Over the past few days, I have been diagnosed with Swine Flu, which has kept me away from responding to calls, messages, and attending a few important meetings and events.
I sincerely regret being unable to stay connected and fulfil some prior commitments during this period.
Thank you to everyone who reached out with concern and support. I am recovering steadily and look forward to returning soon with renewed energy to continue our work and responsibilities with full commitment.
रायबरेली की स्वाभिमान सभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और सम्मानजनक हिस्सेदारी की रक्षा का जनसंकल्प बनी।
उमड़ा जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संदेश है कि देश का वंचित, पिछड़ा, दलित और कमजोर वर्ग अपने अधिकारों, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ किसी समझौते के लिए तैयार नहीं है।
जब जनता जागती है, तब बदलाव का रास्ता बनता है।
जब स्वाभिमान बोलता है, तब सत्ता को सुनना पड़ता है।
📍 रायबरेली
#स्वाभिमानसभा #रायबरेली
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में E.B.C. (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।
बैठक में समाज के अत्यंत पिछड़े एवं वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय, सम्मान और राजनीत��क भागीदारी दिलाने के विषय पर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही EBC विभाग को ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की रूपरेखा तैयार की गई।
हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ को मजबूती मिले और उसे उसके अधिकार प्राप्त हों। कांग्रेस पार्टी हमेशा से वंचितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता से लड़ती रहेगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरपर्सन श्री मनीष हिंदवी जी एवं विचार विभाग के उपाध्यक्ष श्र�� सुरेंद्र यादव जी की भी उपस्थिति रही।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में सूचना का अधिकार (RTI) विभाग की महत्वपूर्ण कार्यशाला एवं प्रशिक्षण ��ार्यक्रम में शामिल हुआ।
लोकतंत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के अधिकारों की रक्षा को मजबूत करने में सूचना का अधिकार एक प्रभावी माध्यम है। कार्यशाला के दौरान संगठन के साथियों को RTI के सशक्त उपयोग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
हमारा उद्देश्य है कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए और अधिक सक्षम बने।
RTI विभाग के चेयरपर्सन श्री पुष्पेंद्र श्रीवास्तव जी ने विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरपर्सन श्री मनीष हिंदवी जी सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
कांग्रेस पार्टी हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के मूल्यों के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी जन अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाती रहेगी।
कल उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विभिन्न वर्गों, विभागों और संगठन के साथियों से संवाद का कार्यक्रम रहेगा।
सामाजिक न्याय, संगठन सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संवाद हमारी प्राथमिकता है।
साथ ही पत्रकार साथियों से भी मुलाकात कर वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी।
आप सभी से मिलने की प्रतीक्षा रहेगी।
केरल की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है - विकास, समावेश और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प।
कांग्रेस-यूडीएफ की यह विजय जनमत की शक्ति और जनविश्वास की ���ीत है। हर उस नागरिक का धन्यवाद, जिसने एक बेहतर और प्रगतिशील भविष्य के लिए मतदान किया।
@RahulGandhi जी के नेतृत्व में यह जनादेश जनहित की राजनीति को और सशक्त करेगा।
केरल की जागरूक जनता को हार्दिक बधाई।
आज लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन श्री सोहेल अख़्तर अंसारी जी से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुझे विश्वास है कि उनके अनुभव और प्रतिबद्धता से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्हे��� उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई।
सेवा का हाथ, जनता के साथ!
