Tomorrow’s programme in Balotra will be historic, marking the inauguration and laying of foundation stones of works worth over Rs. 1.06 lakh crore. This includes the dedication of the integrated refinery-cum-petrochemical complex at Pachpadra. This project will boost India’s energy and petrochemicals sector. It will also provide employment opportunities to several people.
भारतीय स्वाभिमान, अदम्य शौर्य व वीरता के अद्वितीय प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध डटने और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व अर्पण करने की प्रेरणा देता है। उनके इसी अप्रतिम साहस व स्वाभिमान के आदर्शों को आत्मसात कर राजस्थान पुलिस प्रदेश की कानून-व्यवस्था व आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव निष्ठापूर्वक समर्पित है।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर एक सुरक्षित, भयमुक्त और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।
@RajCMO@svoruganti1466@RajGovOfficial@Rajeev_ips
#MaharanaPratapJayanti #Shreya #RajasthanPolice #CommitmentToSafety #Jaipur
फर्जी कोर्ट सम्मन/वारंट से सावधान, साइबर ठगों का नया जाल
राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी: झूठी एफआईआर और जमानत के नाम पर हो रही ठगी
जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा आमजन को एक नए प्रकार के साइबर अपराध फर्जी कोर्ट सम्मन/वारंट धोखाधड़ी के प्रति सचेत कर रही है। अपराधी खुद को न्यायालय अधिकारी या पुलिस बताकर नागरिकों को डराते हैं और ऑनलाइन माध्यम से पैसे ऐंठते हैं। उपमहानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी अब इन तरीकों से फंसा रहे हैं: 1. धमकी भरा नोटिस: अपराधी स्वयं को न्यायालय अधिकारी, पुलिस अधिकारी या अधिवक्ता बताते हैं। 2. फर्जी दस्तावेज: वे डिजिटल हस्ताक्षर युक्त फर्जी न्यायालय सम्मन, जमानती वारंट या FIR नोटिस सोशल मीडिया (जैसे WhatsApp, Email) के माध्यम से भेजते हैं। 3. ऑनलाइन भुगतान की मांग: नागरिकों को डराकर वे जमानत राशि या केस निरस्तीकरण शुल्क के नाम पर ऑनलाइन भुगतान (UPI/Wallet/Bank Transfer) की मांग करते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए सुरक्षा उपाय 1 सत्यापन करें: किसी भी प्रकार का कोर्ट सम्मन/वारंट प्राप्त होने पर, उसकी सत्यता संबंधित न्यायालय/पुलिस थाना से सत्यापित करें। 2. लिंक पर क्लिक न करें: सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त नोटिस में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। 3. ऑनलाइन भुगतान से बचें: किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था द्वारा मांगी गई जमानत राशि या शुल्क ऑनलाइन ट्रांसफर न करें। 4. जांच करें: सोशल मीडिया से प्राप्त किसी भी संदिग्ध लिंक, वीडियो कॉल या दस्तावेज की गहन जांच करें। 5. गोपनीय जानकारी साझा न करें: अपना आधार, बैंक खाता विवरण या ओटीपी किसी को भी साझा न करें। धोखाधड़ी होने पर तुरंत सूचित करें डीआईजी शर्मा ने बताया कि यदि आपके साथ इस प्रकार की कोई घटना होती है, तो तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://t.co/y8cYaY5jBI, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930/9257510100 माध्यमों से सूचना दें।
