16 अप्रेल राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर हजारों पुलिस कर्मियों के लाखो पुलिस परिवार के सदस्यो को उम्मीद है की पुलिस डिमांड को
मुख्यमंत्री महोदय जी पुरी करने की घोषणा करेंगे पुलिस के लिए यह एतिहासिक दिवस होगा ;
@jpk_11@RajCMO@BhajanlalBjp@8PMnoCM@1stIndiaNews@zeerajasthan_
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा गर्भवती महिलाओं के संदर्भ में दिया गया बयान बेहद निंदनीय, असंवेदनशील और उनके पद की गरिमा के विपरीत है। जिस व्यक्ति के कंधों पर प्रदेश की माताओं, बहनों और मरीजों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हो, उससे ऐसी टिप्पणी की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
यह बयान केवल एक महिला का अपमान नहीं है, बल्कि मातृत्व और नारी सम्मान के प्रति भाजपा सरकार की सोच को भी उजागर करता है। सत्ता के मद में चूर मंत्री यदि जनता की पीड़ा को समझने के बजाय उसका उपहास उड़ाने लगें, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
मुख्यमंत्री को इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए स्वास्थ्य मंत्री को सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगने हेतु निर्देशित करना चाहिए |
@PMOIndia@BhajanlalBjp@RajCMO
राजस्थान में पुलिसकर्मियों के ₹50 करोड़ से अधिक के टीए (यात्रा भत्ता) बिल फरवरी 2025 से अटके हुए हैं। कानून-व्यवस्था संभालने वाले जवानों को उनके हक का पैसा समय पर क्यों नहीं मिल रहा? @RajGovOfficial से अनुरोध है कि इस समस्या का तुरंत निदान करें।
@RajCMO@PoliceRajasthan
Rajasthan के सीकर जिले में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा एक पुलिस कांस्टेबल पर नाराज़ होते नजर आए. बताया जा रहा है कि कांस्टेबल VIP काफिले की गाड़ी में AC चलाकर बैठा था.
मंत्री ने मौके पर ही उसे फटकार लगाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखिए वीडियो...
प्रदेश में 'पर्चियों' से चलने वाली भाजपा सरकार के मंत्रियों के पास करने को तो कुछ है नहीं...शायद इसी बात की भड़ास वह आजकल पुलिसकर्मियों और छोटे सरकारी अधिकारियों पर निकाल रहे हैं।
@INCIndia@INCRajasthan
मंत्री जी गरीब सिपाहियों को Cockroach समझते हैं।
सिपाही की गाड़ी में AC चल रहा था तो उसे डीजल बचाने का ज्ञान दे रहे हैं और खुद
20 गाड़ियों का काफिला लेकर चलते हैं और जिस मीटिंग हॉल में बैठेंगे उसमें 10 Ac चल रही होगी
ये कैसी उल्टी गंगा...?? 🤔
मंत्रीजी यहां नागौर सांसद जी से उनके धरनों का रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं! 🤦🏻♂️
अरे मंत्रीजी! धरने होते हैं सरकार और शासन-प्रशासन के खिलाफ...रिपोर्ट कार्ड तो आपकी 'पर्ची' सरकार को देना चाहिए कि आप लोगों ने विभिन्न धरनों में जिन शर्तों एवं मांगों को मानते हुए धरने स्थगित/समाप्त करवाए थे, उनमें से कितने वादे पूरे किए आपकी सरकार ने...??
धरना देने वाले व्यक्ति के हाथ में ही यदि समस्या का समाधान हो, तो फिर धरना देने की ज़रूरत ही क्यों पड़ेगी...?? रिपोर्ट कार्ड हमेशा सत्ता में बैठे लोगों और पार्टियों को पेश करना पड़ता है।
वैसे रिपोर्ट कार्ड से याद आया, आप बीकानेर के खेजड़ी आंदोलन के दौरान जो वादे करके आए थे, उसका 'रिपोर्ट कार्ड' कहां है...??
मंत्री जी ! सिपाही था तो कर दिया,बड़ा आदमी होता तो आपकी हैसियत नहीं होती इस बदतमीजी की। गर्मी में सिपाही ने AC चला लिया तो गुनाह हो गया? कैमरे पर उसकी नुमाइश चल रही है।
CM @BhajanlalBjp जी! अपने मंत्री का तरीक़ा तो देख लिया होगा, सिपाही के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं तो जनता ?
राजस्थान में भजनलाल सरकार के सहकारिता मंत्री के वायरल ऑडियो में मंत्री गौतम कुमार दक ने जिस तरह अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया,आज
सोशल मीडिया पर आम जन और मीडिया ने सार्वजनिक गरिमा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए वायरल ऑडियो के आपत्तिजनक हिस्से को संपादित (कट) कर साझा किया गया है मगर प्रत्येक व्यक्ति के मन में BJP के नेतृत्व से एक ही प्रश्न है कि क्या यही भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं ?
