़ता है।
इसलिए बैंक कर्मचारियों को “कुछ काम नहीं करते” कहने से पहले उनके काम का पूरा हिसाब देख लिया करो।
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कारण पूछने पर यही लगा कि जिस बैंक की नौकरी को अच्छी नौकरी में गिना जाता था, उसकी हालत बदतर हो गई है। टारगेट के नाम पर कर्मचारी देर शाम तक रोके जाते हैं, छुट्टी नहीं दी जाती है,
तनाव रोज़ का हिस्सा है। काम करने की जगह भी अच्छी नहीं है। ऐसा लगता है कि बैंकर को सज़ा दी जा रही है कि उन्होंने बैंक की नौकरी क्यों की। लोगों ने बताया कि अत्यधिक तनाव के कारण बीमारियाँ होने लगी हैं।
एक बैंकर ने यह भी बताया-
सुबह 8:00 बजे घर से निकलने वाला बैंकर रात को 8:00 या 9:00 बजे के बाद ही घर लौट पाता है, क्योंकि एनपीए (NPA - गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) को रोकने का भारी दबाव होता है। हर खाते की मंथली ईएमआई (EMI) होती है, और यदि वह 90 दिनों तक जमा न हो, तो खाता एनपीए हो जाता है। ऐसे में रीजनल ऑफिस से ब्रांच हेड पर दबाव आता है कि यह खाता आज किसी भी हाल में एनपीए नहीं होना चाहिए। पहले केवल महीने की आखिरी तारीख को एनपीए रोकने का दबाव होता था, लेकिन अब हर सिंगल डे (प्रतिदिन) यह प्रेशर रहता है।
रात के 9:00 बज रहे होते हैं और रीजनल ऑफिस से फोन आता है कि "किसी भी तरह इस खाते को बचाइए।" थक-हारकर जब ब्रांच हेड को लगता है कि उसे अब घर जाना चाहिए, तो वह अपनी जेब से 2,000, 4,000 या 10,000 रुपये तक की ईएमआई खुद भर देता है। बाद में ग्राहक वह पैसा लौटाता नहीं है, जिससे बैंक मैनेजर के अपने पैसे डूब जाते हैं।
बैंक में दिनभर कई तरह के मानसिक तनाव झेलने पड़ते हैं। आपको रिकवरी के लिए फील्ड में निकलना होता है। वहाँ कोई ग्राहक आपको ब्लैकमेल करता है कि "मेरे घर मत आओ, नहीं तो मैं पैसा जमा नहीं करूँगा, सिर्फ़ फोन पर बात करो।" फोन पर बात करने के दौरान ग्राहक कभी-कभी अभद्र और गाली-गलौज वाली भाषा का प्रयोग करते हैं। उस तनाव में यदि मैनेजर के मुँह से गलती से भी कोई गलत बात निकल गई, तो ग्राहक उसकी कॉल रिकॉर्डिंग करके ब्लैकमेल करने लगता है।
कृपया बैंकर की बात सुनें । कोई रास्ता निकालें।
5-day banking week has become a 2-year-old promise with no delivery.
Bank unions say it was agreed in 2024.
Finance Ministry says it was never agreed.
Meanwhile banks brace for another strike.
@DFS_India@nsitharaman
Without EGO just listen for 2 min
Advertising 4.83 lakh recruited , where they are working or died we don't know
Just advertise net increase or increase
Don't play in numbers with bankers
Anyone opposing a 5 day work week is ignoring basic productivity and fairness.
Why should one sector get a 5 day week while others are expected to work 6 days? If 5 days is enough for productivity in one domain, it should be the standard wherever the nature of the work allows it.
Essential services can maintain emergency coverage. But making 6-day work the norm is outdated and unfair. #Think #Understand #Learn #Change #Improve
बैंक कर्मचारी भी किसी के बेटे-बेटी हैं, किसी के पति-पत्नी हैं, किसी के माता-पिता हैं।
वे काम से भागना नहीं चाहते।
वे बस इतना चाहते हैं कि नौकरी करते-करते उनकी जिंदगी खत्म न हो जाए।
लगातार बढ़ता काम , स्टाफ की कमी , टारगेट का दबाव, लंबे working hours और ट्रांसफर का तनाव इन सबका असर सिर्फ कर्मचारी पर नहीं, उसके पूरे परिवार पर पड़ता है।
इसलिए बैंक कर्मचारियों की मांगें बिल्कुल साफ हैं 👇
• 8 घंटे की शिफ्ट और तय working hours लागू हों।
• ऑफिस के बाद अनावश्यक कॉल, WhatsApp और काम का दबाव बंद हो।
• स्टाफ की पर्याप्त भर्ती हो, ताकि मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।
• टारगेट तय करते समय मानवीय और व्यावहारिक मानक अपनाए जाएं।
• टारगेट पूरा न होने पर अपमान, धमकी या अनावश्यक मानसिक दबाव की व्यवस्था खत्म हो।
• ट्रांसफर नीति पारदर्शी हो और परिवार/स्वास्थ्य जैसी परिस्थितियों का ध्यान रखा जाए।
• कर्मचारियों को उनकी छुट्टियां और साप्ताहिक अवकाश वास्तव में मिलें।
• मेंटल हेल्थ काउंसलिंग और confidential support system हर बैंक में उपलब्ध हो।
• लगातार ओवरटाइम को सामान्य व्यवस्था बनाने के बजाय उसका उचित रिकॉर्ड और नियमन हो।
• कर्मचारियों की शिकायतों के लिए स्वतंत्र grievance mechanism हो, जहां बिना डर शिकायत की जा सके।
और समाज से भी एक छोटी-सी अपील है कि
बैंक कर्मचारी सिर्फ आपकी पासबुक , लोन, कैश या UPI की समस्या हल करने वाला व्यक्ति नहीं है।
वह भी एक इंसान है।
उसे भी थकान होती है।
उसे भी तनाव होता है।
उसे भी अपने परिवार के साथ समय बिताना है।
इसलिए अगली बार किसी बैंक कर्मचारी को चाय पीते या लंच करते देखकर मज़ाक बनाने से पहले एक बार सोचिए ....
हो सकता है उस 15 मिनट के ब्रेक के पीछे 10 घंटे की थकान छिपी हो।
बैंक कर्मचारियों को सहानुभूति नहीं,
सम्मानजनक काम का माहौल और लागू होने वाली ठोस व्यवस्था चाहिए। 🙏