#RajasthanPolice
#CyberCrimeAwareness
#OnlineFraudAwareness
#CyberCrime1930
#EktaDiwas
#UnityDay
#SardarPatel
#EktaDiwasBharat
B.N.S.S. की धारा - 31 आपकी ज़िम्मेदारी सुनिश्चित करती है।
अगर कोई अपराधी भाग रहा हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और उसकी पहचान, दिशा या वाहन नंबर जैसी जानकारी सुरक्षित तरीके से साझा करें।
शांति भंग होने की स्थिति संभालने में घबराएं नहीं, हालात को शांतिपूर्वक समझने की कोशिश करें।
सरकारी या जनता की संपत्ति को नुकसान से बचाने में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसे नुकसान पहुँचाना कानूनन अपराध है।
आपकी मदद से ही हम एक मजबूत और सुरक्षित राजस्थान का निर्माण कर सकते हैं।
#RajasthanPolice
#BNSS31
#भारतीय_न्याय_संहिता
#नवीन_आपराधिक_कानून
#NewCriminalLaw2023
" नाबालिग बच्चों का अपहरण कर मांग रहे थे फिरौती
जयपुर पुलिस के लिए जो बन गए थे बड़ी चुनौती
करौली पुलिस की तत्परता ने नाबालिग बच्चों को दस्तयाब कर परिवारजनों की पूरी कर दी मनौती"
💠जयपुर जिले के महेश नगर थाना इलाके से 22 जून 2025 को अपहृत दो नाबालिग युवकों को मोठियापुरा के जंगलों से थाना सदर हिंडौन पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर विधिक आधार पर जयपुर पुलिस को किया सुपुर्द।
💠अपहरण कर 50,000 रुपए की फिरौती मांगने के मामले में अपहरणकर्ता राजकुमार गुर्जर उर्फ गोलू निवासी तिघरिया को भी डिटेन कर सौंपा।
💠कांस्टेबल प्रधान जहाज व कानि. दयाल के पुख्ता आसूचना संकलन के आधार पर थानाधिकारी श्री देवेंद्र शर्मा उ. नि. के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा 02 नाबालिग बच्चों समेत अपहरणकर्ता को किया था दस्तयाब।
💠अपहरण में प्रयुक्त बिना नंबरी स्विफ्ट कार को भी किया बरामद।
💠अंधेरे का फायदा उठाकर अपहरण की साजिश में शामिल अन्य मुल्जिमान हुए मौके से फरार ।
💠फरार आरोपियों की तलाश हेतु किया गया है विशेष पुलिस टीमों का गठन।
@IgpBharatpur@rahulprakashIPS@PoliceRajasthan@RajCMO@DIPRRajasthan
🍭"खाकी के सामने लुटेरों के मंसूबे धरे रह गए,
पुलिस रिमांड में लूटे हुए रुपए भी उगल गए।"
🍭पंजाब नेशनल बैंक रीको एरिया हिंडौन सिटी में हुई लूट में से नई मंडी थाना पुलिस ने 8,93,500 रुपए किए बरामद।
🍭पुलिस रिमांड के दौरान लूट के शातिर मुलजिम ओमप्रकाश गुर्जर की निशादेही पर उसके घर से 7,98,500 रूपये एवं मुलजिम विष्णु कोली की निशादेही पर उसके घर से लूट के 95,000 रुपए किए बरामद।
🍭लुटेरों द्वारा लूट की घटना में प्रयुक्त किए गए हथियार :-
1.एक देशी पिस्टल मय 11 जिंदा कारतूस
2.एक देसी कट्टा 12 बोर मय 02 जिंदा कारतूस
3.एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल को किया जब्त।
@IgpBharatpur@rahulprakashIPS@rahulprakashIPS@RajCMO@DIPRRajasthan
🍭पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश ज्योति उपाध्याय के विशेष सुपरविजन में हिंडौन सिटी की पंजाब नेशनल बैंक लूट का महज 3 दिन में नई मंडी हिंडौन थाना पुलिस ने किया पर्दाफाश।
🍭बैंक कर्मियों को हथियार का भय दिखाकर हिंडौन सिटी के रीको एरिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 10 लाख 75 हजार रूपए की नकदी लूट कर ले जाने वाले दो नकाबपोश लुटेरों को किया गिरफ्तार।
