झारखंड की आन, बान और पहचान — दिशोम गुरु।
पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित गुरुजी का संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। 🌿🙏
#PadmaBhushan#DishomGuruji
हम सभी झारखंडवासियों के गौरव का पल!!
झारखंड की सबसे बुलंद आवाज, महाजनी प्रथा के खिलाफ विद्रोह से लेकर अलग राज्य के निर्माण हेतु हुए संघर्ष के नेतृत्वकर्ता व महानायक स्व शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
आदरणीय बाबा अमर रहें!
जय झारखंड।
#hemantsoren
#publicaffairs
#PadmaAwards2026 @HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand@PadmaAwards
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में कथित तौर पर एक महिला कैदी गर्भवती हो गई। बाबूलाल मरांडी ने केंद्राधीक्षक पर संगीन आरोप लगाया है। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दावा किया है कि होटवार जेल के भीतर एक महिला का केंद्राधीक्षक ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जिसकी वजह से वह कैदी गर्भवती हो गई। बाबूलाल मरांडी ने कारा महानिरीक्षक पर इस केस को दबाने, साक्ष्य मिटाने और केंद्राधीक्षक को प्रशासनिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
रांची के उपायुक्त @mbhajantri सर को देश के सबसे चर्चित और प्रभावशाली डीएम की सूची में स्थान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी कार्यशैली, जनसरोकार और बेहतर प्रशासन झारखंड के लिए गर्व की बात है। इसी तरह जनता की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें।
जोहार...🙏🏼
@HemantSorenJMM दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को पद्म पुरस्कार 2026 का मरणोपरांत सम्मान मिलना, केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे झारखंड और आदिवासी समाज के संघर्ष, स्वाभिमान और अस्मिता का सम्मान है। नमन है उस महान योद्धा को। 🌿🙏
वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें!
झारखंड के वीर सपूतों का बलिदान हमारी संघर्ष–शक्ति और हौसले की प्रेरणा है।
झारखंड की अस्मिता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले उस महान आत्मा को शत–शत नमन।
झारखंड के वीर शहीद अमर रहें! 🙏🏻
हाथी घोड़े तोप तलवारें, फौज भी तेरी सारी है
जंजीरो में जकड़ा राजा मेरा, फिर भी सब पर भारी है।
झारखंड में भाजपा घाटशिला का उप चुनाव हारते ही सरेंडर mode पर है।
इनके नेतागण जान चुके है कि अगले 20 साल भाजपा झारखंड के सत्ता के केंद्र में नहीं लौटेगी। इसलिए हर रोज़ एक नया शिगूफ़ा - हर रोज़ एक नया सपना।
पर सब ये जान लें
झारखंड ना झुका था - ना झुकेगा।
@HemantSorenJMM ज़िंदाबाद। @JmmJharkhand
यह अद्भुत दृश्य झारखंड के रांची मोरहाबादी मैदान की है, यह न तो भाड़े की बुलाई भीड़ है,यह न तो किसी चुनावी सभा है, हेमंत सरकार के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर हरेक झारखंडी युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। युवा झारखण्ड के साथ श्री हेमंत सोरेन जी के साथ बढ़ चल रहा कारवां है।
झारखण्ड की इस नई यात्रा में लोगों की मुस्कान ही सबसे बड़ी कामयाबी है।युवाओं को मौके मिल रहे हैं, बेटियाँ आगे बढ़ रही हैं और विकास अब सचमुच ज़मीन पर दिख रहा है।
अबुआ सरकार का दूसरा साल-
काम बोल रहा है, जनता महसूस कर रही है।
जोहार झारखण्ड 🙏
आज झारखण्ड के विकास की इस ऐतिहासिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ गया है। अबुआ सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर मैं पूरे राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और जोहार प्रेषित करती हूँ।
