विश्वकर्मा परिवार की आत्महत्या से पहले ली गई इस सेल्फी को देखिए।दोनों बच्चों को शायद पता भी नहीं था कि अगले कुछ पलों में वो इस खूबसूरत दुनिया को अलविदा कहने वाले हैं। भोपाल में भूपेन्द्र विश्वकर्मा ने परिवार समेत आत्महत्या कर ली।
इस ख़बर ने मन विचलित कर दिया और सहजा ही मन में कुछ पंक्तियाँ जाग उठी:-
“सोचती हूँ इस ख़बर को पढ़ कर, क्या वो मंजर छाया होगा,
अपने जिगर के टुकड़ों को जब ख़ुद ही ज़हर पिलाया होगा,
कैसे काँपते हाथों ने उस माजा में सल्फ़ास मिलाया होगा,
फिर कैसे डरते हाथों से वो गिलास उन्हें पकड़ाया होगा,
पत्थर सी पथराई माँ का कलेजा तो मुँह को आया होगा,
जब अपने ही घर के चराग़ों को अपने हाथों से बुझाया होगा,
क्या थी वो ऐसी मज़बूरी जो ये कदम बाप ने उठाया होगा,
क्या इसके सिवा कोई भी रस्ता उसको नज़र ना आया होगा,
बेदर्द जमाना क्या जाने उन दोनों का क्या हाल हुआ,
वो रात क़यामत वाली का कटना भी तो मुहाल हुआ,
पाला था जिगर के टुकड़ों को जिसने तकलीफ़े सह-सह कर,
आँचल वो माँ का गीला था बेबसी के आँसू बह-बह कर,
कैसे दोनों ने फंदें फिर ख़ुद ही गले में डाले होंगे,
प्यार भरी उन आँखों में फिर दर्द के सौ नाले होंगे,
थोड़ी गर हिम्मत रख लेते और कदम ना ये उठाया होता,
निश्चय ही प्रभु ने उन सब को रास्ता कोई दिखलाया होता।”
😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😢😢😢
#जीत✍️
#भोपालट्रेजेडी
@SURINDERJEET63@ACP_SURINDER_K