म���न्यवर कांशीराम जी की जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों में 'निःशुल्क चिकित्सा शिविर' का आयोजन किया गया। शोषितों और वंचितों की सेवा ही कांशीराम जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। हजारों लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
बहुजन चेतना के महानायक, सामाजिक न्याय के प्रखर पुरोधा मान्यवर कांशी राम जी की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन।
मान्यवर कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन उन करोड़ों वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बनने में समर्पित किया, जिन्हें लंबे समय तक व्य���स्था में उनका उचित स्थान नहीं मिल पाया। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के आत्मसम्मान, अधिकार और सम्मानजनक भागीदारी के लिए एक सशक्त आंदोलन खड़ा किया।
उनकी दूरदृष्टि ने भारतीय लोकतंत्र को यह ��ोच दी कि जब तक समाज के हर वर्ग को न्यायपूर्ण अवसर और प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, तब तक लोकतंत्र की वास्तविक भावना अधूरी रहेगी। सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देती है।
आज उनकी जयंती पर हम उनके संघर्ष, उनके विचारों और उनके सामाजिक परिवर्तन के संकल्प को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।
मान्यवर कांशीराम जी की स्मृति को कोटि-कोटि नमन।
उत्तर प्रदेश के साथियों के बीच संवाद और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए आगामी दो दिनों का कार्यक्रम
📍 12 मार्च 2026 – लखीम���ुर खीरी
“संविधान बचाओ संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन”
📍 13 मार्च 2026 – लखनऊ
मान्यवर कांशीराम जी की जयंती सप्ताह के अवसर पर आयोजित “सामाजिक परिवर्तन सम्मेलन”
प्रदेश के साथियों से मुलाकात और विचार-विमर्श का इंतजार है।
कल, 28 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के 19वें स्थापना दिवस सम्मान समारोह में सहभागिता हेतु लखनऊ प्रवास
रहेगा।
इस अवसर पर धार्मिक चेतना, ��ाष्ट्रीय दायित्व और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त होगा।
आयोजकों का स्नेहिल आमंत्रण हृदय से स्वीकार।
राजनीति मंच पर भाषण देना कई लोग जानते हैं,
ले��िन ज़मीन पर दर्द बाँटना हर किसी के बस की बात नहीं।
सुल्तानपुर से लौटते समय स्व. रामचेत मोची जी के परिवार से मिलकर @RahulGandhi जी ने फिर दिखा दिया - नेतृत्व शब्दों से नहीं, संवेदनाओं से पहचाना जाता है।
यही फर्क है।
यही राहुल गांधी हैं।
रमज़ान के पाक महीने की आप सभी को दिल से मुबारकबाद।
यह मुबारक महीना आपके जीवन में अमन, बरकत और खुशहाली लेकर आए।
दुआ है कि अल्लाह आपकी हर नेक दुआ क़ुबूल करे।
हम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kashikirai जी और मैं, प्रदेश के हर ��़िले से आए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
आप सभी के जोश, अनुशासन और समर्पण से ही “विधानसभा घेराव” ऐतिहासिक और भव्य सफलता बना। यह जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है।
आप सभी को इस शानदार सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह लड़ाई रुकेगी नहीं…
यह संघर्ष थमेगा नहीं…
संघर्ष जारी रहेगा। ✊🔥
सभी ��ाथियों से आग्रह है कि दिनांक 17 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण विधानसभा घेराव में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएँ। यह घेराव श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और उनके भविष्य की सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर केंद्रित है। हमारी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
श्रमिक हितों की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनहित के संकल्प को मजबूत करने के लिए आपका सहभाग अत्यंत आवश्यक है। आइए, हम सब मिलकर श्रमिक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करें और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाएँ।
आपकी सक्रिय भागीदारी संगठन को शक्ति देगी और हमारे सामूहिक उद्देश्य को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
भोलेनाथ की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। इस पावन पर्व पर महादेव से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपना आ��ीर्वाद बनाए रखें। 🙏
कल वाराणसी में आयोजित “संविधान संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन” में सहभागिता हेतु उत्तर प्रदेश दौरे पर रहूँगा।
संविधान की रक्षा और संगठन की मजबूती के संकल्प क�� साथ आगे बढ़ेंगे। 🇮🇳✊
दिनांक 29 और 30 जनवरी 2026 का मेरा उत्तर प्रदेश का दौरा कार्यक्रम साझा कर रहा हूँ। संविधान बचाओ संवाद के तहत होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता हेतु यह दौरा निर्धारित है।