स्वधर्म और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर सादर नमन।
उनका प्रेरणादायी जीवन राष्ट्रनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता, पराक्रम, त्याग और स्वाभिमान का अमिट प्रतीक है।
माँ भारती के अमर सपूत, स्वाधीनता के कालजयी स्वर, त्याग व बलिदान की उज्ज्वल कीर्ति पताका, 'हिंदुआ सूर्य' वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर नमन।
मातृभूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा हेतु आपका अदम्य साहस एवं सर्वस्व समर्पण, युगों-युगों तक भारतीय जनमानस को अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने और राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
अदम्य साहस, अप्रतिम शौर्य एवं उत्कृष्ट सुशासन के प्रतीक, 'हिंदवी स्वराज' के संस्थापक, राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन।
मातृभूमि की रक्षा व सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना हेतु उनका समर्पित जीवन और उच्च आदर्श हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा हैं।
स्वधर्म, स्वराज एवं राष्ट्ररक्षा हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले महान मराठा छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्रधर्म की वेदी पर उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में वीरता, त्याग एवं स्वाभिमान का स्वर्णिम अध्याय है।
परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी जिम्मेदारी के साथ तैनात रहें तथा इंटेलिजेंस तंत्र पूरी तरह सक्रिय और सतर्क रहे।
परीक्षा से पूर्व सभी जिलों में व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कराया जाए तथा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना का तत्काल खंडन किया जा सके: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज
@samrat4bjp हर चीज में जातिवाद घुसेडना है इसमें आदिवासी समाज और फैलाना समाज कहां से आ गया कायदे से विरोध करो ना कि राष्ट्रपति हैं तो उन्हें ससम्मान रिसीव करने आना चाहिए या बस जाती जाती दिखाई देती है।।
उत्तर प्रदेश में बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत रसोइयों को भी ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
— मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हमारी सरकार ने तय किया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हों या आशा वर्कर... एक-एक कर सभी के मानदेय में क्रमिक रूप से वृद्धि की जाएगी।
— मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
सड़क निर्माण से जुड़े प्रस्ताव केवल जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त किए जाएं, जिससे योजनाएं वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हों।
सड़क मरम्मत और नए निर्माण कार्य पारदर्शी, उच्च गुणवत्ता वाले और जनता को वास्तविक राहत देने वाले हों।
— मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
शॉर्टकट के चक्कर में अपनी लाइफ न काटें; गलत दिशा मौत का बुलावा है, सही राह ही चुनें।
गलत साइड गाड़ी मोड़कर अपनों से रिश्ता न तोड़ें; आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार की मुस्कान है।
पावन माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर आज धर्म, आस्था और संस्कृति की संगम स्थली तीर्थराज प्रयाग स्थित पुण्य त्रिवेणी में 2.1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर भारत की अखंड शाश्वत सनातन परंपरा को नमन किया।
स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले समस्त पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास हेतु पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का कोटिशः अभिनंदन।
इस पावन स्नान पर्व के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, मेला प्रबंधन, स्वच्छता सेवक, स्वयंसेवी संगठन, नाविक बंधु तथा प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हार्दिक साधुवाद।
नवप्रभात, नवसृजन और नवचेतना के उत्सव का पावन पर्व 'बसंत पंचमी' की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
वाणी, विद्या और विवेक की अधिष्ठात्री भगवती माँ शारदे से प्रार्थना है कि हम सभी के जीवन में प्रकाश, प्रज्ञा और पवित्र प्रेरणा का संचार करें।
जय माँ शारदे!
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आज सनातन संस्कृति की तपोभूमि तीर्थराज प्रयाग में पावन संगम में 4.52 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर भारतीय संस्कृति की शाश्वत परंपरा को नमन किया।
त्रिवेणी संगम में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का कोटिशः अभिनंदन।
इस पावन स्नान पर्व के शांतिपूर्ण व सफल आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन, मेला प्रबंधन, स्वच्छता सेवक, स्वयंसेवी संगठन, नाविक बंधु तथा प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हार्दिक साधुवाद।