जोधपुर के मानसागर क्षेत्र में दबंगों ने दलित युवक कमलेश और उसके परिवार की महिलाओं की मामूली कहासुनी पर लोहे की रॉड से बुरी तरह पिटाई की। @ashokgehlot51 सरकार में दलितों पर अत्याचारों का ग्राफ आसमान छू रहा है। @PoliceRajasthan दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
कल मैं हाथरस अपने पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर जाऊंगा एवं न्याय हेतु कार्यवाही के बारे में चर्चा विमर्श करूँगा। बहन को न्याय दिलाना हमारा फर्ज है। हम परिवार के साथ मजबूती से खड़े है। बहन को न्याय दिलाकर ही रहेंगें।
यूपी में महिला सुरक्षा के सभी दावे झूठ है। जालौन में दुकान पर बैठी आकांक्षा सैनी पर अपराधियों ने सरेराह एसिड फेंककर उसे जलाने का प्रयास किया।
भाजपा राज में बेटियां रात के अंधेरे में भी जलाई जाती हैं और दिन के उजाले में भी। अभी तक आरोपी गिरफ्तार क्यों नही किए गए? @dgpup
"भूला नही है उत्तरप्रदेश"
कोरोना में मौतें, लोगों में अफरातफरी, और सरकार की संवेदनहीनता।
चिकित्सा सुविधाओं के आभाव में साईकल और ठेलियों पर लोगों ने अपनो के शवों को ढोया है।
ऑक्सीजन ना मिलना, लोगों का बिलखना और मौतों का मंज़र।
भूला नही है उत्तरप्रदेश...!!!
श्मशान और क़ब्रिस्तान के नाम पर राजनीति करने वाली BJP लोगों को न तो सुकून से जीने दे रही है और न ही सम्मान से अंतिम संस्कार।
ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव की शर्मनाक तस्वीर देखिए। लोगों को घाट तक पहुंचने के लिए गंदे पानी के रास्ते गुजरना पड़ रहा है। यही योगी जी का विकास है।
बाबा साहेब ने इस देश को धर्मनिरपेक्ष संविधान दिया, उस संविधान को आप और आपकी पार्टी मिटाने पर तुले हैं। आए दिन संविधान की आत्मा पर प्रहार किया जाता है। संविधान में बहुजन समाज को दिए अधिकारो का हनन किया जा रहा है, बहन-बेटियों की इज्जत को तार-तार किया जाता है। इस बात को भी बोलिये।