वो दिन गए, जब कानून से भागकर अपराधी खुद को सुरक्षित समझते थे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में भारत ने भगोड़े अपराधियों के विरुद्ध निर्णायक व्यवस्था विकसित की है। BHARATPOL, आधुनिक तकनीक, सुदृढ़ कानूनी ढांचा और व्यापक वैश्विक सहयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में छिपा हो, न्याय की पहुंच से बाहर न रहे।
वर्ष 2019 से अब तक 274 भगोड़े अपराधियों की भारत वापसी इस अटल संकल्प का प्रमाण है कि कानून से बच निकलना संभव नहीं।
बारिश की हर बूंद अगर सहेज ली जाए, तो वही बूंद कल दिल्ली के जल-सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज दिल्ली सचिवालय में वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से रोहतास नगर विधानसभा के स्वयंसेवकों को Rainwater Harvesting Kits वितरित किए।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के “Catch the Rain” अभियान से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार जन-भागीदारी के माध्यम से वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री प्रवेश साहिब सिंह जी, विधायक श्री जितेन्द्र महाजन जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
@p_sahibsingh
#RainwaterHarvesting
Every property in Delhi will have a unique digital identity through a Property Aadhaar Card.
The Delhi Land Record Bill, 2026 will enable a scientific survey of the entire city, creation of digital land records and a modern, transparent property management system.
Building on the successful implementation of the SVAMITVA initiative in 30 rural villages, this reform will make property ownership and related services simpler, more transparent and more reliable for every Delhite.
#ViksitDelhi
ॐ नमः पार्वतीपतये।
हर हर महादेव॥
काशी में सपरिवार बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के श्रीचरणों में जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन-अर्चन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बाबा विश्वनाथ की अनंत कृपा से काशी आज अपनी सनातन चेतना और नव्य भव्यता के साथ विश्व को आस्था का अद्भुत संदेश दे रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम की दिव्यता, गंगा तट से बाबा के दरबार तक का भव्य विस्तार और हर ओर गूंजता हर हर महादेव का उद्घोष श्रद्धा, संस्कृति और आध्यात्मिक गौरव के उस अखंड प्रवाह का अनुभव कराते हैं, जो काशी को अनादि और अविनाशी बनाता है।
बाबा श्री काशी विश्वनाथ से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। भारत निरंतर वैभव, समृद्धि और यश के नए शिखरों को स्पर्श करे तथा सेवा, सुशासन और लोककल्याण का भाव जन-जन के जीवन को आलोकित करता रहे।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली स्टार्ट-अप एवं इन्क्यूबेशन नीति को स्वीकृति देकर युवा सामर्थ्य, इनोवेशन और उद्यमिता को विकसित दिल्ली की विकास यात्रा का नया इंजन बनाया है।
₹400 करोड़ से अधिक के निवेश के साथ अगले 5 वर्षों में 11 राज्य विश्वविद्यालयों, 13 सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में अत्याधुनिक इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी इन संस्थानों के माध्यम से इस नीति का लाभ उठा सकेंगे तथा सफल होने पर उन्हें वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। युवाओं को आइडिया से लेकर स्टार्ट-अप, निवेश, मेंटरशिप और व्यवसायीकरण तक हर कदम पर सरकार का साथ मिलेगा। साथ ही, ‘वार्षिक दिल्ली स्टार्ट-अप युवा महोत्सव’ राजधानी को नवाचार और उद्यमिता का नया केंद्र बनाएगा।
यह नीति दिल्ली के युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान देगी, इनोवेशन को उद्योग से जोड़ेगी और रोजगार सृजन के नए द्वार खोलेगी।
#ViksitDelhi
लोकसभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर जनहित और दिल्ली के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार।
@ombirlakota
An MoU was signed today at the Delhi Secretariat between the Delhi Government, DLWO, DMRC, SULM, ReSpun and Clothes Box Foundation to launch the Old Clothes Donation Project.
Under the initiative, ‘Arpan’ donation centres will soon be set up at 10 Delhi Metro stations, where citizens can donate old clothes. These will be recycled and upcycled, reducing textile waste, easing the burden on landfills, supporting a cleaner environment and creating new livelihood opportunities for women.
@OfficialDMRC
#ViksitDelhi
Inaugurated the “Swachh Hawa, Swasth Delhi” (Delhi Clean Air Program) Orientation Workshop, organised by the World Bank and the Department of Environment.
