रेलवे ने धमकी दी है कि प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जीवन भर नौकरी नहीं दी जाएगी. अरे, उन्हें नौकरी मिलने वाली होती, तो वो प्रदर्शन ही क्यों कर रहे होते? छात्रों को धमकी मत दीजिए. उनकी समस्याएं सुनिए और उसे दूर करने की कोशिश करिए.
नर्स ने बड़ी चतुराई से डांस करते हुए लकवाग्रस्त मरीज़ में उमंग और उत्साह भरकर फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज करवा दी.
मरीज़ जब ठीक हो जाते हैं, तो सभी डॉक्टर्स को धन्यवाद देते हैं. लेकिन नर्सेस और अन्य मेडिकल स्टाफ अपने प्रेम से जो इलाज करते हैं, उसके लिए 'धन्यवाद' बेहद छोटा शब्द है...
छात्र-नौजवानों को किसानों से सीखना चाहिए।
शांतिपूर्ण तरीक़े से लड़ाई लड़नी चाहिए। किसी भी तरह की हिंसा और आगज़नी ठीक नहीं। आंदोलन शांतिपूर्ण न हो तो राह से भटक जाता है।