मदर ऑफ डेमोक्रेसी की न्यायपालिका बिलकिस बानो के साथ न्याय करने में नाकाम रही है। ऐसी अदालतें जहां बार-बार पीड़ित को यह अहसास कराए जाए कि उसके साथ इंसाफ नहीं हो सकता, क्या वो अदालतें ही हैं? या फिर उन ज़ालिमों को ‘बरी’ करने के दरवाज़े हैं, जिन्होंने ज़ुल्म किया है। जो समाज नाइंसाफी पर खामोश रहता है, उस समाज का पतन निश्चित है।
असम के लखीमपुर जिले के बोगीनदी में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान कई मुस्लिम परिवारों के घरों और एक गांव की मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। सामने आए एक वीडियो में एक असमिया युवक अपने टूटे हुए घर के मलबे के बीच खड़ा होकर पड़ोस के एक हिंदू परिवार के घर की ओर इशारा करता नजर आ रहा है, जिसे अभियान के दौरान नहीं छुआ गया। इस वीडियो ने प्रशासन की कार्रवाई में कथित भेदभाव और चुनिंदा घरों को निशाना बनाए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
बिलकिस बानो का बयान…
पीड़िता बिलकिस बानो को अदालत ने यह तक सूचित नहीं किया कि उनके साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले और उनकी छोटी बेटी की हत्या करने वाले दोषियों को रिहा किया जा रहा है।
#JusticeForBilkisBano
🚨वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा।
मथुरा के कोसीकलां में बस स्टैंड वाली मस्जिद से लगी वक्फ कब्रिस्तान की ज़मीन (खसरा नंबर 1803 और वक्फ नंबर 731) पर कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है।
आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में फर्जी बैनामे के सहारे 4 दुकानों पर अवैध निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया गया है।
अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, और स्थानीय मुसलमानों को खुलेआम डराया-धमकाया जा रहा है।
@mathurapolice अवैध कब्जे को तुरंत रोककर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए!
@Uppolice@dgpup
📍 Aurangabad, Bihar
45-year-old Sikandar Khan went to donate blood to a Dalit woman in Rafiganj. Following a dispute, a doctor and his staff allegedly assaulted him. He later died during treatment in Patna. The doctor and compounder have been detained.
मोहम्मद रेहान नामी युवक कि मौत के बाद परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप.
इस ख़बर के मुताबिक अमरोहा के रेहान को फरीदाबाद पुलिस चोरी के आरोप में उठा ले गई थी जिसके बाद उसकी मौत कि ख़बर मिली है…
बिहार के औरंगाबाद में दलित महिला को रक्तदान करने पहुंचे मुस्लिम युवक सिकंदर खान की अस्पताल में कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद इलाज के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई। स्थानीय पत्रकार सीमाब के मुताबिक, महिला के इलाज को लेकर अस्पताल प्रबंधन से हुए विवाद के बाद अस्पताल मालिक डॉ. रंजीत यादव ने सिकंदर खान को एक कमरे में बंद कर लाठी और लोहे की रॉड से पीटा। आरोप है कि इस हमले में अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे और घटना के दौरान पुलिसकर्मी भी पास मौजूद थे। गंभीर रूप से घायल सिकंदर को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
DJ की आवाज़ कम करने की गुहार लगाई परिवार वालों ने, फिर भी नहीं माने लोग!
उत्तर प्रदेश के बलिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान बज रहे तेज़ DJ की वजह से 20 दिन की नवजात बच्ची की धड़कन रुक गई और उसकी मौत हो गई!
सुने परिवार वालों को!
अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने शारजील इमाम को एक मुस्लिम व्यक्ति बताते हुए कहा है कि उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता की वकालत करने के कारण भारत में हिरासत में रखा गया है।
हल्द्वानी में 15 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने एक बार फिर बेटियों की सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। इस मामले में ABVP से जुड़े छात्र नेता धीरज बिष्ट सहित चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। धीरज बिष्ट छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुका है।1/2
#UPDATE: ABVP student leader Dheeraj Bisht, along with Nitin Pal, Ansh Khatri and Himanshu Gauni, have been arrested.
No Outrage.
No Bulldozer.
No UAPA.
No Shoot on Leg.
No House Demolish.
👉Because They are not Muslim.
उत्तर प्रदेश के रामपुर में 2008 के सीआरपीएफ कैंप हमले के मामले में 17 साल जेल में बिताने के बाद बरी हुए मोहम्मद शरीफ़ की हत्या को लेकर उनके परिवार ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
उनके 21 वर्षीय बेटे अबू वाइज़ के मुताबिक, पुलिस के निर्देश पर वह मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे अपने पिता को लेकर वेरिफिकेशन के लिए खजुरिया थाने पहुंचे थे.
वाइज़ ने बताया, "हमेशा की तरह हम वहां गए, लेकिन घंटों इंतज़ार के बाद हमें घर लौटने को कह दिया गया. न तो एसएचओ आए और न ही कोई सिपाही, और न ही कोई वेरिफिकेशन हुआ."
थाने से महज़ 500 मीटर की दूरी पर एक सुनसान सड़क पर अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.
वाइज़ ने कहा, "उन्होंने मुझ पर भी गोली चलाई, लेकिन मैं बच गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मेरे पिता को मृत घोषित कर दिया. वहीं मेरी दुनिया उजड़ गई."
