कल पूरे झारखंड में Excise Constable की परीक्षा आयोजित होनी है। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और देवघर जैसे प्रमुख परीक्षा केंद्रों के रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन @serailwaykol और @ECRlyHJP की ओर से एक भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई।
अगर यही परीक्षा #पश्चिम_बंगाल या #बिहार में होती, तो इन दोनों जोन द्वारा विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर दी जाती। आखिर #झारखंड के अभ्यर्थियों के साथ यह भेदभाव क्यों?
Cc: @RailMinIndia@HemantSorenJMM@BJP4Jharkhand@RavneetBittu
झारखंड में 10 साल बाद कक्षपाल के पद पर नियुक्ति होने जा रही है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इस विज्ञापन के अनुसार कक्षपाल के 1634 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इससे पूर्व 2015 में कक्षपाल के पद पर नियुक्ति की गयी थी। जेएसएससी ने 2015 में इसके लिए विज्ञापन निकाला था। उस समय 1394 पदों के लिए यह विज्ञापन निकाला गया था और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गयी थी। लेकिन दिलचस्प रूप से 10 वर्ष बाद होनेवाली इस नियुक्ति प्रक्रिया के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में कोई छूट नहीं दी गयी है। 2015 में अभ्यर्थियों के लिए जो उम्र सीमा तय थी, वही उम्र सीमा 2025 के भी विज्ञापन में दिया गया है। अभ्यर्थी उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं।
@HemantSorenJMM
माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार के प्रस्तावित परिभ्रमण कार्यक्रम तथा Combined Graduate Level (CGL) प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
मोरहाबादी मैदान, रांची में CGL परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही, माननीय राष्ट्रपति महोदय के संभावित परिभ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं प्रशासनिक तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष निर्देश दिए गए—
• मोरहाबादी मैदान में मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं प्रवेश-निकास मार्ग की समुचित योजना।
• सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था।
• यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना।
• स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन के तहत एंबुलेंस, मेडिकल टीम, प्राथमिक उपचार केंद्र एवं फायर सेफ्टी की व्यवस्था।
• पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता।
🌟 राष्ट्रपति महोदय के परिभ्रमण को लेकर दिए गए निर्देश 🌟
माननीय राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित परिभ्रमण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात नियंत्रण, मार्ग व्यवस्था, संचार समन्वय एवं प्रशासनिक समन्वय से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।
स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी तैयारियां उच्चतम मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची श्री सौरभ कुमार भुवनिया, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री प्रवीण पुष्कर, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची श्री उत्कर्ष कुमार, उप समाहर्ता नजारत श्री सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री निशिकांत नीरज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
@rashtrapatibhvn@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@ranchipolice@mbhajantri
युवाओं के सपने होते साकार,
जय हो हेमंत सरकार।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा-2023 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी 30 दिसंबर को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
नियुक्ति पत्र वितरण का भव्य कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा,जहाँ लगभग 2000 अभ्यर्थियों को माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेगा।
चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
@JmmJharkhand@JharkhandCMO
आज राँची में माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से मिलकर आज राज्य की कैबिनेट की बैठक में पेसा ( PESA) नियमावली को स्वीकृति दिए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर उन्हें साधुवाद दिया और क्रिसमस🎄 की अग्रिम बधाई दी।
इस अवसर पर मैंने उनसे JSSC CGL के सफल अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र शीघ्र निर्गत करने का, JTET की परीक्षा की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करवाने का और @NEP2020 के तहत ईंटरमीडिएट की पढ़ाई विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में बंद होने के बाद वैसे संस्थानों में कार्यरत ईंटरकर्मियों की वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया।@JmmJharkhand #PesaAct
पिछले 20 T20 मैचों में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन
21 (17), 4 (9), 1 (4), 0 (3), 12 (7), 14 (7), 0 (4), 2 (3), 7* (2), 47* (37), 0 (3), 5 (11), 12 (13), 1 (5), 39* (24), 1 (4), 24 (11), 20 (10), 12 (11), 5 (4).
- 227 रन।
- 13.35 औसत।
फिर भी टीम में ही नहीं बल्कि कप्तान बने हुए हैं और पीछे अच्छे खिलाड़ियों की फौज इंतज़ार कर रही है।
@BCCI@GautamGambhir
आपके चेहरे की खुशी आपके संघर्ष, आपके समर्पण का गवाह है। षड्यंत्र थोड़े समय के लिए सत्य को धुंधला जरूर कर सकता है पर उसे कभी भी मिटा नहीं सकता है ।
जय झारखण्ड!
