CEAT X WBB Pearl in the Bush, Uganda Expedition | Day 12 | The final day!
The team covered vast distances from Bwindi to Entebbe, starting early to reach the equator by afternoon.
@wbbxol
कुम्हार के हाथों का कमाल! एक ऐसी अद्भुत रचना जब मिट्टी आकार ले लेती है। अब मिट्टी से राम बना लो या रावण इसकी कमान तो उस कुम्हार के हाथों में है, जिसमें सृजन की विलक्षण प्रतिभा है। देश के भविष्य निर्माण में भी शिक्षकों की भूमिका एक कुशल कुम्हार से कम नहीं होती है | लेकिन पिछले कुछ दिनों में दो घटनाओं ने तो मुझे झकझोर दिया है | राजस्थान के बहरोड़ में 10वीं के छात्र सचिन और यूपी के बाराबंकी में 14 साल की छात्रा सानिया ने खुदकुशी कर ली | वजह एक ही थी कि शिक्षकों ने जाति को लेकर ताना मारा था | मजाक उड़ाया | भारी बेइज्जती की |
कहाँ आज हम चाँद और सूर्य पर जाने की बात कर रहें हैं और आज वहीं हमारे देश में विद्यार्थियों की पहचान जाति के आधार पर करके उन्हें इस कदर प्रताड़ित किया जा रहा है कि वे आत्महत्या के लिए विवश हो जाते हैं |
मैंने कभी भी सुपर 30 कार्यक्रम के तहद किसी विद्यार्थी का मूल्यांकन जाति या धर्म के आधार पर नहीं किया | आज शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर मैं सभी शिक्षकों से हाथ जोड़ कर यह अपील करना चाहता हूँ कि –
जाति न पूछो साधु की पूछ लीजिए ज्ञान।
मोल करो तलवार का , पड़ा रहन दो म्यान।
#TeachersDay #teachersday2023 #शिक्षकदिवस