ऐसे हादसों को केवल राजनीतिक बहस का विषय बनाने के बजाय सभी संबंधित पक्षों को मिलकर ठोस और जिम्मेदार कदम उठाने होंगे, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े। #Lucknow#FireAccident#SafetyFirst@Uppolice@myogiadityanath
लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। हादसे में कई लोगों की मौत और अनेक के घायल होने की खबर बेहद पीड़ादायक है। यह घटना एक बार फिर सुरक्षा मानकों और आपदा प्रबंधन की गंभीर समीक्षा की मांग करती है।
@dmhardoi@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt सम्पूर्ण समाधान दिवस बना औपचारिकता दिवस
डीएम के जाते ही बिखरी सम्पूर्ण समाधान दिवस की व्यवस्था, 1:20 बजे जनसुनवाई छोड़कर चले गए अधिकारी, खाली रहीं कुर्सियां
https://t.co/vKeu6Gn1Oj
#हरदोई में मोबाइल टॉवर डीजल घोटाले के आरोप मोबाइल टॉवरों के लिए भेजे जाने वाले डीजल की कथित हेराफेरी और अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि टॉवरों के संचालन के लिए भेजा गया डीजल रास्ते में ही बेच दिया जाता है
जिसके चलते बिजली कटौती के दौरान कई मोबाइल टॉवर बंद हो जाते हैं और नेटवर्क सेवाएं प्रभावित होती हैं। आरोपों के घेरे में एक सुपरवाइजर, जिस पर डीजल आपूर्ति में गड़बड़ी करने का दावा किया जा रहा है।
#संडीला_कोतवाली क्षेत्र के #आलमपुर_खखरा में खूनी संघर्ष पीड़ित राजेंद्र ने ग्राम प्रधान पक्ष पर परिवार सहित जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में बेटा, बेटी और मां गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
राजेंद्र का आरोप है कि #संडीला कोतवाली पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के बजाय हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, साथ ही कोतवाल की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हरदोई
हरदोई बिलग्राम तहसील के ग्राम परसोला में वर्षों से मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है। बिना बारिश के भी सड़क पर जलभराव रहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़, गड्ढों और जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
#Hardoi #UttarPradesh #RoadIssue #VillageNews #BreakingNews #Primenews #Primenewsnetwork @PrimeNewsInd@hardoipolice@dmhardoi
@dmhardoi ग्राम पारसोला, पंचायत हरदोई की मुख्य सड़क की हालत बेहद दयनीय है। अभी बिना बरसात के सड़क गड्ढों और कीचड़ से भरी हुई है, जबकि बरसात में यह सड़क पूरी तरह तालाब बन जाती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और आम ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।