🍭दिनदहाड़े बैंक में लुटेरों द्वारा आमजन की जमा पूंजी को हथियारों के बल पर लूट कर फरार होना करौली पुलिस के लिए बन गई थी सबसे बड़ी चुनौती।
🍭बैंक लूट की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने वृताधिकारी श्री गिरधर सिंह के नेतृत्व में किया था विशेष टीमों का गठन।
🍭पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में 08 अलग-अलग पुलिस टीमों ने वारदात के बाद से ही दिन रात मेहनत करते हुए तकरीबन 500 सीसीटीवी कैमरो एवं 50 से अधिक संदिग्ध लोगों से की थी पूछताछ।
🍭लुटेरों के हिंडौन शहर में प्रवेश करने से लेकर बैंक लूटकर भागने तक नकाबपोश होने से पुलिस टीमों के लिए परिस्थितिया और भी हो गई थी दुष्कर।
🍭ऐसी स्थिति में पुलिस ने उच्च AI तकनीकी विधियों का इस्तेमाल करते हुए उनके मनोवैज्ञानिक विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीमें पहुंची बैंक लुटेरों तक।
🍭थानाधिकारी श्री रामकिशन यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बैंक लुटेरे -
1.ओमप्रकाश पुत्र सुबुद्दी गुर्जर निवासी कामर पहाड़ी जिला दौसा
2. विष्णु कोली पुत्र पप्पू कोली निवासी धोलेटा थाना नादौती को किया गिरफ्तार।
🍭लूट के आदतन अपराधी शातिर बदमाश ओमप्रकाश गुर्जर ने पूर्व में मासलपुर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा से भी की थी लूट।
🍭बैंक लुटेरे को गिरफ्तार करने में हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह व कांस्टेबल जोगिंदर सिंह की रही अहम भूमिका।
🍭गिरफ्तार किए गए बैंक लुटेरे से लूट की योजना लूट में शामिल अन्य लोगों के संबंध में सख्ती से गहन पूछताछ की जा रही है।
@IgpBharatpur@rahulprakashIPS@PoliceRajasthan@DIPRRajasthan
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुमनाराम चौधरी ने अग्रसेन कन्या महाविद्यालय हिंडौन सिटी में आयोजित विशेष शिविर में करीब 200 छात्राओं से हुए रूबरू। इस दौरान वृताधिकारी श्री गिरधर सिंह भी रहे मौजूद।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने दोपहिया वाहन चलाते समय 01 जनवरी 2025 से हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, साइबर फ्रॉड के नए तौर तरीकों से अवगत कराते हुए बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया।
साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://t.co/m8XfujAELk अथवा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराएं।
@IgpBharatpur@rahulprakashIPS@PoliceRajasthan@RajCMO@DIPRRajasthan
करौली पुलिस के नवाचार Operation Smack Out, साइबर फ्रॉड जन जागरूकता अभियान एवं 01 जनवरी 2025 से दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय ने की प्रेस वार्ता
@rahulprakashIPS@IgpBharatpur@RajCMO@PoliceRajasthan@DIPRRajasthan
🍭पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश ज्योति उपाध्याय की अभिनव पहल "साइबर फ्रॉड जन जागरूकता अभियान" के जरिए आमजन में जागरूकता फैलाएगी करौली पुलिस।
🍭इंटरनेट यूजरों को साइबर अपराध और धोखाधड़ी से रहना है सुरक्षित तो, रहे जागरूक।
🍭करौली पुलिस द्वारा भीड़ भाड़ वाले स्थानो बस स्टॉप, चौराहों, विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान में साइबर फ्रॉड से संबंधित जानकारी प्रदान कर किया जाएगा जागरूक।
