विद्युत विभाग में जूनियर असिस्टेंट की 765 पदों पर वैकेंसी निकली है, लेकिन #OBC की मात्र 2 सीटें हैं। अब हालात देख लीजिए 👇
OBC – 02
Gen – 188
EWS – 49
MBC – 24
SC – 88
ST – 124
👉 यही हालात JEN के पदों का भी है।
कब तक OBC के युवाओं के साथ अन्याय होता रहेगा?
हर भर्ती में OBC के साथ अन्याय हो रहा है।
SC, ST, OBC के साथ अन्याय होता रहेगा।
सरकार द्वारा OBC वर्ग से क्या दुश्मनी निकाली जा रही है? और OBC वर्ग से आने वाले विधायक और सांसद इतने कमजोर हैं कि अपने वर्ग को उनका हक भी नहीं दिला पा रहे हैं।
इस भर्ती में ही नहीं, राजस्थान की हर भर्ती में आरक्षित वर्ग के साथ खिलवाड़ हो रहा है। LDC, पटवारी, कंप्यूटर अनुदेशक, वनपाल, वनरक्षक भर्ती में भी OBC आरक्षित वर्ग के साथ खिलवाड़। कहने को OBC का 21% आरक्षण है, लेकिन हकीकत में 2–7% देते हैं।
रोस्टर नहीं, ये एक कैंसर की बीमारी बन चुकी है।
#ओबीसी_आरक्षण_बचाओ
@alokrajRSSB आलोक राज सर आप से पूछना चाहता हूँ कि कंप्युटर अनुदेशक(BCI) में जो पद बढ़ाकर 3629 पद हे इसमें वर्ग OBC के साथ न्याय हुआ है क्या? OBC में इतने कम पद क्यूँ?
प्लीज हमारा डाउट क्लियर कीजिएगा
हम सारे कॉकरोचों ने मिलकर अपना विज़न तैयार कर लिया है।
अगर सरकार होश में नहीं आई तो वो सोच नहीं सकती कि हम काकरोच मिलकर क्या कर सकते हैं।
अब हम सारे काकरोच मिलकर खुद एक दूसरे के मुद्दे उठाएंगे।
जुड़िए और संगठन को मजबूत शक्ति प्रदान करिए ✊✊
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में केवल 120 प्रश्न थे और ⅓ नेगेटिव मार्किंग लागू थी, इसके बावजूद 2 गुना दस्तावेज़ सत्यापन के लिए कट-ऑफ का असामान्य रूप से ऊँचा होना सामान्य तार्किक अपेक्षाओं के विपरीत है। इस स्थिति से यह आशंका गहराती है कि प्रश्नपत्र के स्तर, शिफ्ट-वाइज कठिनाई, नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया और श्रेणीवार कट-ऑफ निर्धारण में पारदर्शिता का अभाव रहा है। विशेष रूप से कुछ वर्गों में अत्यंत कम और कुछ में अपेक्षाकृत अधिक कट-ऑफ पूरे चयन तंत्र की निष्पक्षता पर संदेह पैदा करता है। यह परिणाम उन लाखों युवाओं के साथ अन्याय की भावना उत्पन्न करता है, जिन्होंने वर्षों तक ईमानदारी से मेहनत की। यदि चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट, तथ्यात्मक और सार्वजनिक जवाब नहीं दिए गए, तो यह भर्ती व्यवस्था ही नहीं बल्कि राज्य के प्रशासनिक तंत्र पर युवाओं के विश्वास को गहरा आघात पहुँचा सकता है।
आज प्रदेश में RSSB द्वारा JTA - 2024 परीक्षा का आयोजन करवाया गया,चूंकि प्रतियोगी परीक्षा की जब से शुरुआत हुई है तब से ही OMR में वीक्षक के हस्ताक्षर होते है,छात्र का नाम होता है और उसके हस्ताक्षर होते है ताकि पारदर्शिता बनी रहे लेकिन आज JTA - 2024 की परीक्षा का आयोजन हुआ उसमें @BhajanlalBjp के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार करने का एक नया कारनामा करके दिखाया है ,आज इस परीक्षा में OMR शीट में न तो कैंडिडेट की और न ही वीक्षक के हस्ताक्षर करवाए गए जिसका मतलब ये हुआ कि कल को छात्र की OMR शीट को आसानी से भरा जा सके और अपने चहेतों को नौकरी दिलाई जा सके । जबकि RSSB के पेपर में निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक प्रश्न में 5 विकल्प है, प्रत्येक प्रश्न में ABCD विकल्प न भरने की स्थिति में अनुत्तरित प्रश्न के लिए पांचवां विकल्प 'E' भरा जाता है, लेकिन यहां वीक्षक एवं अभ्यर्थी के सिग्नेचर की अनुपस्थिति में कर्मचारी चयन बोर्ड के अंदर से OMR भरने का खेल जारी है ।
