आज़म खान साहब लोकसभा में पहली और आखिरी बार बोले। उनकी बेबाकी और बेखौफ अंदाज शायद कई लोगों को रास नहीं आया। इसके बाद उन पर अत्याचारों का सिलसिला और तेज हो गया। भाषण ऐसा था कि आज भी उसकी गूंज सुनाई देती है।
#AzamKhan
मक्का-मदीना की पाक ज़मीन पर उमराह करने गए 4,000 भारतीय जायरीन आज मुश्किल हालात में फँसे हुए हैं। उनके परिवार भारत में परेशान हैं, लेकिन जिन एजेंटों ने उन्हें वहाँ भेजा, वे ही उन्हें बेसहारा छोड़ चुके हैं।
ऐसे मुश्किल वक्त में असदुद्दीन ओवैसी ने उनकी आवाज़ उठाते हुए DGCA से इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया को बड़े विमानों के संचालन की अनुमति देने की माँग की है, ताकि सभी जायरीनों की जल्द से जल्द सुरक्षित वतन वापसी हो सके।
मुद्दा सियासत का नहीं, उन 4,000 परिवारों की चिंता का है, जो अपनों के लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं।
जायरीनों की तकलीफ़ दूर हो, उन्हें जल्द राहत मिले और वे सही-सलामत अपने घर पहुँचें, यही सबसे ज़रूरी है…
#AsaduddinOwaisi #AIMIM #UmrahPilgrims #Humanity
ये समीर है, नॉर्थ दिल्ली के यादव नगर निवासी समीर अपनी मां के साथ रहता है और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च उठाता है। उसका कहना है कि हाल ही में उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया, उसने खुद तलाश कर ई-रिक्शा और कथित चोर को पकड़ लिया और दोनों को लेकर पुलिस के पास पहुंचा।आरोप है कि चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने उसके साथ ही मारपीट की, जिसमें उसके हाथों को चोट आई। समीर के इन आरोपों कि निष्पक्ष जांच जरूरी है।