इंटरनेशनल सिंगर मैरी मिलबेन का भारत के युवा से अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमेरिका से फंड मिलने वाले प्रदर्शनों का समर्थन न करें
अभिजीत दीपके को अमेरिका से मोदी-विरोधी लोगों के लिए फंडिंग मिल रही है यह समय चुप रहने का नहीं बल्कि देश के समर्थन में आगे आने का है
जंतर-मंतर की कहानी, भारत की कहानी नहीं है। भारत शांत है और सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है।
लेकिन दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व जिस प्रकार से अराजकता फैला रहे हैं उनका यह फ्लॉप शो पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।
आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
देश की 140 करोड़ जनता, जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।
और यह कौन कर रहा है? ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक ‘INDI गठबंधन’ के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रहे हैं।
मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है।
और आज जो आपकी अराजकता की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है, आपके ये मंसूबे हम पूरे नहीं होंगे।
इन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया है, चाहे वह राहुल गांधी का INDI गठबंधन हो, चाहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी हो।
जनता ने जब इन्हें नकार दिया और लोकतंत्र ने इन्हें सजा दी, तो उस सजा को पचाने और उससे सीखने के बजाय इन्होंने देश को अस्थिर करने का मंसूबा बना लिया।
मैं कहना चाहता हूँ कि यह प्रयास इनके राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है। देश पूरी तरह से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और लगातार वैश्विक संकटों के बावजूद आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
परंतु यह बात आप सबको चुभ रही है। आप भारत के विकास, भारत की तरक्की और भारत की उन्नति को पचा नहीं पा रहे हैं।
जिस प्रकार से आज भारत एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है, वह आपसे देखा नहीं जा रहा है और जिस प्रकार से विदेशी ताकतों के इशारे पर आप इसे अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, मैं स्पष्ट रूप से कहता हूँ कि भारत के लोकतंत्र में इतनी ताकत है… जितने भी हमारे देशभक्त और राष्ट्रभक्त हैं, वे सब मिलकर आपकी इन ताकतों और आपके मंसूबों पर पानी फेर देंगे।
देश में पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने देश को भय के वातावरण से बाहर निकाला और आतंकवाद को जड़ों से खत्म करने का प्रयास किया। नक्सलवाद से इस देश को मुक्त करने का प्रयास किया गया। लेकिन अभी भी अर्बन नक्सल मानसिकता के कुछ लोग इस देश को अस्थिर करने में लगे हैं।
राहुल गांधी जी, आपके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और INDI गठबंधन के लोग कर रहे हैं, तथाकथित युवा नेतृत्व जो कह रहा है, भारत का युवा उसे देख रहा है।
भारत का युवा भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से जुड़ा है, भारतीय संविधान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता है, और यही कारण है कि आपके इस तरह के शब्दों और भाषा को भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
आप इस देश के संवैधानिक ढाँचों और लोकतंत्र को जिस प्रकार से चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं, देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के प्रति जिस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उसे देश की 140 करोड़ जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी और इसकी सजा आपको अवश्य मिलेगी।
परंतु इसके साथ ही, आज मैं आपको यह स्पष्ट चेतावनी भी देता हूँ कि जिन विदेशी ताकतों के बल पर आप अपनी बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं और उनके गठजोड़ से भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, आपके वे नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे।
झूठ के सहारे संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती देना, जनादेश का अपमान करना है।
देश की जनता ने जिसे जनादेश दिया है और जिस पर विश्वास जताया है, वही देश का नेतृत्व कर रहा है।
लगातार राज्यों में आपकी हो रही हार और हताशा यह दर्शाती है कि आप इस देश को शांति के साथ आगे नहीं बढ़ने देना चाहते।
लेकिन आज मैं आपको चेतावनी देता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी और देश की राष्ट्रभक्त जनता आपको इसका करारा जवाब देगी।
आज जिस प्रकार से तनाव की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, भारत सरकार इससे सख्ती से निपटेगी, साथ ही भाजपा का कार्यकर्ता भी जनता के बीच रहकर आपके इन मंसूबों को रोकेगा।
आज नए भारत की तस्वीर और इसके निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी जी जिस प्रकार से जुटे हैं और देश की 140 करोड़ जनता का जो विश्वास मिल रहा है, हम भारत की जनता को स्पष्ट रूप से यह विश्वास दिलाते हैं कि हम देश के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
हम यह सुनिश्चित करेंगे कि देश की जनता शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़े, और आपके द्वारा दिए गए विश्वास के साथ हम सब मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।
देश के बाहर या भीतर सक्रिय ऐसी सभी ताकतों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे।
- श्री @NitinNabin
अपनों पे सितम, गैरों पे करम!
राहुल जी, आँखों पर कैसी पट्टी बाँध ली है आपने कि देशहित ही दिखाई देना बंद हो गया?
देश के उद्यमियों से ज़्यादा चिंता आपको विदेशियों की सताने लगी है।