झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 का मतगणना 23 नवंबर को होना है,जिसके तहत आज दिनांक 22/11/2024 को सिमडेगा जिले के 70-सिमडेगा एवं 71-कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के लिए चयनित मतगणना पदाधिकारियों व कर्मियों का दोपहर में ड्राइ रन का आयोजन किया गया.
@ceojharkhand@ECISVEEP@dc_simdega
22/11/2024 को वि0 चुनाव के मद्देनजर 70-सिमडेगा एवं 71-कोलेबिरा वि0 क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री सी० रवि शंकर एवं श्री गंधम चंद्रूडू ,जिला निर्वाचन पदा0-सह-उपायुक्त सिमडेगा की अध्यक्षता में मतगणना कर्मियों की द्वितीय रेंडमाइजेशन परिसदन भवन में किया गया
@ceojharkhand
झारखंड वि0 चुनाव 2024 के तहत 23 नवंबर को मतगणना होनी है,इस दौरान विधि व्यवस्था का जायजा लेने हेतु 70-सिमडेगा एवं 71-कोलेबिरा वि0क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक,जिला निर्वाचन पदा0-सह-उपायुक्त सिमडेगा एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया
@ceojharkhand
जिला निर्वाचन पदा0-सह-उपायुक्त सिमडेगा पुलिस अधीक्षक, उप विकास आ0, 71-कोलेबिरा आर0ओ0-सह-अपर समाहर्ता, 70- सिमडेगा आर0ओ0-सह-अनुमंडल पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदा0 ने सिमडेगा काॅलेज, सिमडेगा में बनाए गए मतगणना केंद्र एवं ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
@ceojharkhand@ECISVEEP
जिला निर्वाचन पदा0-सह-उपायुक्त, सिमडेगा श्री अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मीडिया को कोषांग/ मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अखबारों में छपी पेड न्यूज से संबंधित मामलों पर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
@ceojharkhand@ECISVEEP
जिला निर्वाचन पदा0-सह-उपायुक्त सिमडेगा , पुलिस अधीक्षक एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सिमडेगा काॅलेज, सिमडेगा में बनाए गए मतगणना केंद्र एवं ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।
@ECISVEEP@ceojharkhand
जिला निर्वाचन पदा0 -सह-उपायुक्त सिमडेगा श्री अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ कुमार ने सिमडेगा काॅलेज, सिमडेगा में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
@ceojharkhand@dc_simdega@ECISVEEP
विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर 70- सिमडेगा एवं 71-कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र के लिए जिला निर्वाचन पदा0 -सह- उपायुक्त सिमडेगा श्री अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतगणना कर्मियों की रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में किया गया।
@ceojharkhand@ECISVEEP@dc_simdega
सिमडेगा:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा श्री अजय कुमार सिंह ने सिमडेगा काॅलेज, सिमडेगा में बनाए गए ईवीएम बज्र गृह का निरीक्षण कर मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया गया।
@ceojharkhand@ECISVEEP@dc_simdega
मतदान है बड़ा आसान! घरों से निकलें और करें मतदान। एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज के साथ हम रखते हैं आपकी सुविधा का ध्यान...
20 नवंबर को मतदान अवश्य करें।
@ECISVEEP@SpokespersonECI#VoteDeneChalo
सिमडेगा जिला के बानों प्रखण्ड के बुथ नंबर 42 बरसलोया पंचायत भवन बानों में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह मतदाताओं की लंबी कतार, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों को सुविधा दी जा रही है।
#VoteDeneChalo@ceojharkhand@ECISVEEP@dc_simdega
सिमडेगा:- उप विकास आयुक्त, सिमडेगा ने मतदान केंद्र पहुंच कर लोकतंत्र की इस महापर्व में वोट कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। साथ ही उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपना मताधिकार का प्रयोग करने के अपील किया।
#VoteDeneChalo@ceojharkhand@ECISVEEP@dc_simdega