श्री दादू संप्रदाय की मुख्य पीठ दादू धाम नरायना के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री गोपाल दास जी महाराज के ब्रह्मलीन होने क��� उपरान्त आज नरैना धाम पहुंचकर महाराज श्री के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराज श्री के आध्यात्मिक विचार सदैव हमारे लिए प्रेरणादायी रहेंगे।
#DGP श्री उमेश मिश्रा के निर्देश पर प्रदेशभर में अपराधियों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्रवाई प्रारम्भ।
सभी जिलों में पुलिस टीमों द्वारा दी जा रही दबिश और की जा रही है धरपकड़।
#ADG क्राइम श्री दिनेश एमएन की निगरानी में प्रदेश भर में 3 दिवसीय अभियान।
#RajasthanPolice
मोदी सरकार की विकास की लहर, पहुंच रही प्रदेश के हर गांव - हर शहर!
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, भारत गौरव यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की गरिमामय उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भार��� संकल्प यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की।
इस कार्यक्रम में विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी भाई-बहनों से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सकारात्मक संवाद किया।
मुझे अत्यन्त प्रसन्नता है कि म्हारा राजस्थान प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई इस जनकल्याणकारी यात्रा में बढ़कर हिस्सा ले रहा है और प्रदेश की देवतुल्य जनता को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ देने का संकल्प निरंतर सिद्ध हो रहा है।
यकीनन, विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जन-जन के कल्याण हेतु हमारा प्रदेश प्रतिदिन एक नया कीर्तिमान रच रहा है।
भावुक हूँ, अभिभूत हूँ, नतमस्तक हूँ!
आज ओटीएस निवास पर देवतुल्य जनता व कर्मठ कार्यकर्ताओं से स्नेहपूर्ण भेंट कर सभी का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के आशीर्वाद के साथ आदरणीय प्रधानमंत्र��� श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे।
अतिथि सत्कार, स्नेह से तैयार व्यंजन और प्रेम पूर्वक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करने का ���नंद ही म्हारे राजस्थान री पहचान है ।
सद्भाव व भक्ति की पावन धरा बगरू विधानसभा स्थ��त अजयराजपुरा ग्राम में सम्माननीय भाजपा संगठन के बूथ अध्यक्ष श्री बाबूलाल डागर जी के निवास पर स्वादिष्ट भोजन ग्रहण करके अप्रतिम प्रसन्नता हुई।
जमीनी स्तर पर भाजपा संगठन को निरंतर मजबूती प्रदान करने वाले बाबूलाल जी व उनके परिजनों के इस अपनत्व और नि:स्वार्थ प्रेम के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।