#पुलिस में सबसे जरूरी है सुनना। तभी तो कुछ समझ में आयेगा, कुछ किया जा सकेगा।
कायदे से किसी पीड़ित व्यक्ति को थाने से ऊपर आना ही नहीं चाहिए। अगर ऐसा होता है तो उसे वापस उन्हीं को परोसने का कोई मतलब नहीं है। उपहास करेंगे कि आ गए? पता चल गया असली पॉवर किसके पास है? पानी तो इसी पूल के नीचे से गुजरेगा। इत्यादि-इत्यादि।
जिनके पास ताक़त होती है, उन्हें बड़ी कॉमेडी सूझती है।
मैं ज़िला पुलिस प्रमुख से वीडियो कांफ्रेंस से उनकी बात करा देता हुँ इस हिदायत के साथ कि इनकी बात को स्वयं देख लें और जो ठीक लगे सो कर दें। किसी सूरत में फिर से नीचे ‘मार्क’ ना करें।
पब्लिक डीलिंग एक हुनर है। SHO और चौकी इंचार्ज को सिखायें। जिन्हें ठीक से पेश आने में परेशानी है उन्हें पब्लिक डीलिंग वाले जगह से फौरन विदा करें।
Reporter’s diary: Inside Haryana DGP’s public redress hearing session
https://t.co/LX4i4kKyzU
अमेरिका में 15 साल के एक लड़के को ब्रेड और चीज़ चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जब उसे अदालत में पेश किया गया तो जज ने पूछा कि उसने चोरी क्यों की।
लड़के की आंखों में आंसू भर आए और उसने बताया कि उसकी मां गंभीर रूप से बीमार है,
वह खुद भूखा था और उसके पास खाने के लिए कुछ खरीदने तक के पैसे नहीं थे।
ये सुनकर जज भावुक हो गए।
लड़के को सज़ा देने के बजाय उन्होंने अदालत में मौजूद सभी लोगों की ओर मुड़कर कहा
अगर हमारे समाज में एक बच्चा जीवित रहने के लिए खाना चुराने पर मजबूर हो जाए
तो गुनहगार वह नहीं हम सब हैं।
जज ने अदालत में मौजूद हर व्यक्ति पर 50 डॉलर का जुर्माना लगाया इस हालात को बनने देने के लिए। साथ ही दुकानदार पर 500 डॉलर का जुर्माना लगाया
कि उसने एक भूखे बच्चे की मदद नहीं की।
इकट्ठा की गई सारी राशि लड़के को दे दी गई
और उसे बिना किसी सज़ा के जाने की अनुमति दी गई।
जज गलत थे या न्याय असल में ऐसा ही होना चाहिए?
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गुरुग्राम टाउनहॉल में हरियाणा DGP ने लॉन्च किया नया ‘PVR मॉडल’ — ऑनलाइन स्कैम से बचने का आसान फॉर्मूला 🚨
गुरुग्राम | साइबर सिक्योरिटी पर आयोजित एक महत्वपूर्ण टाउनहॉल में हरियाणा के डीजीपी ने आज एक नया और बेहद सरल नागरिक-सुरक्षा फॉर्मूला पेश किया—PVR: Pause, Verify, Report। यह मॉडल ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल स्कैम से बचने के लिए तुरंत अपनाया जा सकने वाला तीन-स्टेप का हथियार बताया जा रहा है।
डीजीपी ने कहा कि आज के स्कैमर्स तकनीक से ज्यादा मानव भावनाओं को हैक करते हैं। हर धोखाधड़ी अक्सर इन छह ट्रिगर्स पर खेलती है—डर, जल्दबाज़ी, भरोसा, जिज्ञासा, लालच और लापरवाही।
⸻
🔴 PVR मॉडल—स्कैम रोकने का नया मंत्र
1️⃣ Pause — रुकिए
“स्कैमर आपकी घबराहट पर निर्भर करता है। दो सेकंड रुक जाएँ, उनका खेल खत्म।”
2️⃣ Verify — जाँचिए
“नंबर, लिंक और मैसेज की असलियत चेक करें। कोई असली संस्था आपसे भाग-दौड़ में जानकारी नहीं मांगती।”
3️⃣ Report — 1930 पर रिपोर्ट करें
“अगर ज़रा भी शक हो, तुरंत 1930 पर कॉल करें। हम मिनटों में पैसे फ्रीज़ करा सकते हैं।”
⸻
🎶 DGP का मज़ेदार ट्विस्ट—तीन गाने, तीन स्टेप
टाउनहॉल का माहौल तब हल्का और यादगार बन गया जब DGP ने PVR मॉडल को तीन सिनेमाई लाइनों से जोड़ दिया—
•Pause: “जिसका मुझे था इंतज़ार…”
•Verify: “कौन है वो, बोलो बोलो कौन है…”
•Report: “1930 – चक दे इंडिया!”
