अपनी मेहनत और लगन से देश की मिट्टी को सींचने वाले, अन्नदाता किसान बहनों - भाइयों को राष्ट्रीय किसान दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ।
आइए, प्राकृतिक खेती करें। प्राकृतिक खेती हमारी आने वाली पीढ़ी को खुशहाल बनाने का एक तरीका है।
#NationalFarmersDay#FarmersDay
विश्व मृदा दिवस पर आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम देश में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देंगे ओर धरती माँ को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी को जागरूक करेंगे।
#WorldSoilDay
राजभवन में आज राज्य के सूचना आयुक्तों का शपथ विधि समारोह आयोजित हुआ। गुजरात राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त सूचना आयुक्त श्री विपुल रामप्रसाद रावल एवं श्री भरत जमनादास गणात्रा को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलवायी।
आचार्य के संरक्षण में ब्रह्मचारी गर्भस्थ शिशु के समान सुरक्षित रहता है, जो ब्रह्मचारी गुरुओं की आज्ञा का पालन करते हैं, वे जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। गुरुकुल कुरुक्षेत्र का 112वां वार्षिक महोत्सव संपन्न। गुरुकुल पूरे मनोयोग से युवाओं के निर्माण कार्य में संलग्न है
बनासकांठा के लुणाल गांव से गूजरात विद्यापीठ की ग्राम जीवन यात्रा आरंभ हुई। छात्र प्राकृतिक खेती महाअभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती का मार्गदर्शन देंगे। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी एवं कुलपति डॉ. हर्षद पटेल की उपस्थितिमें यात्रा का प्रस्थान करवाया।
गिर-सोमनाथ जिले के उना में श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के श्री स्वामीनारायण गुरुकुल और सहजानंद धाम का आज भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।
गुरुकुल के माध्यम से समाज को संस्कारी, शिक्षित एवं दीक्षित बनाने का कार्य किया जा रहा है।
पू.गांधीजी द्वारा स्थापित गूजरात विद्यापीठ के 105वें स्थापना दिवस पर कहा कि आत्मा शरीर के बगैर रह सकती है, शरीर आत्मा के बिना नहीं रह सकता। अक्षरज्ञान के बगैर दुनिया रह सकती है लेकिन सत्य, अहिंसा, अस्तेय, सदाचार, संयम और अपरिग्रह नहीं होंगे, तो समाज नहीं बच सकेगा।
विकसित गुजरात से विकसित भारत निर्माण के लिए संकल्पबद्ध गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विकसित गुजरात से विकसित भारत निर्माण के लिए संकल्पबद्ध लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं। विकास के लिए सदैव प्रयासरत श्री भूपेंद्रभाई पटेल हमेशा सकारात्मक अभिगम के साथ गुजरात का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य-दीर्घायु के लिए मेरी प्रार्थना।
योग विद्या केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, अपितु मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी संपुष्ट करती है। भारतीय ऋषियों की प्राचीन योग विद्या जन-जन का कल्याण कर रही है ।
आओ, हम सब योग करें, स्वस्थ रहें, निरोग रहे, सुखी रहे।
#WorldYogaDay
मरुस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोधक क्षमता के साथ भूमि पुनर्स्थापन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए आज हम विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे हैं। तब, आइए हम सब मिलकर प्राकृतिक कृषि अपनाएं, भूमि को उपजाऊ बनाएं और प्रकृति को बचाएं ।