दुनिया का सबसे Powerful word
जो ज़्यादातर लोगों से कभी
बोला नहीं जाता...
‘ना’
तुम्हें ना बोलना
आना चाहिए...
ना का अर्थ है गुलामी को ना कहना
ना का अर्थ है बेहोशी को ना कहना
ना बोलना आज़ादी की दिशा में
पहला कदम है
मैं कहता हूँ -
“Freedom begins with a No”
~ आचार्य प्रशांत
अपना दिमाग ठंडा रखो और शांत रहो, कौन क्या कर रहा है, क्या कह रहा है इस बात की भड़क मत लो। अपनी पसंदीदा ड्रिंक शांति से बैठकर इंजॉय करो, अपनी पसंदीदा जगह पर घूमो और अपने पसंद के बढ़िया कपड़े पहनो। अगर कोई आपसे कहे की कौआ सफेद है तो उसका कौआ सफेद ही रहने दो... उससे उलझो मत....!💯
तुम कहती हो तुम्हें बारिश पसंद है पर बारिश में तुम छाता ओढ़ती हो, तुम्हें सूरज पसंद है पर तुम हमेशा छांव ढूंढती हो, तुम कहती हो तुम्हें हवा पसंद है पर जब वो चलती है तुम खिड़कियां बंद कर देती हो, अब बताओ मैं क्यों न डरूं जब तुम कहती हो तुम्हें मैं पसंद हूं...!!!
मुझे चाहिए था किसी स्त्री का सबकुछ, लेकिन स्त्रियाँ अपना सबकुछ किसी को नहीं देतीं, वो हृदय देती हैं प्रेमी को, देह सौंपती हैं पति को, उनका समय होता है संतानों के लिए... अंततः मैनें चाहा किसी स्त्री का कुछ नहीं...
मैंने किसी को नहीं रोका, शायद किसी को अपना बना ही नहीं पाया.. जिसने जितना साथ चाहा उसको उतना अपनापन दिया, जिसने जितना प्रेम किया उससे अधिक उसको सींच दिया, प्रेम में सीखा मैंने खुद में उतना समर्पण बचाए रखना कि अंत में जब अकेला बचूं तो खुद को संभाल पाऊं, बाकी सब उड़ेल दिया...!!!
प्रेम किसी के साथ सो लेना नहीं, किसी से पूरे दिन बात करना नहीं, किसी संग रह लेना नहीं, किसी को पा लेना भी नहीं.. प��रेम तब पनपेगा जब आप एक दूसरे के सबसे बुरे रूप को देखकर भी उसे सहज स्वीकार लेंगे उसके होने के लिए, उसका साथ रहेंगे उसके लिए खुद के लिए...!!!