🍭अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुमनाराम आरपीएस ने वीणा मेमोरियल कॉलेज के करीब 250 छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड के नए तौर तरीकों से बचाव के उपाय साइबर हेल्पलाइन नंबर एवं ऑफिशल वेबसाइट के संबंध में जानकारी प्रदान की।
🍭ऑनलाइन लेनदेन में विशेष सतर्कता बरतें, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
🍭अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी यथा ओटीपी, पासवर्ड किसी को साझा नहीं करें।
🍭ऑनलाइन शॉपिंग अधिकृत वेबसाइट से ही करें, संदेहास्पद यूआरएल पर क्लिक करने से बचें।
🍭OLX fraud, Online Gambling, Sextortion, Digital Arrest, जैसे साइबर अपराधों से सतर्कता, सजगता बरतें।
🍭साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में नजदीकी पुलिस थाने, साइबर थाने, अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग की वेबसाइट https://t.co/m8XfujBcAS एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
@IgpBharatpur@rahulprakashIPS@PoliceRajasthan@RajCMO@DIPRRajasthan
संभल में बहुत बड़ी साजिश थी
उनका मकसद विष्णु जैन को मारना था
लेकिन तभी संभल का सिंघम आता है
*जिसने ना केवल सर्वे करने आईं टीम को मॉब लिंचिंग से बचाया*
*बल्कि बिना हेलमेट*
*आतंकवादीयो के बीच घुसकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया*
*आप पर गर्व है*
*IPS-कृष्ण विश्नोई*
पिछले कुछ समय में विज्ञान के सबसे सुंदर प्रयोगों में से एक “डिजिटल तकनीक” ने हम सब को खूब सहजताए प्रदान की है। हमारे दैनिक जीवन में अनेक प्रकार की सुविधाएं आई है।
आज सोशल मिडिया के युग में प्रत्येक व्यक्ति अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है। अनेक लोगों ने इसके माध्यम से अपने आप को अच्छे मुकाम तक पहुंचाया है।
एक दौर था जब हमारे आदर्श हमारे सामाजिक एवम् राजनीतिक नेतृत्व करने वाले लोग धरातल पर कार्य करते थे और हम उनके कार्यों से प्रभावित होकर उनका अनुसरण तथा समर्थन किया करते थे।
उदाहरण के लिए गांधी जी ने भारत की स्वंतत्रता के लिए अहिंसा का मार्ग चयन करते हुए भारत के कोने कोने में आज़ादी की अलख जगाई थी। उस फ़कीर को देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर हजारों की तादाद में भीड़ इक्कठा हुआ करती थी। रैली स्थल पर साउंड व्यवस्था न होने पर लाखों लोग उनको सुनने के लिए आते थे।
आज के दौर में हम डिजिटल नेतृत्व का अनुसरण करते है, उनको फॉलो करते है उनके बनाएं कंटेंट पर लाइक कमेंट शेयर आदि करते है। यह कुछ कुछ उसी तरह का है। हम किस प्रकार के व्यक्ति का समर्थन करते है।
हमारा फॉलो सब्सक्राइब लाइक का बटन इतना सहज रूप से दब जाता है कि हम उस व्यक्ति के उद्देश्य को भी नहीं समझते है। आज के समय में इंस्टाग्राम पर अनेक लोग अलग अलग प्रकार के कंटेंट उपल्ध कराते है। इनमें से एक वर्ग कॉमेडी वीडियो बनाने वालों का है। इनके कंटेंट के अधिकांश किरदार और जोक फुहड़ता से भरे और गिरे हुए स्तर के होते है। ऐसे में आम मनुष्य जो दिनभर रोजी रोटी के दबाव में भीतरी कुंठा से भरा है वो रात में खुद को बहलाने के लिए सोशल मीडिया पर आता है। इस दरमियान वो एक दो मिनट के लिए उनकी फूहड़ता पर आनंद महसूस करता है और तुरंत लाइक फॉलो का बटन दबा देता है।
