यही है भाजपा का दलित सम्मान?
10 सितंबर की रात दिल्ली के कंझावला में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भाई सुनील कुमार वाल्मीकि जी के साथ भाजपा विधायक द्वारा की गई बर्बर मारपीट बेहद पीड़ादायक ,गंभीर और शर्मनाक है।
भाई सुनील कुमार वाल्मीकि जी का कहना है कि उनके साथ पूरी रात बर्बरता की गई तथा घटना के बारे में बाहर बोलने पर उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
4 दिन बीत गए, न FIR दर्ज हुई और न भाजपा ने अपने विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई की। जब अपनी ही पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट के मामले में न्याय नहीं मिल रहा, तो भाजपा किस मुंह से दलित सम्मान की बात करती है?
हम @DelhiGovDigital से मांग करते हैं कि शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज की जाए, SC/ST Act सहित अन्य उचित धाराओं में निष्पक्ष जांच की जाए और दोष��यों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही भाजपा अपने विधायक की भूमिका पर जवाब दे।
दलितों के सम्मान का ढोंग नहीं, न्याय चाहिए। सत्ता का संरक्षण नहीं, कानून का राज चाहिए।
महामना रामस्वरूप वर्मा जी के साथ मिलकर ‘अर्जक संघ’ की नींव रखने वाले, वैज्ञानिक चिंतक, मानववादी विचारक, पूर्व सांसद महाराज सिंह भारती जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
जय अर्जक, जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय संविधान।
चुनाव के समय पर इन्ही सफाई कर्मचारियों के पाव धोए जाते है, फिर अधिकार मांगने पर पुलिस से लाठी बरसाई जाती हैं।
हरियाणा में सफाई कर्मचारी पिछले 20 दिनों से प्रदेश स्तर पर काम बंद हड़ताल पर हैं। उनकी मांग साफ है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
आज सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच जमकर तनातनी देखने को मिली।
सरकार टकराव का रास्त�� छोड़कर सफाई कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर तुरंत बातचीत करे और उन्हें स्थायी करने का फैसला ले।
@NayabSainiBJP
@cmohry
@narendramodi
#Haryana #SafaiKarmchari #सफाईकर्मी
@BhimArmyChief@narendramodi चंद्रशेखर भाई तुम संघर्ष ��रो वाल्मीकि समाज तुम्हारे साथ है। चुनाव आने पर इन्हीं सफाई कर्मियों के पैर पूजते हैं हमारे माननीय प्रधानमंत्री। और आज इसी समाज की महिलाओं के निजी अंगों पर प्रहार किया जा रहा है जिसको वाल्मीकि समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा आपके अलावा समाज का क��ई न
हरियाणा के हिसार में पिछले 27 दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की और एक महिला सफाई कर्मचारी के निजी अंग पर लात मारने का वीडियो बेहद शर्मनाक और अमानवीय है।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी चुनाव के समय इन्हीं सफाई कर्मचारियों के पैर धोने का दिखावा करते हैं और इन्हें “स्वच्छता सैनिक” कहते हैं, लेकिन आज उन्हीं महिला सफाई कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और निजी अंग पर लात मारकर उन्हें अपमानित किया जा रहा है। यह सम्मान के नाम पर किए जाने वाले राजनीतिक दिखावे और जमीनी हकीकत के बीच का फर्क साफ दिखाता है।
