Columnist In Newspapers, Political Analyst, Political Thinker, Traveler & Food lover.
अरे ओ एकान्त! सन्तों ने तुम्हारे चेहरे पर जो मनोहरता देखी, वह कहाँ हैं?
यूपी : गाजियाबाद के MMG सरकारी जिला अस्पताल में BP चेक कराने आई एक लड़की ने हाथ में चाकू लेकर खूब हंगामा किया। डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गई। टेबल पर रखे कागज फेंक दिए। पुलिस, लड़की से पूछताछ कर रही है।
मंगलवार दोपहर पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे शिवकुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। परीक्षा केंद्र से सिर्फ 500 मीटर दूर बाइक सवारों ने स्कॉर्पियो घेरकर कनपटी में गोली चला दी। शिवकुमार की मौके पर मौत हो गई।
पत्नी आकांक्षा ने अपने भाई मंजीत, पिता और रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।
आकांक्षा के मुताबिक लव मैरिज से घर वाले नाराज थे। कई बार जान से मारने की धमकी मिली थी। इसी डर से दोनों घर छोड़कर मुजफ्फरनगर में रिश्तेदार के पास रहने लगे थे।
शिवकुमार की SSF में नौकरी लग गई थी। 3 मार्च को ज्वाइनिंग लेटर आया था, लेकिन ज्वाइन करने से पहले ही जान चली गई।
आकांक्षा ने बताया - "शादी के बाद हम खुश थे। वो कहते थे सब सही हो जाएगा।"
लोगों के आने पर हमलावर भाग गए। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
एक छोटी सी लड़की थी - चारू पांडेय। घर छत्तीसगढ़ में।
उसके दोस्त जब 12वीं के बाद सोच रहे थे "आगे क्या करें",
तब चारू ने ठान लिया - "सरकारी नौकरी लेकर दिखाऊंगी"।
पहला एग्जाम दिया... पास।
दूसरा दिया... पास।
तीसरा, चौथा... गिनते-गिनते 19 एग्जाम पास कर दिए।
SSC, बैंक, रेलवे - जो भी हाथ लगाया, सोना बना दिया।
आज चारू 23 साल की है।
CAG में बड़े अफसर की कुर्सी पर बैठती है, चेन्नई में।
लोग पूछते हैं "सीक्रेट क्या है?"
चारू हंसकर बोलती है - "रोज पढ़ाई, मेहनत और हार न मानना। बस।"
15 अगस्त को राष्ट्रपति जी खुद चारू को गोल्ड मेडल देंगी।
छोटे शहर की बेटी ने बड़े सपने सच कर दिखाए।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार– "अयोध्या राम मंदिर परिसर में करीब 50 दानपात्र रखे हैं। दानपात्रों से रोजाना चंदा निकालकर उसकी गिनती करके SBI खाते में जमा किया जाता है। SBI ने दानपात्रों से चंदा निकालने के लिए प्राइवेट एजेंसी की ड्यूटी लगा रखी है। CCTV में चंदा गबन करने का मामला पकड़ा गया। 4 कर्मियों से पूछताछ हुई है"
हालांकि अयोध्या पुलिस और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग चंदे में गबन की खबरों को झूठा बता रहे हैं !!
