पेपर लीक में भाजपाइयों का हाथ है, भाजपाई एक अरसे से ऐसा करते आ रहे हैं, और पैसा बना रहे हैं, भ्रष्टाचार और अपराध भाजपाइयों का मूल मंत्र है, सत्ता में यह भाजपाई सिर्फ लूटपाट, भ्रष्टाचार और आम आदमी का जीना बर्बाद कर रहे हैं
इन भाजपाइयों को सत्ता से हटाकर ही जीवन में खुशहाली आएगी और हमारे आपके बच्चों का जीवन बचेगा
भाजपा सरकार में कोई जवाबदेही नहीं है, सरकार पूरी तरह से निरंकुश है, तानाशाह है, इसीलिए भाजपा सरकार युवाओं पर लाठी चार्ज, करंट, कील लगी लाठियों से बच्चों पर प्रहार कर रही और महिलाओं बहन बेटियों का अपमान करने से भी नहीं चूक रही
सच्ची घटना पर आधारित ‘120 बहादुर’ जैसी सच्ची देशभक्ति की फ़िल्म हर सच्चे देशभक्त को देखनी भी चाहिए और दूसरों को देखने के लिए कहना भी चाहिए जिससे आज की नयी पीढ़ी भी सैनिकों के बलिदान की गौरव गाथा से परिचित हो सके। अभिनेता से लेकर फ़िल्म से जुड़े हर पक्ष का काम सराहनीय है। सबको अच्छे काम के लिए बधाई और शुभकामनाएँ!
जो फ़िल्में किसी छिपे हुए उद्देश्य की पूर्ति के लिए ज़बरदस्ती बनाईं और उससे भी ज़्यादा ज़बरदस्ती करके दिखाई जाती हैं, ये फ़िल्म उन सबसे अलग है। जो ऐसी ज़बरदस्ती की फ़िल्म बनाते हैं वैसे नेगेटिव लोगों को भी इस तरह की पॉज़िटिव फ़िल्म देखनी चाहिए।
उस कलाकार की सराहना करनी पड़ेगी जिसने प्रकृति और मानव के बीच के संबंध को इतनी क्रिएटिविटी के साथ चित्रित किया है। प्रकृति और मानव का ये परस्पर संबंध ही सच में सस्टेनेबल डेवलपमेंट का आधार है। अगर हमारा संपर्क इस कलाकार से संभव हो सका तो हम उन्हें पुरस्कृत और प्रोत्साहित करेंगे। पुरस्कार के हक़दार वो फ़ोटोग्राफ़र भी हैं जिन्होंने इस फोटो को सही एंगल से क्लिक करके दुनिया को दिखाया है।
कला का सम्मान रचनात्मकता और सकारात्मकता का सामूहिक सम्मान होता है।
वैसे समर्थकों का ये उत्साह बता रहा है
कि बिहार का चुनाव किधर जा रहा है!
जीत रहा है महागठबंधन!