भाषा की भी छुआछूत होती है। अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरी महिला सफाई कर्मचारी को प्रशासन की ओर से “तू” जैसे अपमानजनक संबोधन देना भी उसी सामाजिक मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें मेहनतकश और वंचित समाज के सम्मान को छोटा समझा जाता है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग और रा��्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की चुप्पी भी गंभीर सवाल खड़े करती है। हरियाणा सरकार दमन का रास्ता छोड़कर तत्काल सफाई कर्मचारियों से बातचीत करे। महिला कर्मचारी के साथ हुए दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और उनकी सभी जायज मांगों का सम्मानजनक समाधान निकाला जाए।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) हरियाणा के अपने सफाई कर्मचारियों के संघर्ष, सम्मान और अधिकारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
@NCWIndia
@ncsk_mosje_goi
@NCSC_GoI
@India_NHRC
@cmohry
@NayabSainiBJP
मैं देश के हर युवा साथी को भरोसा दिलाता हूँ कि न यह मुद्दा खत्म हुआ है और न ही यह आंदोलन।
आपका भाई हर ���ीमत पर आपके साथ खड़ा है। संसद से लेकर सड़क तक, इस लड़ाई को पूरी जिम्मेदारी, पूरी मजबूती और पूरी प्रतिबद्धता के साथ पहले भी लड़ी है और आगे भी पूरी ताकत के साथ लड़ूँगा। मैं केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आपका भाई हूँ। आपके अधिकार, सम्मान और भविष्य की इस लड़ाई में आख़िरी दम तक आपके साथ रहूँगा।
साथ ही मैं दिल्ली पुलिस से भी अपील करता हूँ कि इन मासूम, पढ़ने-लिखने वाले युवाओं पर लाठियाँ चलाकर अपनी ���र्दी को दागदार न करें। ये बच्चे भी इसी देश के भविष्य हैं और किसी न किसी पुलिसकर्मी, किसान, मजदूर या आम परिवार के घर से ही निकले हैं। स्थिति को संवेदनशीलता, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर संभालिए। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
वार्ता के बजाय दमन का रास्ता अपनाने ��े बात बनती नहीं, बल्कि बिगड़ती है।
मैं सभी युवा साथियों से भी अपील करता हूँ कि हर परिस्थिति में शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखें। किसी भी उकसावे या अफवाह में न आएँ। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता, हमारा लोकतांत्रिक संघर्ष और संविधान पर हमारा विश्वास है।
हम लड़ेंगे, डटकर लड़ेंगे, लेकिन संविधान और लोकतंत्र के रास्ते पर चलकर अपने अधिकार लेकर रहेंगे।
जय भीम! जय संविधान!
झारखण्ड के जिला धनबाद की बाल्मीकि कॉलोनी, कोयरीबाँध, झरिया की रहने वाली मंजू देवी जो कि प्राइवेट सफाई कर्मचारी है। वही थाना झरिया क्षेत्र मे सुनील केसरी नाम के व्यक्ति कि दुकान है। जो बहन मंजू से अपनी दुकान के आगे मुफ्त में सफाई करने को कहता है।
बहन मंजू के मना करने पर दुकानदार द्वारा बेर��मी से मारपीट की गई और जाति सूचक गालिया दी गई।
@JharkhandPolice दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आदेश दे।
@HemantSorenJMM मामले का संज्ञान ले।
@SurajKrBauddh Suraj bhai , Jai Bheem
Aap aaj se pehle chander sekhar bhai ki team ka hissa the , or aapko pta hai ki baricade. Unki personel security ke liye hoti hai. Rohini ke liye nahi thi. Wo kuch nahi kar sakti , wo bas BJP ke ishare par chal rahi hai. Kam se kam aap to aisi baat na khe.
दिल्ली: किराड़ी-नांगलोई बाबा विद्यापति मार्ग मछली बाजार प्रेम नगर की ओर नांगलोई फाटक के पास शुक्रवार को दर्दनाक घटना हुई, जेजे कॉलोनी नांगलोई स्कूल से आते वक्त रेलवे की पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर 2 मासूम की जान चली गई।
इस घटना की ख़बर मिलते ही स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से प्रदर्शन किया।
@DelhiPolice ने पीड़ित परिवार पर भी लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
यह दिल्ली सरकार की तानाशाही नहीं तो क्या है?
