X पर कांग्रेस के साथी–––
✅@GaneshS71266033 द्वारा डोटासरा की बाड़मेर यात्रा के दौरान अपने गांव में उनको बुलाने का कार्यक्रम रखा गया जिसे डोटासरा द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया 💞
–––डोटासरा का अपने कार्यकर्ता के साथ हुआ आत्मीय मिलन और भावविभोर गणेश 🩸
@GovindDotasra 👏👏
आप सभी क्षेत्रवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। माताओं को सादर प्रणाम एवं सभी बहनों को ढेरों शुभकामनाएँ।
आज प्रातः जोधपुर आवास पर मेरी बहन इमियों ने स्नेहपूर्वक राखी बाँधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बहनों का यह प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव अनमोल है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनापन सदैव बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए।
आज बालोतरा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होकर आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में बालोतरा नगर परिषद सहित जसोल, सिवाना, समदड़ी, सिणधरी, गुड़ामालानी एवं धोरीमन्ना की नगर पालिका नगर निकाय क्षेत्रों में संगठन की भूमिका, वार्डवार तैयारियों, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पूरी जिम्मेदारी, सक्रियता एवं आपसी समन्वय के साथ चुनावी मैदान में जुटने का आह्वान किया। मजबूत संगठन, एकजुट कार्यकर्ता और जनता का विश्वास ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
हम मिलकर जनहित और विकास के संकल्प के साथ नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मजबूती से जीताएंगे।
@INCIndia@INCRajasthan
आज बालोतरा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होकर आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारियों, संगठन की भूमिका और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
@INCIndia@INCRajasthan
आज अजमेर में आयोजित जाट प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होकर समाज की होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार कर रहे हमारे युवाओं की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा हैं। समारोह में समाज के नेतागण, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं प्रतिभावान युवा उपस्थित रहे।
इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए आयोजकों का हार्दिक आभार एवं सभी सम्मानित प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने आज अजमेर में एक लंबी लकीर खींच दी है, अब देखना होगा कि विपक्षी दल इस पर क्या और कैसे काउंटर करता है?
डोटासरा ने एक कार्यक्रम में अपने बेटे के 2016 में RAS इंटरव्यू में इंटरव्यू में 80 नंबर आने के आरोपों का अपनी तरफ से पटाक्षेप कर दिया है!
@GovindDotasra #Rajasthan #RajasthanNews
आज जयपुर में प्रदेश कांग्रेस @INCRajasthan द्वारा आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होकर अपनी बात रखी। संगठन यह चुनाव पूरी मजबूती व एकजुटता से लड़ेगा ओर जीतेगा।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री @Sukhjinder_INC जी, प्रदेशाध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी, नेता प्रतिपक्ष श्री @TikaRamJullyINC जी, कांग्रेस महासचिव श्री @SachinPilot जी, श्री भंवर जितेंद्र सिंह जी सहित सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
@INCIndia | @RahulGandhi@kharge
साहिल की FIR दर्ज हुई। यह न्याय की तरफ़ पहला क़दम है।
पर सोचिए - एक FIR लिखने की इजाज़त तक गृह मंत्रालय से आनी पड़ी। अब समझ आया कि न्याय पर लगाम किसने लगा रखी है।
सरहद की मिट्टी से उठी सद्भावना की यह आवाज़ दूर तक जाएगी और नफ़रत की हर दीवार का जवाब भाईचारे, एकता और सौहार्द से दिया जाएगा।
#संविधान_सद्भावना_पदयात्रा
📍 गागरिया स्टेशन, शिव (बाड़मेर)
संसदीय क्षेत्र के बाड़मेर जिले के सरहदी इलाके में 14 अगस्त को सेड़वा (चौहटन) से गागरिया (शिव) तक शुरू हुई पांच दिवसीय #संविधान_सद्भावना_पदयात्रा के समापन अवसर पर गागरिया स्टेशन पर आयोजित जनसभा में सरहदवासियों को संबोधित किया।
यह पदयात्रा सरहद की मिट्टी में सदियों से रची-बसी एकता, भाईचारे, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है।
राष्ट्र सुरक्षा के नाम पर धार्मिक स्थलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आवासीय निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाइयों तथा सामाजिक सद्भाव को कमजोर करने वाली साजिशों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।
धर्म, सम्प्रदाय और राष्ट्र के नाम पर नफरत फैलाने तथा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की हर कोशिश का सरहद की जनता ने सदियों से एकजुटता, भाईचारे और आपसी प्रेम से जवाब दिया है। सुख-दुःख में साथ खड़े रहकर, हर त्योहार मिल-जुलकर मनाकर और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से इस सरहद ने सामाजिक सद्भाव की ऐसी मिसाल कायम की है, जो हमेशा जीवंत रहेगी।
"नफरत की कितनी भी साजिशें और कोशिशें क्यों न हो, सरहद की यह एकता, भाईचारा और सौहार्द कभी नहीं टूटेगा।"
#संविधान_सद्भावना_पदयात्रा
@INCIndia@INCRajasthan