सत्य और अहिंसा को जनशक्ति बनाकर विश्व को शांति, सद्भाव और मानवता का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
बापू के सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के शाश्वत विचार सदैव हमें मानवता और राष्ट्रसेवा के पथ पर प्रेरित करते रहेंगे।
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi
स्कूल व्याख्याता भर्ती-2025 के हिंदी विषय का प्रोविजनल रिजल्ट 7 अगस्त को जारी होने के बावजूद दो माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक दस्तावेज़ सत्यापन (DV) का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। संबंधित विभाग से मांग है कि शीघ्र DV कार्यक्रम जारी कर भर्ती प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए।
अभ्यर्थियों को राहत दो, DV कार्यक्रम जारी करो!
@RajCMO@madandilawar
#स्कूल_व्याख्याता_डीवी_कार्यक्रम_जारी_करो
सरपंच चुनाव में चुनाव चिन्ह आवंटन के समय पर पुनर्विचार जरूरी है।
यदि मतदान से ठीक एक दिन पहले दोपहर 2 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित होगा, तो उम्मीदवारों को अपने चुनाव चिन्ह की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त समय कैसे मिलेगा?
ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाता चुनाव चिन्ह के आधार पर अपने प्रत्याशी की पहचान करते हैं। ऐसे में चुनाव चिन्ह आवंटन और मतदान के बीच पर्याप्त समय मिलना आवश्यक है।
राज्य निर्वाचन आयोग से आग्रह है कि इस व्यवस्था पर पुनर्विचार कर सभी उम्मीदवारों को समान अवसर और मतदाताओं को सही जानकारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।
निष्पक्ष चुनाव के लिए समान अवसर जरूरी है।
#PanchayatElection2026 #SarpanchElection #Rajasthan
यूथ कांग्रेस बाड़मेर के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर भाई सैयद शुजा मोहम्मद शाह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में युवा कांग्रेस को ओर मजबूती मिलेगी। आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं संगठनात्मक सफलता के लिए शुभकामनाएँ देता हूं।
#Barmer
#YouthCongress
पिछले दिनों बाड़मेर में नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की शिकायतों की दो घटनाएं सामने आई हैं। ये घटनाएं पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक हैं। एक सभ्य समाज में मासूम बालिकाओ की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली चरित्रहीन और विकृत मानसिकता के लोगों के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे संवेदनशील मामलों पर सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हैं। जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल सत्ता चलाना नहीं, बल्कि अन्याय और अपराध के विरुद्ध स्पष्ट एवं दृढ़ आवाज बनकर समाज को यह भरोसा दिलाना भी है कि बाड़मेर की बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अन्याय के समय मौन रहना या तटस्थ बने रहना भी कहीं न कहीं अपराधियों का मनोबल बढ़ाता है।
मेरा प्रशासन से आग्रह है कि दोनों मामलों की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए।दोषियों को कानून के अनुसार शीघ्र कठोर दंड दिलाया जाए, ताकि ऐसी मिसाल कायम हो कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न कर सके।
@Barmer_Police
अप्रतिम शौर्य, अदम्य साहस, असीम धैर्य और देश भक्ति की साकार प्रतिमा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की रक्षा, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग, संघर्ष और पराक्रम युगों-युगों तक हमें राष्ट्रसेवा और आत्मगौरव की प्रेरणा देता रहेगा।
#MaharanaPratapJayanti
विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर के सूरा चारणान स्थित श्री श्री 1008 श्री डोलपुरी जी मठ में आयोजित शिव परिवार मंदिर श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर क्षेत्र की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु ऐसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
हर हर महादेव!
#Barmer
#AzadSinghRathore
बाड़मेर स्थित कार्यालय पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), नई दिल्ली के नवोदित छात्रनेता अजयपाल सिंह तानु (पूर्व काउंसलर) एवं छैल सिंह मगरा (काउंसलर, NSUI) से मुलाकात हुई। इस दौरान छात्र राजनीति, शैक्षणिक मुद्दों एवं युवाओं से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। #Barmer@Ajaypal1947@ChhailSinghJNU
बाड़मेर शहर में शहरी समस्या समाधान के नाम पर आयोजित किए जा रहे शिविर अब महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं। जिन शिविरों से जनता को राहत मिलनी थी, वहाँ जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति और मूल समस्याओं पर ठोस कार्रवाई ना होने से जनता में निराशा का भाव है।
सड़क, पानी, सफाई, बिजली जैसी बुनियादी समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं। जब जनता की आवाज़ को गंभीरता से नहीं सुना जाता, तो सरकार और प्रशासन पर भरोसा टूटना स्वाभाविक है।
अब समय है कि दिखावे की बजाय ज़मीनी काम हो, अन्यथा जनता सड़कों पर उतरकर अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने को मजबूर होगी।