झारखण्ड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होना केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारे संघर्ष, अस्मिता और सामूहिक सपनों की कहानी है। इन 25 वर्षों में हमारे लोगों ने अपने परिश्रम और धैर्य से इस राज्य को नई पहचान दी है। और आज, इसी विशेष अवसर पर हजारों युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर मिलना, उनके प्रयासों और राज्य की प्रतिबद्धता, दोनों का उत्सव है।
आज कई नव-नियुक्त अभ्यर्थियों से मुलाकात हुई। उनसे उनके संघर्ष की कहानियाँ सुनीं, उनकी आँखों में विश्वास और दिल में दृढ़ता देखी। सच में महसूस हुआ, झारखण्ड और यहाँ के लोग संघर्ष करने की शक्ति रखते हैं, चुनौतियों से लड़ने का साहस रखते हैं और आगे बढ़ने की अपार इच्छा रखते हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में हमारा राज्य एक नए युग की ओर बढ़ रहा है, जहाँ विकास केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि लोगों की मुस्कान में दिखाई देता है।
जहाँ सरकार हर युवती, हर माँ, हर बहन के सपनों को महत्व देती है। जहाँ अवसर सबके लिए हैं, और प्रगति का रास्ता सभी के लिए खुला है।
मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहूँगी, हम सब मिलकर एक ‘सोना झारखण्ड’ का निर्माण करेंगे। एक ऐसा झारखण्ड
जहाँ विकास होगा,
हर महिला स्वावलंबी होगी,
हर हाथ में रोजगार होगा,
और हर चेहरे पर मुस्कान होगी।
झारखण्ड बढ़ रहा है… और हम सब मिलकर इसे और भी मजबूत, समृद्ध और गर्वित बनाएँगे।
जोहार झारखण्ड!
आपने पूर्व वक्ताओं को सुना कि हमारी आधी आबादी को हमने अपने पैरों पर खड़ा होने, स्वाभिमान से जिंदगी जीने के अवसर देने का काम किया।
आज बड़े गर्व से एक बच्ची आयी जो मईया सम्मान योजना का लाभ लेकर, मेहनत कर पदाधिकारी बनी है। इनके मां-बाप भी नहीं हैं उसके बावजूद यह इस मुकाम तक पहुंची हैं। कई घटनाएं हमारे सामने आ रही हैं कि हमारे नेक प्रयासों का रंग, उसका असर चौतरफा दिख रहा है।
आज की इस शिक्षक और JPSC नियुक्ति में लगभग आधी आबादी हमारी महिलाओं और बेटियों की है। हम सभी को अब राज्य को मिलकर आगे बढ़ाना है।
आज हमारे पदाधिकारी जो चुने गए हैं वो अलग अलग जिलों में जायेंगें। आप सभी से अपील है कि आप जिस जिले में जाएं आप किसी भी 1 नौजवान को अपने जैसा बनाएं। एक-एक करके हम एक साथ बड़ी संख्या में आगे बढ़ेंगें।
राज्य में बहुत तेजी से शिक्षण संस्थानों में बढ़ोत्तरी हुई है। हमें अपनी रफ्तार को तेज करना होगा कि आने वाली पीढ़ी राज्य के सर्वांगीण विकास का भी हिस्सा बनें।
आज समाजिक रूप में बदलाव और दिशा देने वाले महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि है। आज इस दिवस पर यहां कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। नेक इरादा हो तो आप कई झंझावतों को पार करते हैं।
#JharkhandAt25
#JharkhandInfiniteOpportunities
#JharkhandSeJohar
#AbuaSarkar
पूज्यनीय दादाजी अमर वीर शहीद मास्टर सोबरन मांझी जी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें!
जय झारखण्ड! https://t.co/3hJhvUeLcB
“अब झारखण्ड का युवा न सिर्फ हवाई जहाज़ में बैठेगा, बल्कि हवाई जहाज़ उड़ाएगा भी!” - मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी!
दुमका में आज मुख्यमंत्री ने झारखण्ड फ़्लाइंग इंस्टीट्यूट को राज्य के युवाओं को समर्पित किया।
अब हमारे युवा पायलट बनने का सपना यहीं अपने राज्य में पूरा कर सकेंगे।
राज्य की वित्तीय मजबूती, पारदर्शी टैक्स सिस्टम और केंद्र पर निर्भरता में कमी… यही असली विकास है।
माननीय हेमन्त सरकार ने साबित किया कि सही नीयत और मजबूत नीति से बदलाव संभव है।
झारखण्ड आगे बढ़ रहा है, आत्मनिर्भर बन रहा है!🌿