बुढ़ाना पुलिस ने लहराह परचम,एसएसपी ने थपथपाई पीठ
मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 48 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी करने पर वादी की बेटी द्वारा बताया गया कि—
“हमारे घर में चोरी की घटना होने के ��ाद हम काफी परेशान थे। घटना की जानकारी होने पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा हमें भरोसा दिलाया गया था कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी गया सामान बरामद किया जाएगा। पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार 48 घंटे के अन्दर ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई।
पुलिस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई से हम बहुत संतुष्ट हैं। हम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, थाना बुढ़ाना पुलिस एवं एसओजी की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। पुलिस ने जिस तत्परता एवं मेहनत से इस घटना का सफल अनावरण किया है, उसके लिए हम पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा एवं सराहना करते हैं।”वादी देशपाल की बाइट।
@myogiadityanath
@myogioffice @dgpup @Uppolice @adgzonemeerut
@muzafarnagarpol @DmMuzaffarnagar
बुढ़ाना पुलिस ने 48 घंटे में करोड़ों की चोरी का किया खुलासा,बदमाशों को चखाया पीतल
फेरी की आड़ में करते थे रेकी,बंद मकान दिखते ही बना लेते थे निशाना,
मुठभेड़ में दो सगे भाई गिरफ्तार।
●पहले ही दिन पुलिस के हाथ लगे थे अहम ��ुराग।
●पूरी रिकवरी तक बदमाशों की गतिविधियों पर रखी पैनी नजर-डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज।
बुढ़ाना। रिटायर्ड दरोगा के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी थी। बड़ी चोरी को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया और महज 48 घंटे में बदमाशों तक पहुंचकर वारदात का खुलासा कर दिया। सोमवार देर रात मंदवाड़ा मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ में दरोगा सूर्य प्रताप भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से चोरी के आरोपी दो सगे भाइयों शहजाद पुत्र रईस और शाहनवाज पुत्र रईस को गिरफ्तार कर लिय���। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है।
पहले दिन ही मिल गया था सुराग
बुढ़ाना नई तहसील के पीछे रिटायर्ड दरोगा देशपाल के घर तीन दिन पहले चोरी हुई थी। चोर घर से करोड़ों रुपये कीमत का सामान समेटकर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस और एसओजी ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुरागों के साथ आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की गतिविध���यों को खंगाला। पुलिस के अनुसार, पहले ही दिन आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए थे। इसके ��ाद पुलिस टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही थी और पूरी बरामदगी होने तक कार्रवाई को गोपनीय रखा गया।
फेरी की आड़ में करते थे रेकी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी फेरी लगाने की आड़ में इलाके में घूमते थे। इसी दौरान वह मकानों और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखते और चोरी के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करते थे। मौका मिलते ही बड़ी चोरी को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपि���ों के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
घेराबंदी होते ही बदमाश बरसाने लगे गोलियां।
सोमवार देर रात पुलिस को मंदवाड़ा मार्ग पर बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि मुठभेड़ के दौरान दरोगा सूर्य प्रताप भी घायल हुए। पुलिस ने दोनों भाइयों को दबोच ल��या।
शत-प्रतिशत बरामदगी से पुलिस के खिले चेहरे
पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों के कब्जे से रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया गया है। करोड़ों की चोरी के मामले में शत-प्रतिशत बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष अत्री, एसओजी ��ीम, कस्बा इंचार्ज ललित कसाना समेत पुलिस टीम शामिल रही। सीओ बुढ़ाना और एसपी देहात अक्षय संजय महाड़िक ने मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
