प्रदेश में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का हुआ सफल शुभारंभ। प्रदेश के जनपदों में 01 से 19 वर्ष के स्कूल जाने वाले और स्कूल न जाने वाले बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम का किया गया संचालन।
@brajeshpathakup
"स्वच्छता की आदत अपनाओ और कृमि संक्रमण से खुद को बचाओ"
आइए इस #राष्ट्रीयकृमिमुक्तिदिवस पर दैनिक क्रियाकलापों में साफ सफाई और स्वच्छता का व्यवहार अपनाकर बच्चों को कृमि के संक्रमण से बचाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
@brajeshpathakup@UPGovt
जिम्मेदार अभिभावक की जिम्मेदारी निभाए और 1 से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य खिलाएं। सही समय पर उचित प्रयास ,कृमि संक्रमण से होगा बच्चों का बचाव।
@brajeshpathakup@UPGovt
फाइलेरिया जागरूकता-
फाइलेरिया से बचाव का एक ही उपाय है कि इसे होने ही ना दें। 10 फरवरी 2023 फाइलेरिया से बचाव के लिए फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन जरूर करें। यह सुरक्षित है ,नि:शुल्क है और सभी राजकीय चिकित्सा केंद्रों पर उपलब्ध है।
@brajeshpathakup@UPGovt
प्रदेश में महिलाओं मे #सर्वाइकलकैंसर के लक्षणों की समय पर पहचान कर उपचार हेतु @nhm_up और #CHAIfoundation के मध्य MoU किया गया। अब समस्त जनपदों में #TADevice से प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा महिलाओं की नि:शुल्क जांच कर समय पर #CervicalCancer की पहचान कर उपचारित किया जा सकेगा ।
सुरक्षित मातृत्व का अभियान तभी होगा साकार जब मिलकर करेंगे सभी एक साथ प्रयास!हर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराने के लिये प्रत्येक माह की 9 तारीख को सभी राजकीय चिकित्सा इकाईयों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जा रहा है
@brajeshpathakup
बचपन होगा खुशहाल जब बच्चों को मिलेगा टीकाकरण का साथ ! प्रदेश में आज से विशेष टीकाकरण अभियान संचालित ! 05 वर्ष तक के बच्चे जो किन्हीं भी कारणों से टीकाकरण से छूट गये है इस अभियान के अंतर्गत उन्हें चिन्हित कर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा l
@brajeshpathakup
जब है नि:क्षय मित्र का साथ, फिर टीबी से क्या है घबराने की बात l अधिक जानकारी के लिए माह की 15 तारीख को नि:क्षय दिवस पर जाए और टीबी के संक्रमण से संबंधित सही जानकारी/ जाँच/परामर्श /उपचार का लाभ पाये l
#स्वास्थ्यविभागउत्तरप्रदेश@MhfwGoUP@brajeshpathakup@InfoDeptUP
#प्रधानमंत्रीटीबीमुक्तभारतअभियान2025 में सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थान, कॉर्पोरेट संस्थान सहित अन्य संस्थाएं या नि:क्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति उनकी सेवा कर अपनी मजबूत भागीदारी निभा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिए गए टोल फ्री नंबर-1800-11-6666 संपर्क करें l
प्रदेश में बच्चों अच्छे स्वास्थ्य के प्रति राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ्य की जॉंच राजकीय विद्यालयों में चल स्वास्थ्य दलों (मोबाइल हैल्थ टीम) द्वारा की गई।
@brajeshpathakup@UPGovt
स्वस्थ नागरिकों में ही भारतवर्ष की समृद्धि निहित है। इस दिशा में रिकॉर्ड संख्या में बने ये हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स बड़ी भूमिका निभाएंगे। यह उपलब्धि न्यू इंडिया में एक नई ऊर्जा भरने वाली है।