भारत गणराज्य की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र के विकास और सामाजिक समरसता के लिए आपका योगदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना क���ता हूँ।
-समुन्दर सिंह नौसर
वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देने वाले मेवाड़ के गौरव, राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप एवं उनके वीर सैनिकों को हल्दीघाटी विजय दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
हल्दीघाटी का युद्ध केवल एक संघर्ष नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा है। महाराणा प्रताप का त्याग, पराक्रम और अडिग संकल्प आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
आइए, इस गौरवशाली अवसर पर उनके आदर्शों को आत्म��ात कर राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएं।
जय एकलिंगनाथ
जय मेवाड़
जय महाराणा प्रताप
– समुन्दर सिंह नौसर
अदम्य साहस, अतुलनीय शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण के पर्याय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
माँ भारती के गौरव महाराणा प्रताप का त्याग, बलिदान, स्वाभिमान एवं पराक्रम की अमर गाथा प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और संघर्ष की वह ज्योति है, जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
– समुन्दर सिंह नौसर
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाड़मेर-जैसलमेर से पूर्व सांसद आदरणीय श्री कर्नल मानवेंद्र सिंह जी जसोल को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
मारवाड़ की आन-बान-शान जोधपुर स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सूर्यनगरी की गौरवशाली संस्कृति, शौर्य, त्याग, लोक परंपराएँ और ऐतिहासिक विरासत सदैव हमें प्रेरित करती रहें। #SSR
प्रातः स्मरणी. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर कोटिशः नमन वंदन।
मातृभूमि, स्वाभिमान और धर्म रक्षा हेतु उनका त्याग, संघर्ष एवं पराक्रम युगों-युगों तक राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
हल्दीघाटी का अद्वितीय साहस, चेतक की स्वामिभक्ति और महाराणा का अटल संकल्प भारतीय इतिहास के ���्वर्णिम अध्याय हैं।
उनके आदर्श हमें सत्य, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा दें।
जय मेवाड़। जय मातृभूमि। 🚩
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राजेंद्र जी राठौड़ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई अनंत शुभकामनाएँ।
सादगी, कर्मठता और उत्कृष्ट संसदीय ज्ञान के साथ आपने सदैव जनहित की आवाज़ को मजबूती दी है। आपकी कार्यशैली, संघर्षशीलता और जनसेवा क��� प्रति समर्पण राजनीति में एक मिसाल है।
ईश्वर से कामना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और इसी ऊर्जा के साथ समाज व राष्ट्र की सेवा करते रहें।
पश्चिमी राजस्थान के गौरव दानवीर भामाशाह आदरणीय तन सिंह जी चौहान की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
आपका त्याग, सेवा और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादाय�� रहेगा।
1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बसंतर के भीषण रण में अद्वितीय शौर्य, उत्कृष्ट नेतृत्व और अद्भुत रण��ौशल का परिचय देकर माँ भारती का गौरव बढ़ाने वाले मालाणी के महान योद्धा लेफ्टिनेंट जनरल हणुत सिंह जसोल (महावीर चक्र) साहब की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन वंदन।
आपका साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। 🇮🇳
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस गौरवशाली यात्रा में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायी है।
🌸✨ राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं ✨🌸
इस पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को सुख, समृद्धि और खुशियों की ढेर सारी शुभकामनाएं।
भगवान श्री राम आपके जीवन में शांति, शक्ति और सफलता का संचार करें। 🙏
धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलते हुए आपका जीवन सदैव उज्ज्वल और मंगलमय रहे।
जय श्री राम 🚩
मालाणी के संस्थापक लोकदेवता पूज्य श्री रावल मल्लिनाथ जी की 708वीं जयंती जो कि श्रद्धा, आस्था और गौरव का पावन अवसर है।
राजस्थान की वीरभूमि पर लोकदेवता के रूप में पूजित रावल मल्लिनाथ जी ने अपने पराक्रम, लोककल्याण और धर्मनिष्ठा से मालाणी क्षेत्र को गौरव प्रदान किया।
उनका जीवन साहस, न्याय, जनसेवा और लोकधर्म के आदर्शों से परिपूर्ण रहा।
उनकी जयंती पर हम उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में सेवा, साहस और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
लोकदेवता रावल मल्लिनाथ जी को कोटिशः नमन।
श्रीमती चित्रा सिंह जी जसोल की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सादर नमन।
उनका सौम्य व्यक्तित्व, गरिमामय जीवन और मानवीय संवेदनाएँ सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेंगी।
Manvendra Singh Jasol
#चित्रासिंह#ChitraSingh#जसोल#श्रद्धांजलि
आधुनिक बाड़मेर के निर्माता, युगपुरुष भामाशाह स्व. तनसिंह जी चौहान ने साधा��ण जीवन से असाधारण मुकाम तक पहुँचकर कर्म, ईमानदारी और जनसेवा की अनुपम मिसाल स्थापित की।
दान, संवेदना और न्यायप्रियता उनके स्वभाव में रची-बसी थी, जिसके कारण वे जन-जन के विश्वास, सम्मान और स्नेह के प्रतीक बने।
आज उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन।
उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमें सदा प्रेरित करता रहेगा कि सच्चा वैभव सेवा, सरलता और सद्कर्मों में ही निहित होता है।
नव कोटी मारवाड़ रा धणी, परम आदरजोग महाराजाधिराज जोधपुर श्री गजसिंह जी साहब को
जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
कुलदेवी माँ नागाणाराय से अरदास है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें, आपका जीवन मारवाड़ की परंपरा, गौरव एवं जनकल्याण के लिए प्रेरणास्रोत बना रहे। #jodhpur #SSR