48 घंटे में हिसाब बराबर
करोड़ों की चोरी कर बदमाशों ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती रखी थी। पुलिस ने भी पीछे हटने के बजाय सुरागों की कड़ियां जोड़ते हुए बदमाशों को घेरा और 48 घंटे में दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ ���े बाद गिरफ्तारी और चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी ने कार्रवाई को बड़ी सफलता में बदल दिया। @myogiadityanath
@myogioffice @dgpup @Uppolice @adgzonemeerut @digsaharanpur @muzafarnagarpol @DmMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी जिसमें बताया गया कि ग्राम फुलत में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से दारूल उलूम रहीमिया मदरसा का निर्माण कर 1. मौलाना हिफजुर्रहमान उर्फ हफीजुर्रहमान अंसारी पुत्र अब्दुल रज्जाक अंसारी 2. जुबैर अंसारी 3. जुनैद अंसारी पुत्रगण हिफजुर्रहमान उर्फ हफीजुर्रहमान अंसारी निवासीगण ग्राम फुलत थाना रतनपुरी मु0नगर द्वारा संचालन कर धर्मान्तरण किया जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पर मु0अ0सं0-98/26 धारा 352/351(2) बीएनएस व धारा 3/5(2) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संप्रवर्तन अधिनियम 2021 बनाम मौलाना हिफजुर्रहमान उर्फ हफीजुर्रहमान अंसारी, जुबैर अंसारी,जुनैद अंसारी उपरोक्त के विरूद्ध पंज���कृत किया गया था। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा दिनांक 15.07.26 को अभियुक्त जुनैद अंसारी पुत्र हिफजुर्रहमान उर्फ हफीजुर्रहमान अंसारी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया जो कि वर्तमान में जिला कारागार मु0नगर में निरूद्ध है।
मुकदमा उपरोक्त मे अवैध रूप से मदरसे के निर्माण के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के कार्यालय में वाद विचाराधीन था जिसको दिनांक 17.08.26 को खारिज कर दिया गया एवं तहसीलदार न्यायिक ख��ौली के आदेश को जारी रखते हुए अन्तर्गत धारा-67(5) उ0प्र0 राजस्व संहिता 2006 में उक्त मदरसे की भूमि को सार्वजनिक भूमि घोषित किया गया है। आदेश के अनुपालन में नोटिस तामील कराकर मदरसा दारूल उलूम रहीमिया ग्राम फुलत में अवैध कब्जे के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही दिनांक 22.08.2026 से प्रारंभ की गयी थी। मदरसा संचालकों द्वारा स्वतः अवैध मदरसे के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी थी तथा आज दिनांक 29.08.2026 को अवैध म���रसे के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है।
प्रकरण के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की बाइट:
@myogiadityanath
@myogioffice @dgpup @Uppolice @adgzonemeerut @muzafarnagarpol @DmMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस को कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार द्वारा गत दिवस रामलीला टिल्ला स्तिथ गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलकर पुलिस अधिकारियों को प्रदेश सरकार की जीरो टोल रेंस को दमदार तरह आगे बढ़ाकर प्रदेश भर में सन्देश देने को वाँछित आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे,पुलिस ने वाँछित ओर चर्चित अभियुक्त ड़ॉ.सम्राट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पूर्व कोतवाली पुलिस कई नामजद आरोपियों को जेल भेज चुकी है। @myogioffice@myogiadityanath@dgpup@adgzonemeerut@muzafarnagarpol@digsaharanpur@AnilKumarRLD
मुजफ्फरनगर। कस्बा बुढाना ��ें बीती रात्रि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पुरकाजी से विधायक आदरणीय श्री अनिल कुमार द्वारा श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज के 28 वे मेला छड़ीयान का फीता काटकर किया उद्घाटन। इस अवसर पर बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह जनपद के प्रथम उद्योगपति फकीरचंद मोघा,श्री जाहरवीर गोगाजी महामा�� मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ.फलकुमार पँवार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। @myogiadityanath @jayantrld @brajeshpathakup @kpmaurya1