इस प्रकार एक छात्र के पास कोई विकल्प नहीं रह जाता है क्योंकि विक्षकों के हस्ताक्षर के अभाव में और खुद के हस्ताक्षर न होने की स्थिति में वह कभी साबित नहीं कर पाएगा कि OMR को बदला गया या नहीं इसके साथ ही RSSB के चेयरमैन आलोकराज ने एक और नवाचार किया है जिसमें
1.दोगुना कटऑफ नहीं जारी करना
2.स्कोर कार्ड जारी नहीं करना
3.खुद के निर्धारित समय पर रिजल्ट जारी नहीं करना
मेरी सरकार से मांग है कि
आलोक राज को तुरंत बर्खास्त करके और इस भर्ती परीक्षा को तुरन्त रद्द करके पुन: पारदर्शी रूप से इसका आयोजन करवाएं |
@RajCMO@RajGovOfficial
हर हमले के जवाब में युद्ध नहीं किए जाते, फॉरेन डिप्लोमेसी नाम की भी कोई चीज होती है…वैश्विक घेराबंदी भी होती है…युद्ध तो अंतिम विकल्प होता है…युद्ध होने का मतलब ही यही है कि आपकी कूटनीति फेल हो गई है.
मच्छरों को मारने के लिए ऑलआउट या कछुआछाप जलाया जाता है…पूरे घर में आग नहीं लगाई जाती है…
जो काम सुई से हो सकता है, वहाँ तलवार से काम लेना नासमझी है.
मेरा स्टैंड Say No To War का है और देश को अभी भी आतंकवादियों के सिर चाहिए…और सच ये है कि इन दोनों बातों में कोई विरोधाभास नहीं है.
ध्यान से समझिए…
मुंबई हमले के बाद सरकार ने सभी आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ के मारा था, जिसे जिंदा पकड़ा उसे भी फांसी दी! सबूतों के साथ पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को नंगा किया था जिसके बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया था.
तत्कालीन प्रधानमंत्री कभी बिना बुलाए बिरयानी खाने पाकिस्तान नहीं गए, जैसे मोदीजी गए…और ये काम उन्होंने तब किया जब मुंबई हमलों में पाकिस्तान की भूमिका जाहिर हो चुकी थी.
याद रखिए…सरकार को किसी ने नहीं कहा था कि देश को युद्ध के उन्माद में धकेलो…किसी ने नहीं कहा था कि मॉक ड्रिल करके युद्ध का माहौल बनाओ.
आपका काम पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ना और सज़ा देना था…जाँच करते, सुबूत जुटाते…और एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करते…फिर देखते कौन साथ देता है पाकिस्तान का! आप पाकिस्तान को सड़क पर ला सकते थे…लेकिन आपने ये मौक़ा गँवा दिया.
आई टी सेल तो वैसे भी मजबूत है आपकी…किसी के ख़िलाफ़ कोई भी ट्रेंड चला देते हैं…तो इस बार पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ही कोई ट्रेंड चलवा देते! पाकिस्तान को आतंकवादी मुल्क कहलवा देते! करते वैश्विक स्तर पर घेराबंदी!
लेकिन आपने लड़ाई का माहौल बनाया…भारतीय सेना पूरी बहादुरी और ताक़त के साथ तैयार थी…पूरा विपक्ष साथ खड़ा था, तब भी आपने देश की फजीहत करा दी!
लेकिन अंधभक्त इसको अभी भी डिफेंड कर रहे है, उन्हें शर्म नहीं आती…आ भी नहीं आ सकती…उनके लिए पार्टी का प्रोपेगंडा फैलाना ही इंक़लाब है…
पिछली सरकारों ने जब भी डिप्लोमेटिक कदम उठाए तो उसमें सफलता हासिल की, जब वो युद्ध में गए तो पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए…लेकिन आपने जिस तरह डेढ़ अरब भारतीयों के सम्मान को ठेस पहुँचाया है…उसकी कोई भरपाई नहीं है.