Under the leadership of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi , the ₹8,300 crore, seven-year Swachh Hawa, Swasth Delhi (Delhi Clean Air Program) marks a major step in Delhi’s fight against air pollution. With 65% of the programme supported by the World Bank and the remaining 35% by the Delhi Government, it will strengthen air quality monitoring, technology-driven enforcement, inter-departmental coordination and time-bound implementation.
The Delhi Government is driving a comprehensive clean air agenda through the new EV Policy, expansion of the electric bus fleet, 32,000 EV charging points, stricter control of dust and open waste burning, the 70 lakh plantation drive and the rejuvenation of the Yamuna.
Present on the occasion were Cabinet Ministers Shri Parvesh Sahib Singh, Shri Ashish Sood and Shri Manjinder Singh Sirsa, along with World Bank Acting Country Director Mr. Paul Procee.
@p_sahibsingh@ashishsood_bjp@mssirsa@WorldBankGroup
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी दूरदर्शी सोच और संकल्प से भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर सशक्त हो रहा है। स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और सैन्य आधुनिकीकरण को गति देने में आपका योगदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है। राजनीति में आपकी शालीनता, सादगी और राष्ट्र-प्रथम की भावना हम सभी का निरंतर मार्गदर्शन करती है।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करती हूँ।
For years, Delhi’s bus fleet stood as a reminder of missed opportunities. Today, it stands as a symbol of transformation.
From an ageing fleet to India’s largest electric bus fleet, Delhi has rewritten the story of public transport with cleaner mobility, modern infrastructure and a clear vision for the future.
#ViksitDelhi
आज मुनक नहर क्षेत्र में चल रहे विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। जनवरी से यह काम शुरू हुआ है और हमारा लक्ष्य है कि छठ पर्व से पहले मुनक नहर पूरी तरह स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर स्वरूप में तैयार हो।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में और तेजी लाई जाए, गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और समय-समय पर प्रगति की समीक्षा होती रहे। साथ ही स्थानीय नागरिकों से भी नियमित फीडबैक लिया जाए, ताकि जरूरत के अनुसार तुरंत सुधार किए जा सकें।
मुनक नहर का कायाकल्प हमारी उस सोच का विस्तार है जिसमें विरासत का सम्मान, प्रकृति का संरक्षण और जनसुविधाओं का सशक्त निर्माण साथ-साथ आगे बढ़ता है।
#ViksitDelhi
We made a promise to plant 70 lakh trees across Delhi. Now it is time to fulfil it, together.
The Green Drive Portal is now live. Book your plantation slot, collect free saplings, invite the Vriksh Rath for community drives, or register as a Delhi Green Warrior.
On July 7, Union Home Minister Shri @AmitShah Ji will launch this mega plantation drive. Together, let us build a cleaner, greener and healthier Delhi.
#GreenDelhi
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) के कस्तूरबा पीतमपुरा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। अधिकारियों और प्रबंधन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
परिसर में स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा और रखरखाव की भी समीक्षा की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शिक्षा के मंदिरों में उत्कृष्ट व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#ViksitDelhi
अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर आइए, ऐसा संकल्प लें जो केवल आज तक सीमित न रहे, बल्कि हमारी रोज़मर्रा की आदत बन जाए।
घर से निकलते समय कपड़े या जूट का थैला साथ रखें, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक थैलों का बिलकुल इस्तेमाल न करें और अपने छोटे-छोटे प्रयासों से स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक-मुक्त दिल्ली के निर्माण में सहभागी बनें।
#InternationalPlasticBagFreeDay
#SayNoToPlastic
Chief Minister Smt. Rekha Gupta today launched the Green Drive Portal at the Delhi Secretariat under the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ campaign, taking forward the mission to plant 70 lakh saplings across Delhi.
She urged every Delhiite to join this people’s movement for a greener, cleaner and healthier capital.
Citizens can book a slot for the Mega Plantation Drive, register as an Environmental Saviour and reserve free saplings from the nearest government nursery at https://t.co/Sm37z3zcap.
Under the Vriksh Rath initiative, expert teams from the Forest Department will facilitate plantation at homes, institutions, residential colonies and other suitable locations with saplings, equipment and technical support.
#EkPedMaaKeNaam
#ViksitDelhi