गाजियाबाद। लगभग एक सप्ताह पूर्व खटीक समाज के नवयुक प्रथम खटीक को घर से बुलाकर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या करके उसे 14 वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का रूप देने वाले,हत्यारों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभी तक भी कोई कार्यवाही नही करने से खटीक समाज मे भारी रोष व्याप्त होने के साथ पुलिस पर पीड़ित परिवार गम्भीर आरोप लगा रहा है। हत्या के पाँच दिन बाद खटीक समाज के लोगो द्वारा धरना प्रदर्शन करने के वाद रिपोर्ट दर्ज तो कर ली,लेकिन अभी तक कविनगर थाने के पुलिस अधिकारियों द्वारा किसी भी हत्यारे को गिरफ्तार नही करने से आंदोलन की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। लगातार खटीक समाज के युवाओं की हत्या होने से खटीक समाज ने गत दिवस बेबसि��ी में आयोजित शोक सभा मे लिया निर्णय,खटीक समाज के संगठनों के जिम्मेदारों से बात करने पर उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में पुलिस ने नामजद हत्यारो को गिरफ्तार नही किया तो,थाने पर ही अनिश्चित काल धरना शुरू कर दिया जायेगा, खटीक समाज के लोगो ने प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अविलम्ब नाम जड़ हत्यारो की गिरफ्तारी कराने की माँग की है। @myogiadityanath @myogioffice @narendramodi @PMOIndia @dgpup @Uppolice @adgzonemeerut @DM_Gaziabad @Gaziabadpolice
मुजफ्फरनगर। खटीक समाज के प्रेरणास्रोत जनपद के प्रथम उद्योगपति मोरवेल ट्यूब्स के संस्थापक एवं खटीक समाज शिक्षा समिति के स्तम्भ श्रद्धेय
आदरणीय श्री एफ.सी. मोघा जी को बाबा साहेब भीमराव अंब���डकर विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एंटरप्रेन्योरशिप में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया जा रहा है।
💐सम्मान समारोह💐
15 अगस्त 2026
अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम,बीबीएयू, विद्या विहार,रायबरेली रोड, (लखनऊ)
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि पूरे खटीक समाज के लिए मेहनत, एकता और संघर्ष का प्रतीक है।मोघा जी ने स्वयं इस सम्मान को समाज को समर्पित किया है। उनका कहना है कि इस मुकाम तक पहुंचने में समाज का प्यार,विश्वास और आ��ीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी रहा है।इस गौरव के लिए खटीक समाज विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय,चयन समिति और सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता हैं।
💐आदरणीय मोघा जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।💐💐💐💐💐💐💐💐
@PMOIndia
@narendramodi @myogiadityanath
@NitinNabin
@AmitShahOffice
@AmitShah @aksharmaBharat @brajeshpathakup @kpmaurya1
मुजफ्फरनगर। कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने पर जनपद के पुलिस कमांडर संजय वर्मा ओर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह,कमिश्नर सहारनपुर डॉ.रुपेश कुमार,कमिश्नर मेरठ भानु कुमार गोस्वामी,एडीजे भानु भास्कर को सृष्टि जागरण परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं🍀🌹💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 @myogiadityanath@dgpup@adgzonemeerut@DmMuzaffarnagar@muzafarnagarpol@digsaharanpur
बिग ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर।जज्बा दौड़ पर उठे सवालिया निशान! 5 हजार,सात हजार बच्चों को दौड़ाये जाने के प्रति फॉर्म ₹50 वसूले जाने को लेकर लगे गम्भीर आरोप।
मुजफ्फरनगर शहर में आगामी दिनों में होने जा रही जज्बा दौड़ विवादों के घेरे में आ गई है। जहां जज्बा दौड़ से जुड़े पदाधिकारी द्वारा देश को समर्पित जज��बा दौड़ के बारे में प्रेस वार्ता कर जानकारियां साझा की गई। वही बच्चों से ₹50 प्रति फॉर्म देकर जज्बा दौड़ में शामिल होने पर लोगो ने सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए है।
समाज सेवी आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक से लेकर कई लोगों ने उठा दिए सवालिया निशान,
बड़े-बड़े कॉलोनाइजर, एडवर्टाइजर एवं उद्योगपतियों के इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद भी सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर उंगली उठाते हुए सुमित मलिक ने गम्भीर आरोप लगाए है। @PMOIndia
@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @AmitShahOffice @NitinNabin @mppchaudhary