इस मामले में रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पीआरओ दीपक ने पुष्टि की कि शरीफ़ को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था, लेकिन किस तरह के वेरिफिकेशन के लिए, इस सवाल पर उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह संबंधित थाने को ही पता होगा.
वहीं, खजुरिया थाने के एसएचओ मनोज कुमार पांडे ने सवाल पूछे जाने पर फोन काट दिया. पुलिस ने 11 नवंबर को वाइज़ की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की है.
शरीफ़ के भाई मोहम्मद शाहीन का आरोप है कि पुलिस उन्हें काम के दौरान बार-बार फोन कर शरीफ़ को तुरंत थाने लाने का दबाव बना रही थी. शाहीन के मुताबिक, "पुलिस का इस तरह ज़िद करना बेहद असामान्य था. जिस तरह थाने से निकलते ही उनकी हत्या हुई, उससे इसमें पुलिस की संलिप्तता का शक गहराता है."
वाइज़ ने भी कहा कि उनके मूवमेंट की जानकारी सिर्फ़ परिवार और पुलिस को ही थी, इसलिए अब उन्हें पुलिस के पास जाने में भी डर लग रहा है.
दिसंबर 2007 और जनवरी 2008 की दरमियानी रात रामपुर के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए हमले में सात जवानों और एक रिक्शा चालक की मौत हुई थी.
इस मामले में शरीफ़ को गिरफ्तार किया गया था, तब वाइज़ महज़ चार साल के थे. 2019 में निचली अदालत ने शरीफ़ समेत चार लोगों को मौत की सज़ा सुनाई थी.
हालांकि, अक्टूबर 2025 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जांच में गंभीर खामियों का हवाला देते हुए सभी को आतंकवाद और हत्या के आरोपों से बरी कर दिया था.
Maharashtra, Mumbai: Muslim woman Sofia Shaikh was sexually harassed on a local train. When she objected, a man identified as Jitendra Harmukhe assaulted her and pushed her onto the railway tracks.
The incident took place on a local train travelling from Borivali to Virar via Vasai. After being struck by the train, Sofia lost her left arm near the elbow.
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक मुस्लिम ट्रक सहायक चालक पर कथित हमले का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2 नवंबर को पंजाब से जम्मू जा रहे ट्रक में सवार अल्ताफ बोकड़ा और दो अन्य लोगों पर चडवाल के पास एक ढाबे के नजदीक हमला किया गया।
जम्मू-कश्मीर के सामाजिक कार्यकर्ता तालिब हुसैन ने घटना का वीडियो साझा किया है। उनके मुताबिक, अमित और सनी नाम के दो लोगों ने ट्रक को रोककर उसमें सवार लोगों को नीचे उतारा। इसके बाद कई अन्य लोग भी वहां पहुंचे। कथित हमलावरों के पास पिस्तौल, चाकू और लोहे की रॉड थीं। हमले में अल्ताफ की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। निसार समेत दो अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई।
तालिब हुसैन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पुलिस महानिदेशक से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से ट्रक चालकों और परिवहन कर्मचारियों में डर का माहौल है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी।
In Ghazipur, Uttar Pradesh, shoe trader Mohammad Kaushen was allegedly shot dead.
He was closing his shop and heading home.
when attackers in a car opened fire on the spot.
He was hit by bullets in the neck and stomach.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बेखौफ बदमाशों ने फुटवियर कारोबारी मोहम्मद कौसीन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रबाजार में हुई। कारोबारी अपने शोरूम से घर लौट रहे थे, तभी हमलावर ने उन्हें गोली मार दी।
गंभीर रूप से घायल कौसीन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में कौसीन बार-बार कह रहे थे कि उन्हें शुभम ने गोली मारी है।
मृतक के पिता मोहम्मद दाऊद ने शुभम चौबे उर्फ लेखपाल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता ने आरोपी पर पहले भी हमले करने और आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में 2008 के CRPF कैंप पर हुए आतंकी हमले मामले में गंभीर आरोपों से बरी हुए मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मोहम्मद शरीफ रामपुर के बदनपुरी गांव के रहने वाले थे। करीब एक साल पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जांच में गंभीर खामियों और पर्याप्त सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए उन्हें आतंकी हमले, हत्या और साजिश के आरोपों से बरी कर दिया था।
हालांकि, आर्म्स एक्ट के तहत उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी। नवंबर 2025 में जेल से रिहा होने के बाद वह गांव में रह रहे थे।
मोहम्मद शरीफ़ कि हत्या मामले में अब एक फेसबुक पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें राहुल सिंह नाम के व्यक्ति ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
वहीं मीडिया भी इस ख़बर को ऐसे दर्शाने कि कोशिश कर रहा है जैसे मोहम्मद शरीफ़ ही गुनहगार हो, मीडिया मुसलमानों से जुड़े मामले को ऐसे ही दिखाने कि कोशिश करता आया है…
संभाजी नगर मुस्लिम पीड़ित परेशान हैं लेकिन पुलिस FIR लिखने को राजी नहीं बार बार थाने के चक्कर काटने पर भी FIR नहीं लिखी जा रही।
मुसलमानों की जान इतनी सस्ती हो गई कि कातिलों के खिलाफ पुलिस प्रशासन FIR दर्ज करने को तैयार नहीं?