आओ प्रकृति सहेजें...
वन्य जीवों का संरक्षण करें।
आप सभी प्रकृति प्रेमियों को विश्व वन्यजीव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी प्राणियों के प्रति न्याय करना हमारा कर्तव्य होना चाहिए। #WorldWildlifeDay
एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के बलिदान दिवस (समर्पण दिवस) पर शत्-शत् नमन।
पंडित जी ने सबसे पहले देश, उसके बाद पार्टी और अंत में मैं के सिद्धांतो की राजनीति से कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने का काम किया। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन न केवल भारत अपितु सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है।
आज हमारे बीच पंडित जी भले ही स्थूल स्वरुप में न हों किन्तु उनके विचार एवं सिद्धांत भाजपा के कण-कण में विद्यमान हैं l भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने अन्दर सूक्ष्म रूप में पंडित जी धारण किये हुए है l
अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा को अपार स्नेह, आशीर्वाद और प्रचंड समर्थन देने के लिए समस्त जनता-जनार्दन का हृदय से आभार। साथ ही, इस ऐतिहासिक विजय के लिए दिन-रात परिश्रम करने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि बधाई।
यह जीत मा• प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के अद्वितीय मार्गदर्शन एवं मा• मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व में जन-जन की सेवा कर रही राष्ट्रवादी एवं विकासवादी डबल इंजन सरकार में जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है।
मैं भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री चन्द्रभानु पासवान जी को इस प्रचण्ड विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
दिल्ली के दिल में है मोदी...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक एवं प्रचंड जनाधार देने के लिए सम्मानित जनता-जनार्दन का हार्दिक आभार एवं परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @BJP4Delhi
कन्नौज में स्थित एम.एल. कोल्ड स्टोरेज के नवीन भण्डारण सत्र के उद्धाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
साथ में पूर्व सांसद श्री सुब्रत पाठक जी एवं पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नारी सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर, सामाजिक समानता हेतु आजीवन समर्पित रहने वाली महान समाज सेविका माता रमाबाई आंबेडकर की जन्म जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
शिक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में आपके योगदान हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं।
Upbocw बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ में 6 देशों (नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, ज़ाम्बिया एवं जापान) के 20 सदस्यी डेलिगेशन ने अटल दौरा किया। जिसमें तीनों भारतीय सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्यालय की कक्षाओं, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओ में
@UPGovt