रोज़ कोई वीडियो बना सकूं इतने संसाधन नहीं हैं, सीमित वक्त और साथियों की मदद से थोड़ा कुछ कर पाता हूं, "घंटानाद" उनके लिए जिनके हिस्से चुप्पी लिखी गई है, उनके किस्से यहाँ दर्ज होंगे..देखेंगे और चैनल को सब्सक्राइब करेंगे तो अच्छा लगेगा
https://t.co/A7B2GP5LkB
मुसाफिर हैं साहब, मवेशी नहीं! दमघोंटू डिब्बे में 48 घंटे
पटना जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्के। ₹1 करोड़ के 4 एस्केलेटर 10 महीने से खा रहे जंग। ₹5 लाख का गेट भी बंद।
https://t.co/0p7oXRvAOn
#PatnaJunction#TrainOvercrowding#RailwaySafety
रिस्क है तो इश्क़ है
ये कहानी 11 साल पुरानी है. विशाल सिक्का Infosys के CEO थे. उन्होंने OpenAI में निवेश का प्रस्ताव रखा था. तब ये Non Profit फाउंडेशन था. Infosys ने 3 मिलियन डॉलर दान दिया. लेकिन आगे चलकर कंपनी ने निवेश नहीं किया. 2022 में OpenAI ने ChatGPT लांच किया. विशाल सिक्का ने इस साल कहा कि उन्हें वो मौक़ा खोने का अफ़सोस नहीं है. सिक्का को भले अफ़सोस ना हो लेकिन देश AI की रेस में पिछड़ गया.
हिसाब किताब में यह क़िस्सा लिखने के दो कारण हैं. पहला OpenAI की प्रतिद्वंद्वी Anthropic का इस हफ़्ते IPO आया. ये कंपनी Claude Chat bot चलाती है. ये कंपनी 5 साल पहले तक अस्तित्व में ही नहीं थी. आज शेयर बाजार में इसकी क़ीमत करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर आँकी जा रही है. OpenAI बाज़ार में लिस्ट नहीं हुई है लेकिन उसकी क़ीमत 1.25 ट्रिलियन डॉलर आँकी गई है. Infosys इसकी शेयर होल्डर हो सकती थी.
उद्योगपति उदय कोटक ने लिखा कि Anthropic की शेयर बाजार में क़ीमत भारत की दस बड़ी कंपनियों से ज़्यादा है. कल की कंपनियाँ हमारी बरसों पुरानी कंपनियों को पीछे छोड़ रही हैं.कोटक के पोस्ट से बहस छिड़ गई. इससे लगता है कि कहीं ना कहीं भारतीय कंपनियों में रिस्क लेने की क्षमता कम है जैसे हमने Infosys के मामले में देखा.
दूसरा कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कंपनियों को नसीहत. उन्होंने पूछा कि कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ाई? कितने नए कर्मचारी रखे? अलग-अलग देशों से जो फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हुए हैं उसका फ़ायदा उठाने के लिए क्या किया? सरकार ने 2019 में कंपनियों के प्रोफ़िट पर लगने वाला टैक्स 30% से घटाकर 22% कर दिया था. सरकार को उम्मीद थी कि कंपनियाँ इस बचत से नए क्षेत्रों में निवेश करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. प्राइवेट सेक्टर का निवेश अब भी गति नहीं पकड़ रहा है.कंपनियों की दलील है कि बाजार में माँग नहीं है.
उदय कोटक और प्रधानमंत्री के अलग-अलग बयानों को अब Infosys से जोड़िए. वो गाड़ी 11 साल पहले छूट चुकी है लेकिन सोचिए Infosys ने OpenAI में पैसे लगाए होते तो आज कंपनी कहाँ होती? आज IT कंपनियों को AI के कारण मार खानी पड़ रही है.हर्षद मेहता पर बनी सीरीज़ Scam 1992 में एक डायलॉग है “रिस्क है तो इश्क़ है” यही बात भारतीय कंपनियों को समझना चाहिए.