कोटा के राजकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति खंडित होने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
हाड़ौती के सबसे बड़े महाविद्यालय में ABVP के छात्र नेताओं/कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसी घटना किया जाना निंदनीय है। जो संगठन स्वयं को राष्ट्रवाद और स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का अनुयायी बताता है, उससे जुड़े लोगों द्वारा ऐसी हरकत की जाती है, तो यह उनके कथनी और करनी के बीच के अंतर को उजागर करता है ।
स्वामी विवेकानंद जी किसी एक संगठन या विचारधारा की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की प्रेरणा हैं। उनके विचार और उनका सम्मान देश की अमूल्य धरोहर हैं। महान विचारकों और महापुरुषों का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।
ये दृश्य देखकर मन विचलित और दिल बेचैन हो गया। आखिर इन विद्यार्थियों का कसूर क्या है?
ये छात्र सिर्फ़ अपने भविष्य, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और अपने अधिकारों की बात कर रहे हैं। उनकी मांगें मानी जाएँ या नहीं, लेकिन उनकी आवाज़ और सम्मान नहीं छीना जाना चाहिए।
बारिश में खुले आसमान के नीचे बैठे ये विद्यार्थी किसी निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि अपने और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी छोटी-सी मांग है कि उन्हें बारिश से बचने के लिए एक टेंट उपलब्ध करा दिया जाए। जब इतनी मानवीय अपील भी अनसुनी रह जाए, तो यह संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करती है।
सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वे विद्यार्थियों की बात सुनें, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें और उनकी समस्याओं का शांतिपूर्ण व सम्मानजनक समाधान निकालें। आखिर लोकतंत्र में अपने अधिकारों की बात करना कोई अपराध नहीं है।
याद रखिए, किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा पीढ़ी होती है। उनकी आवाज़ को दबाने के बजाय सुनना और सम्मान देना ही एक मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।
‘चढ़ावा चोरी' गैंग
⦿ चंपत राय बंसल ने 400 लोगों की एक सिक्योरिटी एजेंसी लगाई थी
⦿ उस सिक्योरिटी एजेंसी को 1 करोड़ रुपए महीना देते थे. एजेंसी RSS से जुड़े पूर्व BJP MP की है
⦿ सिक्योरिटी गार्ड्स लूट के माल के रूट पर तैनात रहते थे
जब केंद्र और राज्य का सुरक्षाबल था तो ये 400 सुरक्षाकर्मी क्यों लगाए
और कितने पेपर लीक होंगे भजनलाल जी?.. भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।
भाजपाई भ्रष्टाचार और पेपर लीक माफियाओं से सत्ता की मिलीभगत ने राजस्थान की भर्ती व परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म कर दी।
जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में भी नकल गैंग द्वारा लाखों रुपए लेकर छात्रों को पास कराने की साजिश का खुलासा अत्यंत गंभीर और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।
आखिर कब तक युवाओं का भविष्य बेचा जाएगा.. कितनी और परीक्षाएं माफिया तय करेंगे? राजस्थान का युवा जवाब मांग रहा है.. पेपर लीक कब रुकेंगे और इस नाकामी की जिम्मेदारी कौन लेगा?
@RajCMO
सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब: MP-राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा; 4-15 जून के बीच 64% कम बरसात
https://t.co/nJOjkbRw59
#weather#monsoon#rain
अंकिता भंडारी मर्डर केस: ऑडियो विवाद में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़े ऑडियो विवाद में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर एक बीजेपी नेता का नाम हत्याकांड से जोड़ने वाले ऑडियो-वीडियो क्लिप फैलाने का आरोप है.
पूरी ख़बर- https://t.co/acPP4bAgEV
#AnkitaBhandariCase #SureshRathore #BJP #Uttarakhand #DehradunPolice #ATCard #AajTakSocial
भारत के तीन घरों में 'मातम' मनाया जा रहा है लेकिन किसी के मुँह से 'अमेरिका' का नाम तक नहीं निकल रहा है, ये कैसा याराना है ?
: जीडी बख्शी, रिटायर्ड मेजर जनरल
चंपत राय ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा क्यों नहीं दिया? राम मंदिर के चढ़ावे में डकैती का मामला है, चंपत राय को कौन बचा रहा है ? एक मिनट, कहीं ऐसा तो नहीं कि चंपत राय किसी को बचा रहे हैं । ED, NIA, CBI का जैकेट पहन कर किसी विपक्षी नेता के घर के बाहर दिखने वाली टीम कहाँ है? ED का छापा क्यों नहीं पड़ा? डकैती की पुष्टि होते ही FIR क्यों नहीं हुई? कैश बरामद करन वाले कौन थे? अयोध्या में कितनी ज़मीन की ख़रीद बिक्री कैश में हुई है? सबका हिसाब कौन देगा?
मेरी राय में 'राम मंदिर' चोरी की जाँच पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की कमेटी से करानी चाहिए। ईश्वर की प्रेरणा से सब कुछ सामने आ जाएगा
: रवीश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार
ये बिहार का पटना स्टेशन है 👇
जहां छात्रों का हुजूम किसी तरह ट्रेन पकड़ना चाहता है, ताकि एग्जाम सेंटर तक पहुंचा जाए।
वोट लेने के समय BJP सरकार युवाओं को ट्रेन से घर भेजती है, लेकिन काम निकलने के बाद युवाओं को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।
यही BJP का चाल, चरित्र, चेहरा है।
राम मंदिर से क्या 200 करोड़ का चढ़ावा चोरी हुआ, नोटों की गिनती से जुड़े 50 कर्मचारियों पर संदेह, 5 कर्मचारियों से 2 करोड़ रुपए की नकदी बरामद, पढ़िए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
#Ayodhya#RamMandir#exclusive
https://t.co/5ZvbCWQKXF
4,000 EVM का कोलकाता के अलीपुर स्थित सरकारी भवन में जलकर खाक हो जाना कोई सामान्य घटना नहीं है। बंगाल में कुछ ही समय पहले विधानसभा चुनाव हुए थे। आख़िर ऐसा क्या हुआ कि एक सरकारी भवन में इतनी भीषण आग लग गई? आग कैसे लगी, और हज़ारों EVM इस आग की चपेट में कैसे आ गईं, भाजपा जवाब दे?
जब हमने पेपर लीक, भर्ती घोटालों, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के मुद्दे उठाए थे, तब हमें ही कठघरे में खड़ा किया गया।हम पर आरोप लगे, मज़ाक उड़ाया गया, चरित्र पर सवाल उठाए गए।
हालत यह है कि देश के बाहर से भी मीडिया की खबरों पर सवाल उठ रहे हैं।
हमारी लड़ाई किसी चैनल, पत्रकार या व्यक्ति से नहीं थी, हमारी पूरी लड़ाई हमेशा 'सच्चाई' के लिए थी।
देश की छवि को नुकसान पहुँचाने के लिए जिम्मेदार मीडिया भी है।
राष्ट्रीय हित का विषय हैं। 🇮🇳
अमेठी में सड़क निर्माण के भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले दो युवकों पर FIR दर्ज करा दी गई
मुक़दमा भ्रष्टाचार करने वालो पर होना चाहिए लेकिन यहाँ पर भ्रष्टाचार उजागर करने वालो पर मुक़दमा हो रहा है
तानाशाही चरम पर है