‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद शामली में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं, रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति अपने सपनों को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
किसी चित्र में स्वच्छ एवं सुंदर भारत की कल्पना दिखी, तो किसी में बेहतर शिक्षा, विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत का सपना। नन्हे कलाकारों की रचनात्मक अभिव्यक्तियां ‘बच्चों के सपनों से, भारत का भविष्य’ की भावना को साकार करती नजर आईं।
#सेवा_संकल्प_अभियान | #जनपद_शामली
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत तहसील ऊन एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, विचारों एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याण की भावना से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।
Awareness program regarding POCSO held in different schools including GGIC kandhla in presence of esteemed guest Shri Surendra Rai ji Additional district judge in shamli.