अगर ऑडियो एडिट है तो मंत्री जी को तुरंत FIR दर्ज करवानी चाहिए।
क्योंकि इस कथित एडिट ऑडियो से सरकार और मंत्री जी की छवि पूरे देश में खराब हो रही है।
दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए मंत्री जी को तुरंत आगे आकर FIR दर्ज करवानी चाहिए ताकि दोषियों का पता चले।
धीरे-धीरे सब जागरूक हो रहे हैं अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए जनता के मुद्दे इनडायरेक्ट उठा ही रहे हैं,,, भ्रष्टाचार को उजागर करता एक AC लगाने वाला लड़का, अधिकतर सरकारी भवनों की यही कहानी है 🙏
रक्षक ❌
सबसे बड़े भक्षक और दलाल ✅
10 साल की बच्ची की मौत और पुलिस प्रशासन प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हँसती हुई नज़र आ रही है।
हमें शर्म महसूस हो ही इन ऑफिसर्स पर
इनसे तो कांस्टेबल ज्यादा जिम्मेदार है।
गृहमंत्री जी राज्य सरकार कुछ नही करेगी आप कुछ एक्शन लेवें।
@HMOIndia@PMOIndia
देश बदल रहा है, अब पुलिस कानून भी बदलना चाहिए।
केन्द्र व सभी राज्य सरकारों से मांग है कि 1861 के पुराने औपनिवेशिक पुलिस एक्ट की जगह आधुनिक, जवाबदेह और जनहितकारी कानून लागू किया जाए।
“एक देश – एक कानून”
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि। 🇮🇳✊
@PMOIndia@HMOIndia@AmitShahOffice@RajCMO
"भैंसों के तबेले जैसी जगहों पर रह रहे हैं सिपाही, दीवान, दरोगा.. माननीय मुख्यमंत्री जी आप देखेंगे तो आंसू आ जाएंगे.."
यूपी पुलिस के क्रांतिकारी सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने एक और वीडियो जारी किया..
इस बार सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने पुलिसकर्मियों के रहने की बद्तर दशाओं के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है..
सिपाही कह रहा, "माननीय मुख्यमंत्री जी आपके द्वारा नियुक्त सिपाही, दीवान, दरोगा ऐसी हॉट चैंबर जैसी बैरकों में रहने के लिए मजबूर हैं जिनकी स्थिति भैंसों को बांधे जाने वाले तबेले से भी बद्तर है. बारिश में पूरा पानी नीचे भर जाता है.. जूते और सामान पानी में तैरने लगते हैं.. टॉयलेट की व्यवस्था भी बेहद खराब है.. ऐसी मानसिक स्थिति में जीने को मजबूर हैं सिपाही, दरोगा तो कैसे आप जर्मनी, फ्रांस जैसी पुलिस व्यवस्था बनाने की उम्मीद करते हैं.. उत्तर प्रदेश का सिपाही मानसिक रूप से प्रताड़ित है.. उनके फैमिली क्वार्टर बद से बद्तर स्थिति में हैं.. आप जाकर खुद देखेंगे तो आपकी आंखों से भी आंसू आ जाएंगे.."
लखनऊ पुलिस की तरफ से जारी अनुशासन की नसीहतों को लेकर सिपाही ने कहा, "अनुशासन का खोंच ऐसा बन गया है कि अपनी बात भी बेचारे नहीं कर पाते.. मैं तो अपनी जान को हथेली पर रखकर बात कर रहा हूं.. मेरे साथ कुछ भी हो सकता है लेकिन अब मुझे कोई परवाह नहीं.. मैं जानता हूं कुछ लोगों को बलिदान देना ही पड़ता है.. मैं बलिदान देने को तैयार हूं लेकिन मैं अपने पुलिस परिवार तथा देश में हो रहे हैं भ्रष्टाचार का विरोध करता हूं और अपने मुखियाओं का ध्यान आकर्ष करना चाहता हूं क्योंकि आप लोगों से इन सारी चीजों को छुपाया जाता है.. मुझे पूरी उम्मीद है आप लोग एक कमेटी बनाकर निराकरण करने का प्रयास करेंगे ताकि मुझे मिटा देने का जो प्रयास पुलिस विभाग के द्वारा किया जा रहा है, वो न किया जाए.. सुधार का प्रयास किया जाए तो ज्यादा बेहतर है.."
#UPPolice #CMYogi #Corruption #System #Police #UttarPradesh #Duty #Constable
जोधपुर पुलिस का शानदार कदम
कुड़ी हाउसिंग बोर्ड थाना का हाईटेक होना
पुलिसिंग में पारदर्शिता, तेजी और जवाबदेही की ओर बड़ा बदलाव है
डिजिटल सिस्टम, लाइव मॉनिटरिंग और एक क्लिक पर जानकारी
निश्चित रूप से आमजन की सुरक्षा और भरोसे को मजबूत करेगा
ऐसी पहल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है
"माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी,
'नागरिक सुरक्षा समन्वय समिति' जोधपुर आपसे आग्रह करती है कि राजस्थान पुलिस की जायज मांगों (ग्रेड-पे 3600, समयबद्ध पदोन्नति) पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पूर्ण करें। हमें आपके न्यायपूर्ण निर्णय पर विश्वास है। 👮♂️🙏
@PoliceRajasthan@RajCMO