उन्होंने कहा, “अगर गाना याद रह जाए, तो सुरक्षा भी याद रह जाएगी।”
⸻
🛡️ राज्य की मजबूत साइबर तैयारी
डीजीपी ने बताया कि हरियाणा में 24×7 1930 साइबर हेल्पलाइन, जिला-स्तर पर साइबर पुलिस स्टेशन, विशेष फॉरेंसिक टीमें और FIR के बिना रिफंड सिस्टम जैसी सुविधाएँ नागरिकों को तुरंत सहायता देने के लिए तैयार हैं।
⸻
📢 संदेश
“सस्पेक्ट मैसेज आए—बस PVR चला दो। Pause, Verify, Report. यही आपकी डिजिटल ढाल है।”
- *5 नवंबर से शुरू हुए ऑपरेशन ट्रैकडाउन में अब तक 1735 कुख्यात तथा 4276 अन्य अपराधी गिरफ्तार— कुल 6011 अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे*
- *ऑपरेशन ट्रैकडाउन में 27 नवंबर को हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी—79 कुख्यात अपराधियों व 297 अन्य आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
चंडीगढ़, 28 नवंबर। हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने शुरू होने के बाद से बड़ी सफलता दर्ज की है। 5 नवंबर से अब तक 1735 कुख्यात अपराधियों और 4276 अन्य आरोपियों को मिलाकर कुल 6011 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह दिखाता है कि हरियाणा पुलिस पूरे मिशन मोड में अपराध को खत्म करने के लिए काम कर रही है। 27 नवंबर को ही 79 खतरनाक अपराधियों और 297 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी इस अभियान की बड़ी उपलब्धि है। इन लगातार की जा रही कार्रवाइयों से अपराधियों में डर बढ़ा है और आम जनता में सुरक्षा व भरोसे की भावना और मजबूत हुई है।
*फतेहाबाद में सीआईए टीम की बड़ी कार्रवाई*
फतेहाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आदतन अपराधी रोहित उर्फ रोनी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। गश्त कर रही टीम ने सूचनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से 32 बोर पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। रोहित पर 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, IPC की विभिन्न धाराएं, जुआ एक्ट और प्रिजन एक्ट शामिल हैं। यह गिरफ्तारी जिले में अपराधियों पर पुलिस की मजबूत पकड़ का प्रमाण है।
*STF की सक्रियता से 5000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार*
STF गुरुग्राम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए 5000 रुपये के इनामी अपराधी मुकेश कुमार को रोहतक से गिरफ्तार किया। वह 2002 में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।अपराधी पर इनामी उद्घोषणा के बाद STF ने गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर थाना शाहबाद पुलिस के हवाले किया। यह गिरफ्तारी STF की तत्परता और संगठित अपराध पर सख़्त प्रहार का उदाहरण है।
*कुरुक्षेत्र में चैन स्नैचिंग के वांछित आरोपी पर शिकंजा*
कुरुक्षेत्र की अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में फरार आरोपी रवि उर्फ जोजो को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। जुलाई 2025 में हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। आरोपी के खिलाफ करीब 24 मामलों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है, जिनमें चोरी, छीनाझपटी, लूट, बलात्कार और अवैध हथियारों जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया।
*गुरुग्राम में एक दिन में छह आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार*
गुरुग्राम पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 6 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। इनसे 5 पिस्तौल/कट्टे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में सलीम, सोनू उर्फ ब्लैंडर, सुजीत, राहुल उर्फ अभय जोशी, साहिल और अहसान राणा शामिल हैं। इनमें से कई आरोपी हत्या, लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में पहले भी वांछित रहे हैं। यह कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस की सतर्कता और तेजी का प्रमाण है।
*सिरसा: हत्या और लूट के दो इनामी बदमाश दबोचे गए*
अभियान के दौरान हत्या और अवैध हथियारों के बल पर लूट की वारदातों में वांछित 5000-5000 रुपये के दो इनामी बदमाश जोगिंद्र सिंह उर्फ गिंदी और हरमिंद्र सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कई जिलों में दर्ज गंभीर मामलों में वांछित थे। पुलिस की समयबद्ध कार्रवाई ने इन दोनों के खतरनाक आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।
*कैथल में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई*
कैथल पुलिस ने एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा की गई कार्रवाई में विजय उर्फ भूत को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा-फसाद, एक्साइज एक्ट और अवैध हथियारों सहित 9 मामले पहले ही दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस की सख़्त निगरानी और कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है।
*रेवाड़ी में हत्या के आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी*
रेवाड़ी पुलिस ने फायरिंग कर हत्या के मामले में आरोपी अशोक उर्फ बड्डू को वारदात के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और तीन जिंदा राउंड बरामद हुए। उसके खिलाफ हत्या, NDPS, आर्म्स एक्ट और दंगा–फसाद सहित 12 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
०००००००
#डिजिटल_अरेस्ट की बात कोरी बकवास है।
दो कौड़ी के बहुरूपिये इस तरह की ठगी मारते हैं।
कोई आपके साथ ऐसी कोई नौटंकी करें तो पहले तो इनको सौ गालियाँ निकालें।
फिर #cybercrime helpline number 1930 पर जिस नंबर से कॉल आया था वो बतायें।
#हरियाणा सरकार ने इनकी मरम्मती के लिए #साइबर_कमांडो भर्ती कर रखे हैं।
साइबरक्राइम से बचने का सबसे अच्छा तरीका - डर और लालच से कुछ ना करें।
#DoNothingOutOfGreedOrFear
पहली बार किसी अफसर ने इस बारे में खुलकर बात की है। इन वाहनों में चलने वाले अधिकतर लोगों की मानसिक प्रवृति बदमाशी की ही होती है। जोकि सड़कों पर अपना टेरर बनाने की कोशिश करते हैं। जिससे अन्य लोग असहज महसूस करते हैं। @opsinghips
The opening lines of 'To Be read in the dark' set a heartfelt, introspective tone speaking of self forgiveness and quiet courage to face oneself. Its gentle flow delivers soft, universal truths, reminding us that healing often begins in silence.
सर आपने वहीं किया जो हमलोग हिंदी बेल्ट वाले नहीं चाहते थें आप भगवान हैं मेरे लिए पर आपको जिस मुद्दों पर बोलना था आप भटक जा रहें हैं,,,
सरकार cute है ,योगी आदित्यनाथ cute है चाहते क्या हैं आप ?
फर्जी सर्टिफिकेट पर बोलते, अपने कोचिंग के इनोवेशन के बारे में बोलते, सलेक्शन किनका हो रहा उनके बारे में बोलते आपने दिल तोड़ा है उन ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों का।।।
#UPSC_scam