‘मेरे 27 साल के बेटे को जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने प्यार के जाल में फंसाया। फिर धर्मांतरण करवाकर हिंदू से मुस्लिम बनाया। बाद में फर्जी तरीके से निकाह कर लिया।’
ये कहना है कि शामली के करोड़पति दवा कारोबारी देवराज सिंह का। उन्होंने कहा, बेटे ने पाकिस्तान का यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब कर रखा था। दिन भर उसी पर वीडियो देखा करता था। चांदनी से शादी की बात हम लोगों को बिल्कुल पता नहीं थी। बेटा जब हम लोगों से अलग हुआ, तब हमें शादी की बात पता चली। इस लड़की की नजर मेरे इकलौते बेटे की करोड़ों की प्रापर्टी पर है, तभी इसने बेटे को फंसाया है।
उन्होंने कहा, हम लोग लंबे समय से बेटे को मना रहे हैं, लेकिन वो हमारी नहीं सुन रहा।
खबरः https://t.co/8rbA7ueNWO
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल की हत्या का मामला तीन दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी एक कपल राम प्रसाद दास और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी प्रॉपर्टी विवाद के चलते करीब 1400 KM दूर पश्चिम बंगाल से दिल्ली आए थे। पॉल के पास पश्चिम बंगाल में एक संपत्ति थी, जो उसे नाना के मरने के बाद विरासत में मिली थी। इस संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपए है।
आरोपी उस घर में किराएदार थे और संपत्ति पर इनकी नजर थी। हालांकि, पॉल उन पर घर खाली करने का दबाव डाल रहा थी। इसी वजह से कपल ने हत्या की साजिश रची ताकि उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सकें।
शिवाजी कॉलेज में प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल का शव बुधवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिला था।
उत्तर प्रदेश –
अयोध्या में कल रात 1.90 लाख रुपए का इनामी बदमाश भानुप्रताप सिंह उर्फ बबलू एनकाउंटर में मारा गया। भानुप्रताप गोरखपुर का रहने वाला था। इस पर हत्या, लूट, डकैती के 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को 700 KM दूर चंडी देवी मंदिर के दर्शन कराने हरिद्वार (उत्तराखंड) लाया और गला दबाकर हत्या कर दी।
10 मई को चंडी देवी रोपवे के पास कौशल्या की लाश मिली थी। आरोपी बॉयफ्रेंड रामप्रकाश उर्फ गोविंदा, भाई राकेश और जीजा छेदीलाल को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों ने मिलकर हत्या की।
दरअसल, कौशल्या अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बना रही थी। वह पहले से शादीशुदा थी, इसलिए बॉयफ्रेंड उससे शादी करने से मना कर रहा था।
हरिद्वार पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती लाश की पहचान करना थी। देशभर में जब कौशल्या नाम की महिलाओं का डेटा निकलवाया गया तो 3540 इस नाम की महिलाएं वोटर थीं, जबकि पिछले 7 साल में कौशल्या नाम की 164 महिलाएं मिसिंग पाई गईं। CCTV फुटेज के जरिए हरिद्वार पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी।
केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के घर पहुंचे। प
प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान अपर्णा की छोटी बेटी पद्मजा को गोद में लेकर दुलार किया। दुख की इस घड़ी में परिवार भावुक हो गया।
राजनीतिक मतभेद पीछे छूट जाते हैं जब बात मानवीय संवेदना की हो। कठिन समय में साथ खड़े होना ही सच्चे जननेता की पहचान है।
पंजाब –
पटियाला में नौकरी के लिए प्रोटेस्ट कर रहे सैकड़ों अप्रेंटिस लाइनमैनों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। यह सभी अप्रेंटिस टेक्निकल एग्जाम पास कर चुके हैं और अब नौकरी पर रखने की मांग कर रहे हैं।
यूपी के कुशीनगर का रहने वाले सतीश गुप्ता ने बिहार के जमुई मे फासी लगा कर अपनी जान दे दी
31 जून को उसने जमुई में किराए के कमरे में फांसी लगाई। 2 जून को जब कमरे से बदबू आने लगी तो पुलिस बुलाकर कमरा खुलवाया गया।
कमरे के अंदर सतीश की पंखे से लटकती लाश मिली। सतीश के घर वाले 3 जून को पहुंचे।
तलाशी के दौरान 4 जून को पुलिस को सतीश के कमरे से 2 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।
सुसाइट नोट मे उसने बिहार पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में लिखा था...
"नौकरी मिलने से पहले वो मुझे बहुत प्यार करती थी, शादी करने का वादा भी किया था, लेकिन नौकरी मिलने के बाद बदल गई। उसने मुझसे कहा कि, तू मर जाएगा तो मैं बहुत खुश रहूंगी।सुसाइड नोट मिला"।
लड़की बिहार पुलिस में सिपाही की तैयारी करती थी। 2025 में लड़की की नौकरी लग गई। वो बिहार पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हो गई।
सतीश गोपालगंज की एक कंपनी में सुपरवाइजर था