ग्रामीण विकास को नई गति देने और गांवों को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में मंत्रिपरिषद ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
‘वीबी-जी राम जी योजना’ के प्रारूप को मंजूरी दी गई है, जिससे ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ योजना गांवों में स्थानीय उत्पादन, रोजगार और स्वरोजगार को नई गति देगी।
आजीविका से आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।