स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल चूली (आयोजन स्थल- हाई स्कूल बाड़मेर) में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल खे���कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों की हौंसला अफ़ज़ाई की।
सभी आयोजनकर्ताओं का हार्दिक आभार।
गुमाने तला निवासी महिपालजी देथा ने 1971 भारत–पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फ़िल्म ‘इक्��ीस’ से बॉलीवुड में कदम रखकर बाड़मेर का नाम बॉलीवुड में रोशन किया। मैं उनके उज्जवल भविष्य की और फ़िल्म की सफलता की कामना के साथ आप सभी से फ़िल्म ज़रूर देखने का निवेदन करता हूँ।
तुम इधर भेजो मुझे , तुम उधर भेजो मुझे,
नक़्शों से खेल कर च���हे जिधर भेजो मुझे।
सीमाएँ बदलने से ना डरूँगा ना झुकूँगा
मैं अपने लोगो के साथ खड़ा हूँ चाहे किधर भेजो मुझे।
#बढ़ता_बायतु
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं खुशहाली का संचार हो, हमारी यही कामना है।
#HappyJanmashtami
सावन के अंतिम सोमवार पर आज पवित्र ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर देश में सुख-समृद्धि, अमन-चैन और शांति की कामना की।
���ेवों के देव महादेव की कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर सदा बना रहे।
#OmkareshwarJyotirling
#HarHarMahadevॐ
माडपुरा बरवाला में उम्मेद जी गोदारा ( भारतीय सेना ) एवं बोला में पुनमा़राम जी गोदारा ( INGP ) के यहाँ आयोजित सेवानिवृति समारोह एवं समाजिक समारोह में शामिल हो शुभकामनाएँ दी।।
हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं उस महामानव को,जो ख़ुद माटी में रचे बसे थे,पर हर उस व्यक्ति के लिए वटवृक्ष बने जो छांव,उम्मीद और अधिकार की तलाश में था।
स्वर्गीय श्री बलदेव राम मिर्धा जी वे केवल एक राजनेता नहीं थे, वे जनआंदोलनों के प्रतीक थे।उनकी वाणी में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की पीड़ा झलकती थी,और उनकी कलम में न्याय का साहस।
बलदेव राम जी मिर्धा का सम्पूर्ण जीवन सच्चाई, सिद्धांत, और सेवा के लिए समर्पित रहा।
किसानों के हक़ की लड़ाई हो, शिक्षा के प्रसार की बात हो, या सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष—उन्होंने हर मोर्चे पर नेतृत्व किया।
आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें नमन करते हुए संकल्प लेते हैं कि—
हम उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर, समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ बनेंगे और न्याय के लिए हर मंच पर अडिग रहेंगे।
आपके विचार, आपकी नीतियाँ, और आपकी जीवंत प्रेरणा, हमें सदा मार्गदर्शन देती रहेंगी।
#BaldevramMirdha
लक्ष्मणगढ़ परिवार के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि हमारे आध्यात्मिक पथप्रदर्शक श्री श्रद्धनाथजी आश्रम के पीठाधीश्वर और मेरे विद्यार्थी जीवन के गुरु पूज्य संत बैजनाथ जी महाराज को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है।
संत बैजनाथ जी ना केवल तप, साधना और सेवा के प्रतीक हैं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उनका अविस्मरणीय योगदान है।
पद्म सम्मान ना केवल उनके कार्यों की पहचान है, बल्कि क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का भी सम्मान है।
संत श्री बैजनाथ जी को कोटिशः वंदन एवं लक्ष्मणगढ़ परिवार को हार्दिक बधाई।
आज बालोतरा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आपदा प्रबंधन बैठक में शामिल होकर संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की ���र्जर स्थिति, बरसाती पानी से बने गड्ढों से बचाव, तथा आपदा राहत उपायों को मजबूत करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
यह वक्त सामूहिक जिम्मेदारी का है।
हमारा कर्तव्य है कि सीमित संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही की जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को रोका जा सके।
आपदा से पहले तैयारी ही असली सुरक्षा है। समस्या की गंभीरता को समझते हुए सभी संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को मिलकर समाधान की दिशा में ठोस पहल करनी होगी।