बिहार में शराबबंदी के बीच पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर शराब के नशे में धुत एक दरोगा ने मदद के लिए पहुंचे आर्मी जवान पर फायरिंग कर दी। घटना में जवान की जान तो बच गई, लेकिन बारूद के छींटे लगने से उसकी आंख घायल हो गई। मामले के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और शराबबंदी के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।
#Bihar #Vaishali #Hajipur #BiharPolice #LiquorBan #ArmyJawan #Firing #CrimeNews
''बीजेपी की यही गंदी राजनीति है, शर्म नहीं आ रही BJP महिलाओं को...''
पटना: पुलिस की गाड़ी में बैठकर वीणा मानवी ने बनाया VIDEO. कहा- मेरी अरेस्टिंग हो गई है,मुझे PMCH लाया गया है मेडिकल के लिए. आपलोग मेरी आवाज बनो, मुझे किस चीज में गिरफ्तार किया गया इस बात को भी नहीं बताया गया है. वैश्य समाज के लोगों से अनुरोध कर रही कि मेरा साथ दें. मेरे नॉमिनेशन को रद्द कराने के लिए ये सब किया गया है.
#VeenaManvi #BiharPolitics #PatnaNews #ElectionUpdate #prabhatkhabar @JJDOfficial_@BJP4India
सोनम वांगचुक, जिसने कभी अपने लिए नहीं माँगा, कुछ कि पद चाहिए, सत्ता चाहिए।
अपनी ज़िंदगी देश, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए लड़ते रहे है और 15-16 दिनों से अनशन पर बैठे हैं!
अपने लिए नहीं, देश के लिए। देश के बच्चों के भविष्य के लिए! उसके बाद भी देश के नेताओं की सोई हुई संवेदनाएँ नहीं जाग पा रही।
सत्ता की ख़ामोशी बरकरार है।
भूख हड़ताल और अनशन भी अगर व्यवस्था को सुनाई नहीं दे रहा, तो एक आम नागरिक की आवाज़ की कीमत क्या ही होगी?
अब दर्द सिर्फ़ यह नहीं कि एक व्यक्ति अनशन पर है, बड़ा दर्द यह है कि देश धीरे-धीरे उस मुकाम पर पहुँच रहा है जहाँ जनता की पीड़ा का महत्व खत्म है और उस पर सत्ता हावी है।
सोचिए, आज अगर एक ऐसे व्यक्ति की आवाज़ अनसुनी की जा सकती है, जिसने अपना जीवन देश के लिए लगा दिया, तो कल बेरोज़गार युवा, न्याय की गुहार लगाता परिवार, किसान, छात्र या कोई भी आम नागरिक किस उम्मीद से अपनी तकलीफ़ के लिए लड़ पाएगा और कौन उसकी सुनेगा?
लोकतंत्र का मतलब सिर्फ़ चुनाव है क्या? अगर सत्ता अपने शांत नागरिक की आवाज़ नहीं सुन रही, तो ये लोकतंत्र पर सवाल नहीं है?
और अगर वह आवाज़ भी अनसुनी होने लगे! तो यह चिंता सिर्फ़ पूरे देश को होनी चाहिए।
Be stand with Sonam Wangchuk
ये वही महिला हैं जिनकी वजह से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकवाई गई थी. इनका कहना है कि "हमारी या सर (स्टेशन मास्टर) की कोई गलती नहीं थी, हमारे पैर में चोट लगी है मैं मिठाई ले रही थी, पैसे देने लगी इतने में ट्रेन चल पड़ी. मैं चढ़ नहीं पाई तो सर ने या किसी ने ट्रेन रुकवा दी. इतने में वो पुलिस वाले (RPF) वाले आए और सर से वो करने लगे. मेरे और सर के खिलाफ FIR करवाई है और मुझसे 1 हजार रुपए भी लिए हैं"
बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?
https://t.co/lvJoBGafdk
@bihar_police
कोसी बराज से आज 1 लाख 44 हजार 875 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कोसी के क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है!
नेपाल में लगातार बारिश के कारण कोसी का जलस्तर बढ़ रहा है।
फिलहाल पूर्वी और पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है।
Uttar Pradesh के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन मास्टर ने इस महिला के लिए ट्रेन रुकवायी थी।
महिला ने कहा है कि मेरे पैर में चोट लगी थी हम मिठाई लेने के लिए रुके थे तब तक ट्रेन चल दी मैं चड़ नहीं पा रही थी मेरे पैर में चोट है इसके बाद सर ने गाड़ी रुकवा दी थी उसके बाद पीछे से पुलिस वाले आ गए।
पुलिस वालों ने महिला से 1000 रुपए भी लिए थे।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई घटना के संबंध में रेलवे प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के आधार पर 2 ASI समेत 4 RPF कर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच हेतु 03 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. शिवम शर्मा (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे)
#NCRailway #AgraCantt #RPF #RailSafety #RailwayAdministration #IndianRailways
@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के साथ कथित मारपीट और प्लेटफॉर्म पर घसीटकर ले जाने का वीडियो बेहद चिंताजनक है। यदि यह घटना सत्य है, तो किसी भी कर्मचारी के साथ सार्वजनिक रूप से ऐसा व्यवहार न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि इससे यात्रियों के बीच भारतीय रेलवे की छवि भी प्रभावित होती है।
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी की ओर से नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। कानून और अनुशासन सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!