आज लंदन (United Kingdom) प्रवास के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा (Statue) पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और ���ानवता के विचार आज विश्व के हर कोने में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उनका जीवन दर्शन पूरी दुनिया के लिए शांति, सद्भाव और सेवा का संदेश देता है।
#MahatmaGandhi #London #UnitedKingdom #AzadSinghRathore #Barmer
आज लंदन (United Kingdom) प्रवास के दौरान United Kingdom Parliament का भ्रमण करने का अवसर प्राप्त हुआ। वहाँ की लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय व्यवस्थ�� और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा।
#London #UnitedKingdom #UKParliament #Democracy
बाड़मेर के गेहूं गांव के ग्रामीण आज कचरे के अंबार, जहरीले धुएं और बदबू के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
शहर का सैकड़ों टन कचरा बिना वैज्ञानिक निस्तारण के गांव में डंप किया जा रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मच���छर, मक्खियां, आवारा पशु और खुले में जलता कचरा ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
₹67 लाख की ट्रोमल मशीनें वर्षों से खराब पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। कचरा ढोने वाले वाहनों को ढका तक नहीं जाता, जिससे पूरे रास्ते गंदगी फैलती है।
गेहूं गांव के लोगों की मांग बिल्कुल जायज़ है —
* कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो
* खुले में कचरा जलाना बंद हो
* डंपिंग यार्ड को गांव से हटाया जाए
गांव के लोगों को स्वच्छ वातावरण और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। प्रशासन जल्द से जल्द इन जायज मांगों को मानकर ग्रामीणों को राहत प्रदान करें ।
#Barmer #GehunGaon
थार मरुस्थल की लोक धुनों को विश्व मंच तक पहुँचाने वाले जैसलमेर के सुप्रसिद्ध अलगोजा वादक श्री तगाराम भील जी को पद्मश्री 2026 से सम्मानित किया जाना सम्पूर्ण राजस्थान के लिए गौरव का क्षण है।
आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा उन्हें थार की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोक संगीत एवं अलगोजा वादन कला के संरक्षण और संवर्धन में उनके अतुलनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
तगाराम जी ने अपनी वर्षों की साधना, अद्भुत प्र��िभा और लोक संस्कृति के प्रति समर्पण से मरुधरा की आत्मा को संगीत के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुँचाया है। उनकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि राजस्थान की लोक विरासत, कला और संस्कृति का वैश्विक सम्मान है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर श्री तगाराम भील जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
#Padmshree
बाड़मेर जिले के गेहूं गांव के ग्रामीण आज कचरे के अंबार, जहरीले धुएं और असहनीय बदबू के बीच नारकीय जीव�� जीने को मजबूर हैं। शहर का सैकड़ों टन कचरा बिना किसी वैज्ञानिक निस्तारण के गांव में डंप किया जा रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
मच्छर, मक्खियां, आवारा पशु और खुले में जलता कचरा ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। करोड़ों की योजनाओं के दावे करने वाला प्रशासन आज भी मूल समस्याओं के समाधान में विफल दिखाई दे रहा है। ₹67 लाख की ट्रोमल मशी��ें वर्षों से खराब पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन हैं। वहीं, कचरा ढोने वाले वाहनों को ढका तक नहीं जाता, जिससे पूरे रास्ते गंदगी फैलती है और आमजन परेशान होते हैं।
गेहूं गांव के ग्रामीणों की मांगें पूरी तरह जायज़ हैं —
• कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए
• खुले में कचरा जलाना तुरंत बंद किया जाए
• डंपिंग यार्ड को गांव से दूर स्थानांतरित किया जाए
ग्रामीणों को भी स्वच्छ ���ातावरण, सुरक्षित स्वास्थ्य और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का ��ूरा अधिकार है। प्रशासन जल्द से जल्द इन समस्याओं का स्थायी समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करे।
#Barmer
#GehunVillage
जैसलमेर के डंपिंग यार्ड से सामने आई गौवंश की ये दर्द���ाक तस्वीरें केवल तस्वीरें नहीं, बल्कि हमारी संवेदनहीन व्यवस्था का आईना हैं।
जिन गौ माताओं को हम श्रद्धा, संस्कृति और सेवा का प्रतीक मानते हैं, आज उनकी ऐसी दुर्दशा बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।
यदि समय पर उचित इलाज, चारे-पानी की व्यवस्था, गौशालाओं की निगरानी और जिम्मेदार व्यवस्थाएं होतीं, तो शायद यह भयावह स्थिति देखने को नहीं मिलती।
सिर्फ भाषणों, नारों और कागजी योजनाओं ��े गौ सेवा नहीं होती, इसके लिए जमीनी स्तर पर ईमानदार प्रयास जरूरी हैं।
यह किसी राजनीति का मुद्दा नहीं, बल्कि इंसानियत, संवेदनशीलता और हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का सवाल है।
अब समय आ गया है कि जिम्मेदार विभाग जवाबदेही तय करें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर एवं प्रभावी कदम उठाएं।
#Jaisalmer
गर्व का क्षण 🇮🇳
राजस्थान की राजनीति की सशक्त आवाज़ श्री Azad Singh Rathore Ji (PCC Secretary) अब अंतरराष्ट्रीय मंच ‘Ideas for India’ में भारत की वैश्विक भूमिका, कूटनीति और रणनीतिक साझेदारी पर अपने विचार रखेंगे।
@AzadBarmer@MultanBarmer
मरुधरा के लिए गर्व का क्षण...
राजस्थान की युवा राजनीति की सशक्त आवाज़ आजाद सिंह राठौड़ अब अंतरराष्ट्रीय मंच ‘Ideas for India’ में भारत की वैश्विक भूमिका, कूटनीति और रणनीतिक साझेदारी पर अपने विचार रखेंगे।
राजस्थान के बाड़मेर जिले के गौरव, युवा चिंतक एवं रक्षा-विदेश नीति विश्लेषक श्री आज़ाद सिंह राठौड़ जी को लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित “आइडियाज़ फॉर इंडिया” सम्मेलन में वक्ता के रूप में आमंत्रित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
@AzadBarmer@OfficeofASR@teamazadbarmer@team_azad
लंदन में आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित Ideas for India – India Week 2026 सम्मेलन में राजस्थान के युवा लेखक एवं विदेश नीति विश्लेषक युवा नेता आजादसिंह जी राठौड की बतौर स्पीकर सहभागिता हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
विश्व स्तर के इस मंच पर भारत की वैश्विक भूमिका, कूटनीति और बहुपक्षीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखना राजस्थान और देश दोनों के लिए सम्मान की बात है।
#IndiaWeek #IdeasForIndia #London #AzadSinghRathore #BridgeIndia #IndiaWeek2026
I will be attending Bridge India's flagship annual Ideas for India conference, on Fri 29 May at the Royal Lancaster London, Lancaster Terrace, London (United Kingdom).
#IndiaWeek#IdeasforIndia@BridgeIndiaOrg
पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की खबर अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।
ईश्वर से सभी की सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना करता हूँ।
प्रशासन और HRRL प्रबंधन से आग्रह है कि आग पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ, ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।