हमारा बाड़मेर हमेशा शांतिप्रिय और भाईचारे की मिशाल है सभी जाती धर्म के लोग आपसी भाईचारे और प्रेम से रहते आए है। कल बाड़मेर में आम नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार तथा राह चलते एक ग्रामीण के वाहन में तोड़फोड़ की घटना अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। किसी भी पक्ष, समाज या पार्टी से जुड़े व्यक्ति का कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
इस शांतिप्रिय क्षेत्र के वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रशासन एवं राजस्थान पुलिस को शीघ्र, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। मे कल की घटना की घोर निंदा करता हूँ
@PoliceRajasthan
आज बाड़मेर शहर के रीको क्षेत्र में श्री बाबा रामदेव सोलर एंड इरिगेशन के भव्य शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होकर संचालक परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आज बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के बान्दरा गांव में श्री नग सिंह राठौड़ (सरपंच) के परिवार के तीर्थ हरिद्वार में गंगा स्नान कर पधारने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 🙏
आज जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविंद सिंह जी डोटासरा से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों तथा प्रदेश की समसामयिक परिस्थितियों पर आत्मीय चर्चा हुई। आदरणीय डोटासरा जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक विचार सदैव ऊर्जा प्रदान करते हैं।
उनके स्नेह एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏
@GovindDotasra
लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में 15 विद्यार्थियों की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। यह हादसा छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
राजस्थान में भी अनेक कोचिंग संस्थान ऐसे भवनों में संचालित हो रहे हैं जहाँ सुरक्षा मानकों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार को सभी कोचिंग संस्थानों का अग्निशमन एवं भवन सुरक्षा ऑडिट तत्काल करवाना चाहिए।
साथ ही, कोचिंग संस्थानों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जोधपुर प्रतापनगर कोचिंग हब को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप संचालित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
आज बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की हाजोनियों की ढाणी में श्री मेहराराम जी बोसिया मेघवाल की धर्मपत्नी के स्वर्गवास के पश्चात सामाजिक (गंगा प्रसादी) में सम्मिलित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। 🙏
आज बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के चुली गांव में आयोजित नागेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया
आयोजन समिति द्वारा दिए गए आत्मीय मान-सम्मान और स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आज बाड़मेर शहर के गांधी चौक स्थित मु.भी.छा. राजकीय माध्यमिक विद्यालय में टीम बाड़मेर द्वारा आयोजित नि:शुल्क अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर में सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कशीदाकारी, फैशन डिजाइनिंग, कुकिंग, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्केचिंग-पेंटिंग, बैंकिंग एवं रोजगार मार्गदर्शन, कैलीग्राफी, स्केटिंग, जूडो-कराटे, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, एंकरिंग एवं इंग्लिश स्पीकिंग जैसे विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से बेटियां न केवल हुनर सीख रही हैं, बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।
इस प्रेरणादायक पहल के लिए टीम बाड़मेर के सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐🙏
आज बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के मिठड़ा गांव में श्री हेमाराम जी मेघवाल के सुपुत्र श्री जसराज जी (राजस्थान पुलिस, PSO चौहटन विधायक) के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर पंवार परिवार द्वारा दिए गए आत्मीय मान-सम्मान एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। परिवारजनों एवं उपस्थित गणमान्यजनों से आत्मीय मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ। ईश्वर से नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना करता हूँ।
आज चौहटन विधानसभा क्षेत्र के मिये का तला में श्री लीलाराम जी बलासिया के सुपुत्र एवं मेरे मित्र भीमाराम के विवाह समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समाजबंधुओं से आत्मीय मुलाकात हुई।
बलासिया परिवार द्वारा दिए गए आत्मीय स्नेह, मान-सम्मान एवं सम्मानजनक आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करता हूँ। 🌺🙏💐
आज बाड़मेर जिला मुख्यालय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस एव यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम में बच्चों के बीच पहुंचकर चॉकलेट व पुस्तके वितरित की।
इस अवसर पर बच्चों के साथ समय बिताकर उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा एवं खुशहाल जीवन की कामना की। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।
राहुल गांधी जी की जनसेवा, सामाजिक न्याय और मानवता की सोच से प्रेरणा लेते हुए समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशील रहने का संकल्प लिया।
@RahulGandhi@GovindDotasra@TikaRamJullyINC
जननायक, संघर्ष और समर्पण की मिसाल, करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🎂💐
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
आपका संघर्ष, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव देश के युवाओं को प्रेरित करता रहे।
@RahulGandhi
शहीद प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में शिव विधानसभा क्षेत्र के सियानी गांव की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, वहीं बाड़मेर की टीम उपविजेता रही।
विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने का प्रेरणादायी प्रयास है। आयोजन से जुड़े सभी ग्रामवासियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार।
आज बाड़मेर के तिलक नगर स्थित सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता कर लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 🙏
राजस्थान के युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में आयोजित कोटा महारैली के अवसर पर राजस्थान की पावन धरा पर नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
राहुल गांधी जी का यह आगमन प्रदेश के लाखों युवाओं को नई ऊर्जा, विश्वास और न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का संबल प्रदान करेगा।
@RahulGandhi@INCRajasthan@INCIndia
बालोतरा जिले के बायतु के पाटोदी से अत्यंत हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ। एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सगे भाइयों के असामयिक निधन का समाचार हृदय को गहरा आघात पहुंचाने वाला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें। इस दुःखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ पीड़ित परिवार के साथ हैं।
ॐ शांति।