शिक्षा से सशक्त युवा, संकल्प से सुनहरा भविष्य।
आज मल्लीनाथ महाविद्यालय छात्रावास में UPSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘34 रणनीतियाँ’ पुस्तक भेंट की।
मेरा विश्वास है कि सही दिशा, दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम से युवा हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाना और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना ही इस पहल का मूल उद्देश्य है।
शिक्षित युवा ही सशक्त समाज और उज्ज्वल राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला हैं।
#YouthEmpowerment #UPSC #Education #Barmer #azadsinghrathore @AzadBarmer
आयरन लेडी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।
उनका अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगा।
विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।
#IndiraGandhi #Congress #Barmer
बाड़मेर क्षेत्र के पाबूजी सर्कल से महाबार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और डामर उखड़ने से मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे आए दिन बड़े हादसों का अंदेशा बना रहता है।
आम जनता जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन और हमारे जनप्रतिनिधि गहरी खामोशी साधे क्यों बैठे हैं? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
सरकार और संबंधित विभाग इस जर्जर मार्ग की सुध लें और जल्द से जल्द इसका पुनर्निर्माण करवाएं!
@BhajanLalBjp@RajCMO@KumariDiya@BarmerDm@UmmedaRamBaytu@DrPriyankaBMR
#Barmer #Rajasthan #BadRoads #PublicIssues
बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ग्रामवासियों ने आप पर जो विश्वास जताया है, मुझे भरोसा है कि आप उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए गाँव के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
पंचायत चुनावों में भागीदारी निभाने वाले सभी मतदाताओं और चुनाव संपन्न कराने में जुटे निर्वाचन कार्मिकों का आभार।
#बाड़मेर #पंचायत_चुनाव
पूर्वी लद्दाख, चुशूल और ऊपर कैलाश रेंज पर एक दर्रा — रेजांगला।
ऊंचाई 16,000 फीट से भी ऊपर। यहां हवा इतनी पतली कि हर सांस एक जंग है और ठंड जो हड्डियां तक जमा दे।
यहीं मोर्चा संभाले थी 13 कुमाऊं की चार्ली कंपनी। कमान जोधपुर के मेजर शैतान सिंह के हाथ में। अकेली चौकी, बाकी मोर्चों से दूर।
18 नवंबर 1962।
चीन की सेना ने एक के बाद एक कई हमले किए, पर चार्ली कंपनी अपनी जगह से नहीं हिली। हर हमला पूरी ताकत से रोका।
और मेजर शैतान सिंह जान की परवाह किए बिना एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट तक गए। हर जवान का हौसला बढ़ाते रहे। गंभीर रूप से घायल हुए, फिर भी आखिर तक डटे रहे।
ये थी आखिरी आदमी, आखिरी गोली तक की लड़ाई।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 120 जवानों में से 114 ने सर्वोच्च बलिदान दिया। मेजर शैतान सिंह भी उन्हीं में थे।
उनके डटे रहने ने चुशूल की हिफाजत में बड़ी भूमिका निभाई।
पर ये सब देश को पता कैसे चला?
फरवरी 1963।
टीमें रेजांगला पहुंचीं तो जवान अपने मोर्चों में ही मिले। कई जवानों की उंगलियां तब भी अपने हथियार पर थीं।
उनका अंतिम संस्कार वहीं पूरे सैनिक सम्मान के साथ हुआ।
आज वो जगह अहीर धाम कहलाती है।
मेजर शैतान सिंह को मरणोपरांत परमवीर चक्र और इसी एक कंपनी को 8 वीर चक्र और 4 सेना मेडल मिले।
इस कंपनी के ज्यादातर वीर हरियाणा के अहीर थे। रेवाड़ी में आज भी उनकी याद में स्मारक खड़ा है।
चुशूल में 1963 में ही स्मारक बना ।
वहां आज भी हर दिन उन्हें सलामी दी जाती है और हर साल 18 नवंबर को सेना मनाती है रेजांगला दिवस।
दिल्ली में परम योद्धा स्थल पर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा आज भी सीना ताने खड़ी है।
इस 18 नवंबर, रेजांगला के पूरे 64 साल।
रेजांगला के वीरों को शत-शत नमन।
जय हिंद!
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्धायु एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हैं।
@sarika171174
आज बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मारूड़ी में आयोजित ‘मेघवंशी क्रिकेट लीग 2026 सीजन-5’ के समापन समारोह में शामिल हुआ। इस अवसर पर विजेता टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई दी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को हार्दिक बधाई और सभी खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ।
#Barmer
बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सनावड़ा में आयोजित ‘मेघवंशीय प्रीमियर लीग 2026 – सीज़न 18’ के समापन समारोह में शामिल हुआ। इस अवसर पर विजेता टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उन्हें उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
ऐसी प्रतियोगिताएँ ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल-कौशल दिखाने का मंच देती हैं और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को हार्दिक बधाई।
#Barmer
#AzadSinghRathore
बाड़मेर NSUI जिलाध्यक्ष श्री भूपेंद्र जी मेघवाल के छोटे भाई नरेंद्र कुमार के आकस्मिक निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति
आज बाड़मेर कार्यालय में श्री लोकेंद्र सिंह बसरा, श्री विक्रम सिंह रतरेड़ी एवं श्री शम्भू सिंह सुवाला के नवीन प्रतिष्ठान ‘रंगमहल The Wedding Store’ के पोस्टर का विमोचन कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
यह नया प्रतिष्ठान सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए और निरंतर प्रगति करे।
अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ लक्ष्मी एवं प्रभु श्रीराम की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और सफलता का प्रकाश सदैव बना रहे।
शुभ दीपावली!
#शुभ_दीपावली #HappyDiwali #Deepawali
अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ लक्ष्मी एवं प्रभु श्रीराम की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और सफलता का प्रकाश सदैव बना रहे।
शुभ दीपावली!
#शुभ_दीपावली #HappyDiwali #Deepawali