धीरे धीरे इन अकाउंट पर लोगों का जमावड़ा बढ़ जाता है। इस समय असमाजिक तत्व इन अकाउंट्स पर एक बड़ा बाजार देखते है। इन इंस्टा वीरों को पैड प्रमोशन के लिए लाखों रुपए की धन राशि देकर हमारे सामने सट्टे की मार्केटिक कराई जाती है। यह असमाजिक तत्व अधिकांश इन कॉमेडी वीडियो कॉन्टेंट वालो का ही सहारा लेते है क्योंकि इन्हें पता है कि इनको फॉलो करने वाले दर्शक बौद्धिक स्तर पर एकदम निम्न है। इसलिए ये लोग जल्दी से झांसे में फंस जाते है।
सट्टे के विज्ञापन के पश्चात एक चेतावनी भी होनी चाहिए कि “इस गेम में वित्तीय जोखिम का एक तत्व शामिल है और इसकी लत लग सकती है।
कृपया जिम्मेदारी से और अपने स्वयं के जोखिम पर ही इसे खेलें” परन्तु ऐसा कुछ भी नहीं होता है इसके बावजूद इनपर सरकारों द्वारा कोई कार्यवाही भी नहीं की जाती है।
आए दिन गांवों के भोले भाले लोग जो कुछ ही पल में अमीर बनने के लिए मेहनत के बदले इन मूर्खों के फैलाएं भ्रम जाल में फंस कर अपने घर जमीन तक से हाथ धो देते है।
हम किसको देखते है? उसका क्या उद्देश्य है? क्या वो व्यक्ति समाज हित में कंटेंट उपल्ध करवाता है? जिन फॉलोवर्स को वो अपना परिवार बताता है क्या उनके साथ परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार करता भी है? हमें ऐसे लोगों के बाहरी मुखेटों को हटाकर उनके भीतर के रावण को बाहर लाना होगा।
हमें खुल कर इन लोगों का डिजिटल बहिष्कार करना चाहिए। समय के साथ विरोध और बहिष्कार के तरीकों में भी बदलाव लाने होंगें। हम सब मिलकर सट्टे का प्रमोशन के नाम पर लाखों रुपए कमाने वाले लोगों को अनफॉलो एंड रिपोर्ट करने की मुहिम चलानी चाहिये।
यह लोग एक भोले भाले गरीब परिवार के खुशहाल जीवन को बर्बाद करने की साजिशें रचते है। यह लोग उन प्रमोशन के नाम पर लाखों रुपए कमाकर ऐश मौज करते है और पीछे गांवों में कर्जे से डूबे परिवार इनके नाम पर आड़े पल्ले लेते (रुदन करते है) है।
आओ मिलकर इन सब का बहिष्कार करते है और समाज को उचित दिशा प्रदान करने में स्वयं का योगदान देते है। ऐसे सब लोगों को तुरंत अनफॉलो करते है, आओ मिलकर बदलाव लाते है।
#Rajasthan
सबकी सेवा व सबकी सुरक्षा के ध्येय के साथ कर्तव्य के पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस शहीदों को शत् शत् नमन।
शहीद पुलिसकर्मियों का साहस, पराक्रम और देशभक्ति का भाव पुलिस बल के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।
#RajasthanPolice#PoliceCommemorationDay2024
#राजस्थान_पुलिस की सेवाओं के लिए आपको पुलिस थाने जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल पर ही मौजूद है सुविधाओं का पिटारा।
घर बैठे पुलिस की सेवाओं का लाभ लेने के लिए आज ही डाउनलोड करें #RajCopCitizenApp.
#RajasthanPolice
"आमजन की समझ खाकी का प्रयास
मिलकर सड़क हादसों पर लगा रहा अंकुश"
📍पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मृतक एवं घायल व्यक्तियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए हेलमेट लगाओ जान बचाओ अभियान संचालित किया गया ।
"लावारिस शव के दाह संस्कार में करौली पुलिस ने वारिस (परिजन) बनकर चिता को दी मुखाग्नि, निभाया मानवता का फर्ज।"
🍭दो दिन पूर्व हिंडौन सिटी के खारी नाले में मिले अज्ञात शव का कोतवाली हिंडौन सिटी थाना पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिखाई मानवीय संवेदना।