मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन कर्मयोगी की ‘साधना श्रृंखला’ की उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला में प्रशासनिक सुधारों को लेकर तीन प्रमुख पहलों पर जोर दिया।
उपाम को एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने, पंचायतों और नगर निकायों के कार्मिकों की क्षमता बढ़ाने तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन को एसीआर और पदोन्नति से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा।
https://t.co/O6OG1qfb14
@UPGovt@BJP4India@BJP4UP@CMOfficeUP@myogiadityanath@spgoyal@InfoDeptUP@DrJitendraSingh | #YogiAdityanath #MissionKarmayogi #UPGovernment #GoodGovernance #AdministrativeReforms #DigitalGovernance #UttarPradeshNews #Filmitics
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश को प्रशासनिक सुधारों और क्षमता विकास के क्षेत्र में देश के लिए रोल मॉडल बताया। लखनऊ में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय कार्यशाला में उन्होंने मिशन कर्मयोगी और आई-गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर यूपी की उपलब्धियों की सराहना की।
प्रदेश में 19 लाख से अधिक सरकारी कार्मिक पंजीकृत हैं, जबकि करीब 3.75 करोड़ प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे किए जा चुके हैं और 47 करोड़ से अधिक लर्निंग आवर्स दर्ज किए गए हैं।
https://t.co/cOJPvu5Etz
@UPGovt@BJP4India@BJP4UP@CMOfficeUP@myogiadityanath@spgoyal@InfoDeptUP@DrJitendraSingh | #YogiAdityanath #DrJitendraSingh #MissionKarmayogi #iGOTKarmayogi #UttarPradesh #AdministrativeReforms #CapacityBuilding #GoodGovernance #DigitalGovernance #UPNews #Filmitics
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठी है।
सुप्रीम कोर्ट और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील एवं काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर सहित उनके नाबालिग छोटे भाई को Z+ श्रेणी की सुरक्षा देने का अनुरोध किया है।
उन्होंने गैंगस्टरों से संभावित खतरे की आशंका जताते हुए खुफिया एजेंसियों से तत्काल खतरे का आकलन कराने की मांग की है। वहीं, परिवार ने भी अमित शाह से मुलाकात के लिए समय मांगा है। हालांकि, सुरक्षा को लेकर अंतिम फैसला संबंधित एजेंसियों के आकलन के आधार पर होगा।
@iBalkaurSidhu@iSidhuMooseWala | #sidhumoosewala #amitshah #zplussecurity #punjabnews #breakingnews #Filmitics
देहरादून के ओएनजीसी चौक पर आयोजित ‘वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और युवाओं को नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई के साथ सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी भी जरूरी है। सरकार का लक्ष्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
https://t.co/tZQexKcSdX
@MygovU@BJP4UK@ukcmo@DIPR_UK@pushkardhami | #PushkarSinghDhami #DrugFreeUttarakhand #DrugFreeIndia #Dehradun #UttarakhandNews #AntiDrugCampaign #YouthAwareness #HealthyLifestyle #Filmitics
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
सैकड़ों मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर रामायण पाठ, दीपदान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
चित्रकूट के लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली पर विशेष आयोजन होगा, जहां रामलीला, भजन संध्या और वाल्मीकि आरती आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
https://t.co/4Hi0xBUmL6
@UPGovt@BJP4India@BJP4UP@CMOfficeUP@myogiadityanath@spgoyal@InfoDeptUP | #MaharishiValmikiJayanti #YogiAdityanath #UttarPradesh #ValmikiJayanti2026 #Ramayana #Chitrakoot #ValmikiRamayana #UPNews #UPCulture #IndianCulture #Filmitics
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने ग्रामीण संपत्ति के दस्तावेजों से लेकर किसानों की डिजिटल पहचान तक राजस्व सेवाओं का दायरा बढ़ाया है। स्वामित्व योजना के तहत 1.05 करोड़ से अधिक घरौनियों का निर्माण और वितरण किया जा चुका है, जबकि फार्मर रजिस्ट्री में 1.44 करोड़ से अधिक पंजीकरण के साथ यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।
किसान दुर्घटना सहायता के सीधे भुगतान, जाति प्रमाणपत्र की प्रक्रिया सरल बनाने और जनशिकायतों की निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा है।
https://t.co/9JdQyK3vCx
@UPGovt@BJP4India@BJP4UP@CMOfficeUP@myogiadityanath@spgoyal@InfoDeptUP | #YogiAdityanath #UttarPradesh #RevenueReforms #FarmerRegistry #SwamitvaYojana #FarmersWelfare #DigitalIndia #UPGovernment #IGRS #UPNews #Filmitics
मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी मुस्कान को लेकर कवि युगल सौरभ जैन सुमन और डॉ. अनामिका जैन अंबर ने बड़ा कदम उठाया है।
उन्होंने मुस्कान की बेटी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फांसी टालने की मांग की है। साथ ही, अनामिका जैन अंबर ने बच्ची की पूरी शिक्षा का खर्च उठाने और अपने स्कूल में उसे निःशुल्क पढ़ाने का ऐलान किया है।
@anamikamber | #meerut #muskan #anamikajainamber #neeladrumcase #uttarpradesh #Filmitics
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर! वायरल हो रही जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 से SIM Binding नियम लागू होने का दावा किया जा रहा है।
इसके तहत WhatsApp पर इस्तेमाल होने वाले नंबर की SIM फोन में मौजूद होना जरूरी बताया जा रहा है। दावा है कि यह नियम Telegram, Signal और दूसरे मैसेजिंग ऐप्स पर भी लागू हो सकता है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि जरूर जांच लें।
क्या आपके फोन में भी WhatsApp उसी नंबर से चलता है, जिसकी SIM फोन में लगी है?
#WhatsApp #SIMBinding #WhatsAppUpdate #TechNews #BreakingNews #Filmitics