यहाँ काफी लम्बे समय से रेलवे क्रॉसिंग के लिए अंडरपास या फ्लाईओवर की मांग आम जनता कर रही है। यहाँ से तीन बार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद व आम आदमी पार्टी के विधायक भी हैं।
फिर भी रेलवे क्रॉसिंग का मामला केवल चुनावी एजेंडा बनाकर कागजों पर रह जाता है, और जमीनी स्तर पर कोई फ्लाईओवर या अंडरपास नजर नहीं आता है।
आगे ऐसी घटना दोबारा न हो, इस लिए जल्द से जल्द रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर व अंडर पास का निर्माण किया जाए।
@AshwiniVaishnaw@yogenderchando1@gupta_rekha@LtGovDelhi
#Kirari #PremNagar #Nangloi
इस देश मे हम आज भी कहाँ खड़े है, लोग बारिश व बाढ़ से परेशान है, रहने को घर नहीं, खाने को दाना नहीं, मगर फिर भी जातिवाद बरकार है, यह हालत दिल्ली के है, भूखे मरना मंजूर है, मगर वाल्मीकि (भंगी चुड्डे) के हाथ का बाटा हुआ खाना मंजूर नहीं।
#जाति_है_की_जाति_नहीं।
🚨दिल्ली पुलिस @DcpNorthDelhi की टीमों ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाया सख्त अभियान
🚔एक हफ्ते में 10 अपराधी गिरफ्त में , 6 नाबालिग़ अभिरक्षा में
🚨वाहन चोरी से जुड़े 22 मामले सुलझे
🚔चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें व 12 स्कूटियाँ बरामद
#DPUpdates
आज संसद भवन परिसर से कर्मचारियों के हक में आवाज बुलंद की...
जब काम एक जैसा है, तो सैलरी और सम्मान में भेदभाव क्यों?
माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी कहा है—“Equal Pay for Equal Work” हर कर्मचारी का हक़ है।
संविधान के अनुच्छेद 14, 16 और 39(d) स्पष्ट तौर पर देश के प्रत्येक नागरिक को सरकारी नौकरियों में अवसर की समानता और समान कार्य के बदले समान वेतन का अधिकार बताते हैं।
तो फिर समान कार्य क���ने पर संविदा कर्मियों को स्थायी कर्मचारियों से वेतन कम क्यों? यह अन्याय नहीं तो और क्या है?
"समान काम, समान वेतन, समान सम्मान" एक संवैधानिक और कानूनी सिद्धांत है। इसका अर्थ है कि अगर दो व्यक्ति समान योग्यता के साथ समान पद पर समान कार्य कर रहे हैं तो उन्हें समान वेतन मिलना चाहिए, चाहे वह स्थायी कर्मचारी हों या अस्थायी या संविदा कर्मचारी।
देश के कर्मचारियों के हक, अधिकार और मान–सम्मान से जुड��े इस गंभीर मुद्दे पर भीम —आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) @mygovindia से विनम्र अनुरोध करती है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर देश भर के कर्मचारियों के हित में स्पष्ट और प्रभावी कानून बनाया जाए और कर्मचारियों को उनका न्यायसंगत हक देने में सहयोग किया जाए।
#समान_काम_समान_वेतन_समान_सम्मान
#समान_काम #समान_वेतन #समान_सम्मान
@PMOIndia
@narendramodi
@FinMinIndia
@nsitharaman
@LabourMinistry
@mansukhmandviya
देखिए @narendramodi जी, आपने दिन-रात एक करके देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है...उसका फायदा लोगों को बहुत अच्छे से मिल रहा है।
प्रधानमंत्री जी, यूपी के एटा में ये महिला ड्रामा करके आपको बदनाम करने की कोशिश कर रही है। खाद लेने के लिए घंटों लाइन में लगी और फिर बेहोश होकर गिर गई।
आपने तो इसे खाद दी ही होगी लेकिन आपके विरोध में इसी ने नहीं ली होगी और फिर बेहोशी का नाटक करके आपको बदनाम करने लगी होगी।
क्या कोई सच्चा भारतीय ऐसा कर सकता है?
नॉएडा में प्राधिकरण व् ठेकेदारों द्वारा सफाई कर्मचारियो के साथ हो रहे धोके व् भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सफाई कर्मचारियों ने नगीना सांसद आदरणीय @BhimArmyChief से औपचारिक भेंट कर ज्ञापन सौंपा व् कर्मचारियों के हक़ में आंदोलन पर चर्चा की !
@HimanshuValmi13@VinayRatanSingh