#JSSCCGL
प्रेस बयान :
-----------
झारखंड हाईकोर्ट द्वारा सीजीएल– 2023 परीक्षा का परिणाम जारी करने की अनुमति दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया कि मामला सीबीआई जांच के योग्य नहीं है और एसआईटी की निगरानी में जांच जारी रहनी चाहिए। इस फैसले ने भाजपा द्वारा फैलाई गई अफवाहों, भ्रामक दावों और साजिशों को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।
भाजपा ने अपनी संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की खातिर हजारों युवाओं को गुमराह किया, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया और पूरे राज्य में अनिश्चितता का माहौल खड़ा किया। जिस पेपर लीक की दुहाई देकर भाजपा ने सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक बेवजह हंगामा मचाया, अदालत में उसकी कोई सच्चाई साबित नहीं हो सकी। शिक्षा माफिया और अफवाह फैलाने वाले तत्व आज एक बार फिर पूरी तरह उजागर हो चुके हैं।
झामुमो शुरू से कहता आ रहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार का इरादा साफ है, प्रक्रिया पारदर्शी है और सच्चाई बहुत मजबूत है। मुख्यमंत्री ने कहा था—“नेक इरादा हो तो चौतरफा सफलता मिलती है”—आज हाईकोर्ट का फैसला उसी बात की पुष्टि करता है।
हम उन हजारों परीक्षार्थियों को बधाई देते हैं, जिनका परिणाम अब जारी होगा। वही युवा अब राज्य की सेवा में आगे बढ़ सकेंगे। न्यायालय का यह निर्णय न सिर्फ युवाओं के हक में है, बल्कि झारखंड की सच्चाई और शासन की पारदर्शिता की जीत भी है।
भाजपा को अब माफी मांगनी चाहिए कि उसने झूठे आरोपों के सहारे युवाओं का मनोबल तोड़ा, भर्ती प्रक्रिया को बदनाम किया और राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम का जाल फैलाया।
झामुमो युवाओं के अधिकार, पारदर्शी भर्ती और निष्पक्ष अवसर के प्रति प्रतिबद्ध है—और रहेगा।
@JmmJharkhand
झारखंडी छात्र इन कोचिंग माफियाओं और इनके साथ खड़े नेताओं को अच्छी तरह पहचान लें - इन्होंने भाजपा से सुपारी उठाई है झारखंडी छात्रों के भविष्य से खुलकर खिलवाड़ करने की।
ये लोग सालों से झारखंड के युवाओं का हक़ छीनकर दूसरे राज्यों में करोड़ों की संपत्तियाँ खड़ी कर चुके हैं।
पर चूँकि भाजपा का हाथ इनके सिर पर है, इसलिए कोई भी एजेंसी इनके खिलाफ़ उंगली तक नहीं उठाती।
लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार इनके काले इरादों को कभी पूरा नहीं होने देगी।
लोग नियुक्ति को लेकर सवाल उठाते हैं।CGL परीक्षा होकर पड़ी हुई है।अफवाह उड़ाने, झूठा साबित करने वाले जेल में हैं। हमने पूरी ईमानदारी से इस परीक्षा को करवाया है, उसमें भी हम पाक साफ होंगे।मुझे विश्वास है कि हजारों युवाओं को नौकरी हमलोग इसी परिसर में देंगे: श्री @HemantSorenJMM
आज यहां आपके परिवारजन भी आपके साथ आए हैं। वो भी उम्मीद से आपको देखते हैं। यहां इतनी बड़ी नियुक्ति नौजवानों को दी जा रही है। और हमारे विपक्ष आपकी इसी नियुक्ति को लेकर जानबूझकर सवाल उठाते हैं।
अभी भी JSSC CGL की परीक्षा होकर पड़ी हुई है, उसमें अवफाह उड़ाने वाले लोग जेल की हवा खा रहे हैं। क्यूंकि हमने पूरी ईमानदारी से परीक्षा को करवाया है।
मुझे विश्वास है उसमें भी हम पाक साफ होंगे और फिर से हजारों की संख्या में झारखण्ड के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगें।
बातें बहुत हैं। लेकिन आज आपको नियुक्ति पत्र मिला है। आज आपके लिए खुशी का दिन है। आज आपके परिवार के लिए खुशी का दिन है।
आप सभी को पुनः ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं, नए वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं।
जय झारखण्ड! जोहार झारखण्ड!
#JharkhandAt25
#JharkhandInfiniteOpportunities
#JharkhandSeJohar
#AbuaSarkar
#JSSC CGL exam ko lekar dekhiye kaise ye coaching vale Sarkar ko badnam aur students ko digbhramit karne ka kam kiya. Apni swarth ke liye students ki life ke sath 1 sal se khelte aaye aur abhi v nhi ruka. @HemantSorenJMM@JharkhandPolice@JharkhandCID