My best wishes to Bihar’s Chief Minister, Shri Samrat Choudhary Ji on his birthday. He is making innumerable efforts to boost the growth trajectory of Bihar across various sectors and improve the lives of people. May he be blessed with a long and healthy life.
@samrat4bjp
आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है। हमारी पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं।
माँ का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता। आज उनकी स्मृतियाँ मन को भावुक कर रही हैं।
परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें।
पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार दोहपर 03 बजे गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में होगा।
ॐ शांति!
शोकाकुल परिवार
शिवराज सिंह चौहान
नरेंद्र सिंह चौहान
शशि सिंह चौहान
रोहित सिंह चौहान
वरुण सिंह चौहान
पीएम किसान सम्मान निधि अब करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है। आज करीब 10 करोड़ किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है।
गुजरात के 50 लाख से अधिक किसानों को भी इसका लाभ मिला है। यहां बनासकांठा के लाखों किसानों के खातों में भी करीब 50 करोड़ रुपये पहुंचे हैं।
-पीएम @narendramodi
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने एकता दिवस के अवसर पर बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1,100 प्रतिभागियों को लेकर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) जाने वाली पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पंजाब की आत्मा को तार-तार कर देने वाली एक दु:खद खबर फिर से आई है।
मानसा क्षेत्र से हमारा भाई दलजीत सिंह केवल 35 साल का था, उसके परिवारजन कह रहे हैं कि नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई है। भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ आवाज़ उठा रही है, लेकिन दु:ख की बात यह है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कहते हैं कि पंजाब में नशे की कोई दिक्कत ही नहीं है, वो कहते हैं कि ये जो घटनाएं होती हैं, ये तो किसी और की विफलता है।
दलजीत सिंह की नशे की लत के कारण मौत हो गई, उसके मरने के बाद उसके पार्थिव शरीर को भी भगवंत मान और उनकी सरकार सम्मान नहीं दे पाई। उनके पार्थिव शरीर को जबरन भगवंत मान के इशारे पर पंजाब पुलिस परिवारजनों से लेकर सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही है, जबरदस्ती दलजीत सिंह का शव परिवार से छीन लिया जाता है।
यह माना जाता है कि हत्यारे के हाथ रक्त-रंजित होते हैं, पर पंजाब के मुख्यमंत्री के केवल हाथ नहीं, पूरा शरीर रक्त-रंजित है और यह रक्त है पंजाब के निर्दोष निवासियों का, जिनको इंसाफ नहीं मिल रहा।
एक सिख की और पंजाब की अस्मिता पग यानी पगड़ी है। लेकिन जब दलजीत सिंह का पार्थिव शरीर लेने पुलिस आती है, तो एक तस्वीर में उसके केश जमीन छू रहे हैं और पुलिस खड़ी होकर उसके पार्थिव शरीर को खींच रही है! एक और तस्वीर में पग सड़क पर पड़ा हुआ है और पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा है। यह संवेदनहीनता दर्शाता है, यह दर्शाता है कि भगवंत मान चिट्टे का व्यापार करने वालों के हाथों पूरी तरह से कठपुतली बन चुके हैं।
पंजाब की जनता ऐसे नकारा, निकम्मे, भगोड़े, सीएम भगवंत मान को ऐसा सबक सिखाएगी कि सदियों तक ये और पापी AAP के अरविंद केजरीवाल याद रखेंगे!
आज पंजाब का हर निवासी कह रहा है कि AAP अराजक अफीमी पार्टी बन गई है!
इनका अहंकार तोड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी ही करेगी। दिल से संवेदनाएं प्रकट करते हुए, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मैं इतना ही कहूंगा कि चाहे वो दलजीत सिंह हो, चाहे हमारा भाई परविंदर सिंह झोटा हो, चाहे गुलजार सिंह हो, हर पंजाबी परिवार के साथ हम लोग खड़े हैं, पंजाब के निवासियों के साथ हम खड़े हैं और हर परिवार को इंसाफ दिलाकर ही अब हम रुकेंगे।
- श्री @gauravbhatiabjp
जब बंगाल में आप हारते हैं, तो लोकतंत्र खतरे में आ जाता है और केरल में आप जीतते हैं, तो लोकतंत्र जीत जाता है।
विपक्ष की यह डबल स्टैंडर्ड वाली राजनीति अब नहीं चलेगी।
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा सोशल मीडिया टीम में प्रभारी एवं सदस्य के रूप में नवदायित्व प्राप्त सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी ऊर्जा, समर्पण और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी के विचारों और संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर परिहार विधानसभा क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।
दोस्तिया–नरंगा, जानकीनगर–खुटाहा नरकटिया एवं नरंगा–मलाही सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने का आग्रह किया, ताकि जनता को आवागमन में राहत मिले।
जनसेवा ही संकल्प, विकास ही लक्ष्य! 🙏
पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाना बनता जा रहा है जानलेवा!
मानसा में एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि शिकायत मिलने पर वह एक केमिस्ट की दुकान की जांच करने पहुंचे थे। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की जान जाने का यह पहला मामला नहीं है।
सवाल है:
• नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की हत्याएं कब तक?
• उन्हें सुरक्षा कब मिलेगी?
• नशे के कारोबार पर AAP सरकार लगाम कब लगाएगी?
भगवंत मान और केजरीवाल कान खोलकर सुन लो! पंजाब की जनता इस बर्बादी का हिसाब जरूर मांगेगी।
2014 से पहले भारत में कुछ 100 स्टार्टअप ही हुआ करते थे, अब देश में इनकी संख्या 2.5 लाख से अधिक हो चुकी है। करीब आधे स्टार्टअप छोटे शहरों और कस्बों से आते हैं।
45% स्टार्टअप में एक महिला डायरेक्टर या पार्टनर है। यानी इनोवेशन के अवसर अधिक लोगों तक पहुंच रहे हैं, नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं और नए सॉल्यूशन्स बन रहे हैं।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#BloombergNewEconomyForum
हर क्षेत्र को जोड़ता, विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करता PM गति शक्ति।
सड़क, रेल, हवाई मार्ग, मेट्रो, बंदरगाह और डिजिटल नेटवर्क के समन्वित विकास से देश में कनेक्टिविटी को नई गति मिल रही है।
बिहार में भी बेहतर सड़क संपर्क, रेल अवसंरचना, हवाई सेवाओं और लॉजिस्टिक्स के विकास से आर्थिक प्रगति, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित करने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
PM गति शक्ति, समन्वित योजना, सशक्त कनेक्टिविटी और आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त कदम है।
#PMGatiShakti
वैश्विक अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर सुदृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ष 2026-2027 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर (GDP Growth Rate) 7.0% रहने का अनुमान जताया है, इस विकास दर के साथ भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मंत्र ‘We Will Do It’ की भावना के अनुरूप, भारत हर चुनौती को अवसर में बदलते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
#WeWillDoIt
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत गयाजी जिले ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर बिहार को गौरवान्वित किया है।
यह उपलब्धि कृषि विकास के विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है।
योजना के माध्यम से कृषि उत्पादकता बढ़ाने, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के सहयोग से किसानों के कल्याण, कृषि क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के प्रयास निरंतर गति प्राप्त कर रहे हैं।
#PMDDKY #Gaya