मुझे जो कहना था मैंने कह दिया है…आप चाहें तो फिर से FIR करवा दीजिए.
@narendramodi
#ceasefire #IndiaPakistanWar2025
गोदी मीडिया कुछ भी कहता रहे कितना भी बंदे को ग़लत साबित करने पर लगा रहे लेकिन एक दिन दुनिया मानती है की वो सही था
राहुल गांधी नोटबंदी पर निकला
राहुल गांधी कृषि कानूनों पर सही निकला
राहुल गांधी कोविड पर सही निकला
राहुल गांधी जातीय जनगणना पर सही निकला
राहुल गांधी चीन पर भी सही निकला
एक सवाल जो कोई नहीं कर रहा है वह यह है कि 63000 करोड़ रुपयों में खरीदे गए 26 राफेल में से अब कितने शेष हैं। यकीनन हमने पाकिस्तान के मार गिराए लेकिन हमारे कितने गिरे? 1,2 या 3 या एक भी नहीं।
7 तारीख को एक खबर सीएनएन ने किसी फ्रांसीसी विशेषज्ञ के हवाले से ब्रेक करी कि
भारत के राफेल को मार गिराया गया है। बाद में बीबीसी ने फैक्ट चेक किया और उसने मौके से बरामद विंग्स की सोशल मीडिया में प्रस्तुत एक तस्वीर पर रिसर्च कर पाया कि वह तस्वीर फैब्रिकेटेड नहीं थी, उसमें राफेल का कोड वगैरह भी लिखा था।
अगर यह सही है तो यह सवाल भी खड़ा होता है कि क्या हमने राफेल खरीदकर बड़ी भूल कर दी है। क्या यह लड़ाकू जहाज चीन के बनाए एयर डिफेंस सिस्टम के सामने नहीं करता? ऐसा क्या हुआ कि डसॉल्ट एविएशन के शेयर गिरने लगे?
तमाम घोटालों के आरोप और विपक्ष के दबाव के बावजूद राफेल खरीदने की जिद के पीछे क्या था? इस खबर को छिपाने के पीछे क्या है?
आज टेलीग्राफ ने भी छापा है कि राफेल गिरने के बाद भारत सरकार पर सीज फायर का दबाव बढ़ा इसमें कितनी सच्चाई है?
मैं कल से सोशल मीडिया पर एक ही चीज़ ऑब्जर्व कर रहा हूँ कि
कल सीजफायर का ऐलान होने के बाद इंदिरा गांधी की तारीफ़ करने वाले अधिकतर लोग वह हैं
जो Right Wing के हैं, मैं यह सब देखकर काफ़ी अचंभित था कि
आजतक जो लोग लगातार कांग्रेस और उसके नेताओं को कोसते आए हैं वह एकदम से इंदिरा गांधी की तारीफ़ क्यों करने लगे?
अब आप भी यह समझिए कि
राजनीति से हटकर इंदिरा गांधी का असल में देश के नागरिकों के दिल में क्या स्थान है?
नाम: अभय सिंह
योग्यता: B. Tech IIT Bombay
पद: संन्यासी
काम: आध्यात्म के मार्ग से सत्य की खोज
अभय सिंह उर्फ़ IITian बाबा कनाडा में भी नौकरी करके आए, वहां इन्हें साल का 36 लाख का पैकेज था मगर
इन्होंने उसे छोड़ दिया, यही नहीं इन्होंने स्वयं कबूला है कि
इनकी 4 साल तक एक गर्ल फ्रेंड भी रही है, यह दारू, सिगरेट सबकुछ पीते थे,
इनका शादी से भरोसा इसलिए उठा क्योंकि इनके पेरेंट्स आपस में लड़ाई करते थे जब
हर जगह दुनिया से भरोसा उठा तो अभय सिंह ने संन्यास का मार्ग अपना लिया और ईश्वर की खोज में निकल पड़े।
हमारे और आपके ज़माने में जिसे MMS कहा जाता था उसे आज Instagram Reels कहा जाता है,
आजकल कुछ महिलाएँ कपड़े बदलने के लिए अपना कमरा नहीं बल्कि अपने फोन का कैमरा प्रयोग कर रहीं हैं,
यह वाकई बेहद ही चिन्ताजनक स्तिथि है मग़र आजकल इसपर किसी की भी नजर नहीं जा रही है,
हमारी आने वाली पीढ़ी को Creativity के नाम पर अश्लीलता और फूहड़ता परोसी जा रही है।