बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र के देदूसर निवासी किसान श्री अबाराम जी मेघवाल पिछले दो महीने से जिला कलेक्ट्रेट के सामने न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई।
यदि उनकी पुश्तैनी ज़मीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज़ बनाकर कब्ज़ा किया गया है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। एक किसान को अपने हक़ के लिए महीनों तक संघर्ष करना पड़े, यह प्रशासन और सरकार दोनों की जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है।
प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर किसान अबाराम जी मेघवाल को शीघ्र न्याय दिलाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
@RajGovOfficial@BhajanlalBjp@RajCMO@BarmerDm
मैं बता नहीं सकता कि क्या महसूस कर रहा हूं ये भाषण सुन के। और मुझे लगता है कि हर युवा अगर ये वीडियो देखेगा तो वो भी वही महसूस करेगा जो मैं कर रहा हूं।
रोम रोम में जोश भरा हुआ है। मैने आज तक किसी भी महिला को ऐसे बोलते नहीं देखा। अगर भगत सिंह ka कोई महिला रूप होता तो वो आपके सामने हैं। 🔥🔥🫡
नीरजा मोदी प्रकरण में चार्जशीट, परिवार ने गिरफ्तारी की मांग...
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल प्रकरण में 8 महीने बाद चार्जशीट दाखिल होने के बाद अमायरा के परिवार और संयुक्त अभिभावक संघ ने प्रेस वार्ता की। परिवार ने सभी जिम्मेदारों की गिरफ्तारी, एबेटमेंट की धाराएं जोड़ने और JJ Act के तहत कार्रवाई की मांग उठाई। संघ ने निजी स्कूलों में बाल सुरक्षा, काउंसलिंग और एंटी-बुलिंग सिस्टम अनिवार्य करने की मांग की।
#JaipurNews #NeerjaModiSchool #JusticeForAmayra #ChildSafety #RajasthanNews #TheNewsCanvas
@PoliceRajasthan@DcDmJaipur@RajGovOfficial@RajCMO@cbseindia29
https://t.co/SQhNfXDNrb
https://t.co/sMbtslHv4t
🚨 अजमेर: RPSC पोर्टल हैक करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अजमेर साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पोर्टल को हैक करने के आरोप में दौसा निवासी राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है.
मुख्य बिंदु:
▪️ आरोपी वर्तमान में झारखंड में माइनिंग इंजीनियर के पद पर कार्यरत था.
▪️ बनारस विश्वविद्यालय से बीटेक करने के बाद उसने कथित रूप से AI तकनीक का इस्तेमाल कर RPSC पोर्टल हैक किया.
▪️ आरोपी को उसके पैतृक घर दौसा से गिरफ्तार किया गया.
▪️ उसने असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर-2024 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, लेकिन चयन से पीछे रह गया था.
▪️ आरोप है कि उसने भर्ती के टॉपर चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन वापस (Application Withdrawal) कर दिए.
▪️ विचारित सूची जारी करने की प्रक्रिया के दौरान RPSC को गड़बड़ी का पता चला, जिसके बाद मामला साइबर थाना पुलिस तक पहुंचा।
▪️ फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है.
यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह राजस्थान की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सबसे गंभीर साइबर अपराधों में से एक माना जा सकता है.