17 जुलाई को माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी की होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर जींद में होने के कारण आज #सुपर्ण के जन्मदिन पर भी घर से दूर हूं। सुपर्ण (भाई) से रात को फोन पर बात हुई। मैंने पूछा केक काटा? सुपर्ण ने कहा नहीं पापा जी, आप आओगे तब काट लेंगे या अगले साल काट लेंगे।
मेरे बच्चे अच्छे हैं, पापा के काम की मजबूरियां समझते हैं।
लव यू बच्चों... हैप्पी बर्थडे भाई।
राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह सदन केवल एक भवन नहीं, राजस्थान के करोड़ों लोगों की आशाओं और लोकतांत्रिक आस्था का मंदिर है। यहां जनहित के 400 से अधिक बिल पास हुए हैं। जागीरदारी उन्मूलन, काश्तकारी अधिनियम, भूमि सुधार कानूनों से लेकर पंचायती राज तक, सूचना के अधिकार से लेकर स्वास्थ्य के अधिकार, न्यूनतम आय गारंटी एवं गिग वर्कर्स कल्याण कानून तक, इस सदन ने अनेक बार पूरे देश को राह दिखाई है। मुझे गर्व है कि मुझे इस लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी और सहभागी बनने का सौभाग्य मिला।
पहली विधानसभा से आज तक के सभी सदस्यों, अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं कर्मचारियों को नमन, जिन्होंने इस संस्था की गरिमा को समृद्ध किया। मेरी कामना है कि यह सदन आगे भी गरीब की आवाज, किसान का सहारा और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रहरी बना रहे।
डूंगरपुर के लिखी बड़ी गांव में वात्रक तालाब में 4 बच्चों और अलवर के फार्म पौंड में 2 लोगों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें इस असीम दुःख को सहने का संबल प्रदान करें।
मेरी सभी से विनम्र अपील है कि बारिश के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। मानसून के दौरान नदी, तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। कृपया बच्चों को ऐसे स्थानों के पास अकेले न जाने दें और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। आपकी थोड़ी सी सतर्कता किसी बड़े हादसे को टाल सकती है।
माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा 49, सिविल लाइंस, जयपुर आवास पर की जाने वाली नियमित जनसुनवाई का एक दृश्य। 13 जुलाई 2026 @ashokgehlot51
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कोषाध्यक्ष रहे स्व.श्री मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी श्रीमती शांति वोरा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
श्रीमती वोरा अपनी सरलता एवं सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति।
आज शहर में स्थित भील समाज छात्रावास पहुंचकर छात्र साथियों से मुलाकात की एवं उनसे संवाद किया।
देश के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत 16 जुलाई को आयोजित होने वाले मशाल जुलूस को लेकर छात्र साथियों से चर्चा की एवं अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
यह लड़ाई छात्रों के भविष्य, उनके अधिकारों और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई है।
@IYC@INCIndia@RahulGandhi@GovindDotasra@TikaRamJullyINC
राजस्थान विश्वविद्यालय में RUPA Ph.D प्रवेश प्रक्रिया संबंधी सूचना :
आप सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि आगामी दो दिन में लिस्ट जारी कर दी जाएगी, उसके बाद साक्षात्कार के लिए आरक्षण नियमानुसार सीटों का दो गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा |
देश-दुनिया में राजस्थानी गानों को एक नई पहचान दिलाने वाले, वीणा कैसेट्स के मालिक और सुर संगम के संस्थापक, मेरे पारिवारिक मित्र श्री के सी मालू का आकस्मिक निधन बेहद दुखद है।
पिछले सप्ताह ही 49, सिविल लाइंस आवास पर मेरी उनसे मुलाकात और लम्बी बातचीत हुई थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत जगत के लिए समर्पित किया। उनका निधन हम सबके लिए एक बड़ी क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) में सचिव बनने की खुशी को मेरे अपने दोस्तों ने केक काटकर यादगार बना दिया। ❤️🎂
आप सभी का यह प्यार, सम्मान और विश्वास मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।
#ifwj#jodhpur#secretary#dixitparihar#party
पूर्व पार्षद एवं समाज सेवी श्री जगदीश गहलोत के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, उन्हें शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय श्री मदनलाल सैनी जी की जयंती पर सादर नमन।
जिन्होंने युग बदलते देखा लेकिन खुद को नही बदला ऐसे थे सरल, सहज और महान व्यक्तित्व के धनी श्रद्धेय श्री मदन लाल जी भाईसाब।भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में किया गया उनका बहुमूल्य योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
@BJP4India@BJP4Rajasthan