NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप मेंजिम्मेदारी संभालने के बाद अपनी जन्मभूमि राजस्थान की धरती पर पहली बार आप सभी के बीच आने पर
जो स्वागत, प्यार और सम्मान आपने दिया है,
वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है ।
मैं जीवनभर आप सभी का आभारी रहूँगा🙏
@INCIndia@RahulGandhi@kharge@kcvenugopalmp@kanhaiyakumar@anshultrivedi47@nsui
बड़े भाई साहब विनोद जी जाखड़ को NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के मुख्य द्वार पर आतिशबाज़ी कर जश्न मनाया गया-॥
@VinodJakharIN@NSUIRajasthan@nsui
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।
RPSC द्वारा फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 23 जून से 4 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। इसी बीच UGC ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली NET परीक्षा की तारीख 25 से 30 जून के बीच घोषित कर दी है।
बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ऐसे हैं जो इन दोनों परीक्षाओं में शामिल होते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने मुश्किल है कि वे किस परीक्षा में शामिल हों एवं किसे छोड़ें क्योंकि दोनों ही उनके भविष्य एवं नौकरी से जुड़ी परीक्षाएं हैं।
हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की परिस्थिति बनी तो वहां की राज्य सरकार एवं लोक सेवा आयोग ने स्थानीय परीक्षा को आगे बढ़ा दिया। राजस्थान सरकार एवं RPSC को अभ्यर्थियों के हित एवं इस जायज परिस्थिति को देखते हुए उचित निर्णय लेना चाहिए।
ऐसा लग रहा है कि राजस्थान सरकार युवाओं के भविष्य एवं भर्ती परीक्षाओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री एवं तमाम विधायकों ने RAS भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शनरत अभ्यर्थियों से कह दिया कि आपका काम हो जाएगा और उनकी भूख हड़ताल खत्म करवा दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बात के मायने होते हैं।
इस सब से अभ्यर्थियों में माहौल ऐसा बन गया कि परीक्षा की तारीख आगे बढ़ेगी जिसके कारण उन्होंने अपनी तैयारी उसी अनुरूप कर दी। परन्तु RPSC ने परीक्षा की तारीख आगे नहीं बढ़ाई है जिससे अभ्यर्थियों में कन्फ्यूजन की स्थिति है।
क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बात किए बगैर ही ऐसा वादा कर दिया? क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्रियों एवं मुख्यमंत्री के बीच इतनी संवादहीनता है कि हजारों युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए उनके वादे की कोई गंभीरता नहीं है? इतने जरूरी विषय पर उपमुख्यमंत्री केवल पत्र क्यों लिख रहे हैं जबकि उन्हें तो मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फैसला करवाना चाहिए।
भाजपा अपनी अंदरूनी राजनीति में चाहे कितनी भी उलझे परन्तु युवाओं के भविष्य के साथ ऐसी खिलवाड़ कैसे की जा सकती है? मुख्यमंत्री जी को इतनी गर्मी में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से बात कर जल्द से जल्द फैसला करना चाहिए। @RajCMO
RAS 2024 की मैन्स परीक्षा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी युवाओं से कुछ बोलकर आ रहे है और RPSC कुछ और कह रही है l मदन राठौड़ जी ने युवाओं को गुमराह क्यों किया?
इससे युवाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, सरकार को त्वरित इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए l
कई अभ्यर्थी सुबह से अन्न,जल, और छांव को त्याग करके इस भीषण गर्मी में बेठे हुए हैं।
“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” यात्रा के दौरान निरंतर सक्रियता और भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाने से आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। तत्काल चिकित्सकों से परामर्श लेने पर जांच में हृदय की धमनियों में अवरोध (ब्लॉकेज) पाया गया, जिसके बाद विशेषज्ञों की सलाह अनुसार अस्पताल में भर्ती होकर उपचार ले रहा हूँ।
आप सभी की शुभकामनाओं और दुआओं से अब मैं स्वस्थ हूँ। आपका स्नेह और समर्थन हमेशा संबल प्रदान करता है। जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर आपके बीच लौटूंगा और पुनः निरंतर जनसेवा के कार्य में जुटूंगा।
ऊंच-नीच, अमीर-गरीब और जातपात के भेद से परे बेगमपुरा राज की संकल्पना करने वाले परम ज्ञानी, संत शिरोमणि जगतगुरु सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाये।
बेगमपुरा - ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिलै सबन को अन्न।
छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहें प्रसन्न।
#रविदास_जयंती #ravidasjayanti